मुझे बच्चा ही रहने दो

मुझे बच्चा ही रहने दो

क्या कोई मेरा दर्द जानेगा
मेरी पीड़ा को पहचानेगा
सबसे पहले तो आप सब को नमस्ते
तीन साल की उमर से टंगे भारी बस्ते
पापा और मम्मी के सपनो के वास्ते
रोज परीक्षा और परिणाम की टेंशन
पड़ोसी बच्चो के आगे निकल जाना होता मेंशन
स्कूल और परिवार का फर्स्ट आने का दबाब
कौन देगा मेरे बचपन का हिसाब
घूरती अंकलों और आंटी की नजरें खराब
मैंने भी तो देखें थे नन्नी आंखों में ख्बाव
दबाया और कुचला जाता रोज मेरा ख्बाव
जीतते कभी पापा मम्मी तो कभी दादा दादी के ख़्वाब
मेरे सपनों और बचपन का ना जाने कँहा भटक गया रास्ता
मुझे तो दिया जाता रोज संबंधों का नया वास्ता
अरे समाज के सभी परम सम्मानित
रोज रोज मुझे ना करो अपमानित
मैं तो छोटा सा डग भर
नापना चाहता हूँ आसमान और बनाना एक घोंसला
मुझे तो सर्फ आपका आशीष और प्यार देता है होंसला
मैं अपने पदचिन्ह खुद उकेरना चाहता हूँ चलने दो ना
पुराने मापदंडों के बंधन मत जकडो ना
प्लीज़ मैं बच्चा हूँ मुझे बच्चा ही रहने दो ना
खिलखिलाते।मुस्कारते।गुनगुनाते।सपनों को बुनने दो ना।

डाक्टर दीपक गोस्वामी मथुरा
उत्तरप्रदेश , भारत

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मिसाल बने तो बात है | Misal Ban

    मिसाल बने तो बात है ( Misal bane to baat hai )    मेहनत करके दुनिया में, खुशहाल बनो तो बात है। काबिल जग में बन दिखाओ, मिसाल बने तो बात है। अपने शुभ कर्मों की सौरभ, परचम तुम लहरा देना। कीर्ति पताका जग में फैले, खुशबू तुम बिखरा देना। भरकर उड़ाने हौसलों की, कोई…

  • चुलबुली तेरी एक झलक | Kavita chulbuli teri ek jhalak

    चुलबुली तेरी एक झलक ( Chulbuli teri ek jhalak )   चुल्बुली  तेरी एक झलक के लिए बेकरार रहता हूं जिस्म मैं अपने शहर और दिल तेरे पास रखता हूँ न जाने क्या रिश्ता पनपता जा रहा है हम दोनो में तू मेरी है चुल्बुली मैं तेरा हूँ ऐसी अब आस रखता हूँ तेरे शहर…

  • कहां गए वो दिन | Geet kahan gaye woh din

    कहां गए वो दिन ( Kahan gaye woh din )   कहां गए वो दिन प्यार भरे, कहां गई सुहानी रातें। कहां गए वो अपने सारे, कहां गई वो मीठी बातें। कहां गए वो दिन,कहां गए वो दिन।   आधुनिकता के चक्कर में, धन के पीछे भाग रहे। मनमर्जी के घोड़े दौड़ाए, रातदिन जन जाग…

  • अलविदा | Alvida

    अलविदा ( Alvida )   मैने पल-पल गुजारा है, तेरे संग-संग बिताया है। तुझे अलविदा क्या कहना, तू दिल में समाया है। तुझे अलविदा…।। कुछ खट्टी मीठी बातों में, जिन्दगी को गुजारा है। यादों के सहारे जो मैने, हर पल दिल लगाया है। क्या परायों की आस करे, मेरे अपने तो अपने है, अपने के…

  • नींबू | Kavita Nibu

    नींबू ( Nibu )   गैस एसिडिटी और पेट दर्द पलभर में दूर करता, जिसके स्वाद एवं खुश्बू से हमें ताज़गी मिलता। कहते है यह मृत-व्यक्ति को भी जिन्दा कर देता, अगर उसके अन्दर एक भी ये बीज नही होता।। ये पीले रंग का होता लगता झाड़-काॅंटों के बीच, मसूड़ों से ख़ून आने वाली समस्या…

  • बोलो वो कैसे जीता होगा | Bolo vo Kaise

    बोलो वो कैसे जीता होगा ( Bolo vo kaise jeeta hoga )   देखा न हो जिसने, जीवन में खुशियां बोलो वो कैसे जीता होगा । ह्रद्दय हो जिसका खारे मय का सागर बोलो वो कैसे पीता होगा ।। पेट के खातिर, दिन में टहले रात अंधेरी घर को दहले, बिन स्याही के कलम न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *