बचपन का प्यार

बचपन का प्यार

बचपन का प्यार


जब मैं 8 साल का था तब मुझे पहली बार प्यार हुआ।
उसने मुझको मैंने उसको देखा आँखों से इकरार हुआ।

बचपन में तब मैं कितना भोला कितना नादां था,
इसे प्यार कहते हैं यह भी नहीं समझता था।

मैं अपनी चॉकलेट उसको खाने को देता,
उसकी झूठी पेस्ट्री भी बड़े शौक से लेता।

उसकी पेंसिल टूट जाने पर अपनी पेंसिल देता,
उसकी कॉपी गुम जाने पर तो अपनी कॉपी देता।

उसके आगे के टूटे दाँत को देख मेरी हँसी निकल जाती थी,
उसकी मुस्कान में मेरी मुस्कान बन जाती थी।

उसका रोता देखकर मैं भी कितना रोता था ,
जब टीचर उसे डांटती उनसे मन में लड़ता था।

बचपन में तब मैं कितना भोला कितना नादां था,
इसे प्यार कहते हैं यह भी नहीं समझता था।

कवि : सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • धन्य धन्य पावन भूमि | Pavan Bhumi

    धन्य धन्य पावन भूमि ( Dhanya dhanya pavan bhumi )   कल कल पावन गंगाधारा हिम शिखर लगे प्यारा धन्य धन्य मां भारती धन्य धन्य भारतवर्ष हमारा सदा लूटाती स्नेह धारा मां ममता की मूरत सारी आशीषो से झोली भरती जननी जन्मभूमि प्यारी धन्य धन्य वीर प्रसूता प्राण न्योछावर कर जाते धन्य लाल भारतमाता तेरे…

  • वजूद | Vajood

    वजूद ( Vajood )    आज में ही गुम न रहो इतना कि  कल तुमसे तुम्हारा रूठ जाए आज तो आएगा फिर आज के बाद ही संभव है कि कहीं कल तुमसे छूट न जाए समेट लो खुशियां बाहों में अपनी मगर बचाते भी रहो कल के खातिर आज ही कीमती नही तुम्हारे लिए बेहतर…

  • लक्ष्य | Poem on lakshya in Hindi

    लक्ष्य ( Lakshya )    लक्ष्य बना लो जीवन का तुम फिर सपने बुनना सीखो छोड़ सहारा और किसी का खुद पथ पर चलना सीखो   लक्ष्य नहीं फिर जीवन कैसा? व्यर्थ यहां जीना तेरा साध लक्ष्य जीवन का अपने चल पथ का चीर अधेरा   लक्ष्य बिना ना मंजिल मिलती न मिलता जीवन आधार…

  • सम्राटअशोक महान | Kavita Samrat Ashok

    सम्राटअशोक महान ( Samrat Ashok Mahan ) क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश देवनांप्रिय चक्रवर्ती सम्राट, मौर्य राजवंश अनूप छवि । अखंड भारत साम्राज्य परिध, शक्ति ओज सदृश रवि । अंतर परिवर्तन बिंदु कलिंग, वरण बौद्ध धर्म नमन संजेश । क्रांति की ताकत से, शांति का संदेश ।। पितृसत्तात्मक शासन उपमा, लोक कल्याण परोपकार…

  • परिवार | Parivar par kavita

    परिवार ( Parivar )   चाहे कोई कितना भी हो पास, चाहे तुम हो किसी के कितने भी खास। छोटी-बड़ी बातों को पल में जो भुला दे, वो परिवार ही होता है। टूटने लगे जब हर आस, छूटने लगे जब तन से साँस, फिर भी हर आवाज़ में तुम्हें पुकारे, उस पिता के साये में…

  • विधान | Kavita vidhan

    विधान ( Vidhan )   विधि का विधान है या नियति का खेल कोई डोर  हाथों  में उसके करतार करता सब होई   दुनिया का दस्तूर यही है जगत का विधान प्यारे बुराई का अंत बुरा भलाई दमकाती भाग्य सितारे   न्याय का विधान हमारा प्यारा है संविधान हमारा जनता को हर अधिकार दिलों में…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *