बेशर्मी का रोग | Besharmi ka Rog

बेशर्मी का रोग

( Besharmi ka rog )

कैकयी संग भरत के, बदल गए अहसास।
भाई ही अब चाहता, भाई का वनवास।।

सदा समय है खेलता, स्वयं समय का खेल।
सौरभ सब बेकार हैं, कोशिशें और मेल।।

फोन करें बस काम से, यूं ना पूछे हाल।
बोलो कब तक हम रखें, सौरभ उनका ख्याल।।

जिन रिश्तों पर था मुझे, कल तक जो अभिमान।
दिन बदले तो सब गए, राख हुई अब शान।।

बलिदानों को भूलकर, चाहें सारे भोग।
सौरभ रिश्तों को लगा, बेशर्मी का रोग।।

बुरा कहूं तो सामने, चाहे छूटे साथ।
रखकर दिल में खोट मैं, नहीं पकड़ता हाथ।।

कहता हूं सब सामने, सीधी सच्ची बात।
मीठेपन के जहर से, कभी न करता घात।।

Dr. Satywan  Saurabh

डॉo सत्यवान सौरभ

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
हरियाणा

यह भी पढ़ें :-

बेजार | Kavita Bejaar

Similar Posts

  • किस मूरत को हम पूजे

    किस मूरत को हम पूजे किस मूरत को हम पूजे, जिसमें प्राण प्रतिष्ठा है। या मन मन्दिर में मेरे जो, जिसमें मेरी निष्ठा है।।१ बिना प्राण की मूरत पूजे,क्या मुझको फल देगी । मेरी विनय पुकार सुनेगी, मेरे कष्टों का हल देगी।।२ जिस मूरत में प्राण भरा है ,वह मूरत क्या सच्ची है । जिसमें…

  • प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी | Pyara Saja Tera Dwar Bhawani

    प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी ( Pyara Saja Tera Dwar Bhawani )    प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी। तू जग की है करतार भवानी। मेरा कर दो बेड़ा पार भवानी। आया हूं मैया तेरे द्वार भवानी। सबकी झोली भरने वाली। पीर जगत की हरने वाली। यश कीर्ति वैभव की दाता। मेरे दुखड़े दूर करने वाली।…

  • मनमोहन | Manmohan

    मनमोहन मन को जिसने मोहाजिसकी कार्य रही महान,माॅं भारती की तुम संतानहे मनमोहन तुम्हें बारम्बार प्रणाम। अर्थशास्त्र के डॉक्टर बनेआरबीआई का गवर्नर,भारत सरकार में वित्त मंत्री बनेप्रधानमंत्री भी रहे डट कर। अयोग्यता नहीं तुम्हारे अंदरनहीं रहा कोई दोष व्यक्तिगत,कोयले की खान में बने रहे हिराचमकते रहे जिवन पर्यंत। थे दूरदर्शी तुम्हारी योजनाओं नेजन का कल्याण…

  • नारी हो तुम | Nari par Kavita

    “नारी हो तुम “ ( Nari ho tum )    जगत मैं आई हो तो, संसार का कुछ उद्धार करो! अपने अस्तित्व की एक नई , फिर से तुम शुरुआत करो जो जग में जाने जाते हैं , वही वीर कहलाते हैं तुम नारी हो शक्ति स्वरूपा नारायणी जैसा तुम काम करो ! हो समाज…

  • May Danava | मय दानव (महाभारत)

    मय दानव ( महाभारत ) ( May Danava  )   खाण्डव वन में मय दानव ने, इन्द्रप्रस्थ रच डाला। माया से उसने धरती पर,कुछ ऐसा महल बनाया।   अद्भुत उसकी वास्तु शिल्प थी,कुछ प्रतिशोध भरे थे, जिसके कारण ही भारत में, महाभारत युद्ध कराया।   कौरव ने जब खाण्डव वन को, पाण्डवों को दे डाला।…

  • फ़र्क नहीं पड़ेगा | Poem fark nahi padega

    फ़र्क नहीं पड़ेगा ( Fark nahi padega )   बहुत सारी खामियां है मुझमें तो क्या हुआ……? तुमने कभी उन ख़ामियों को क्या मिटाना चाहा कभी….? नहीं ना…….!   तुम चाहते ही नहीं थे कभी कि हम भी उभर पाएं और तुम्हारे साथ खड़े हो सकें तुमने चाहा ही नहीं ऐसा कभी हम तुम्हारे साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *