Bachpan ke din

बचपन के दिन | Kavita

बचपन के दिन 

( Bachpan ke din )

 

कितने अच्छे थे – वे बचपन में बीते पल,
ना भविष्य की चिंता, ना सताता बीता कल;
खेल-खेल  में  ही  बीत  जाता  पूरा  दिन,
कोई तो लौटा दे मुझे-मेरे बचपन के दिन !

 

नन्हीं आंखों में बसती थी- सच्ची प्रेम करुणा
हमारे हिय के मद को क्या जाने कोई तरुणा;
हर बात का हम खुलकर लेते थे मज़ा,
भले ही कोई देता हमको कितनी भी सज़ा ।

 

जैसे नील गगन में उड़ते-पंछी पंख पसारे,
हमें भी ना रोक पातीं जात-धर्म की दीवारें;
जिस घर स्नेह संबंध बना उस घर ही जाते
सबके संग दाना-पानी मिल-बाँटकर खाते ।

 

रोटी,कपड़ा,मकान क्या होता हम ना जाने,
हमारे खेल-खिलौनें ही थे- हमारे ख़जानें;
जोड़-जोड़ धरने से क्या बढ़ती है माया !
ये सोच हम क्यों खोते जिंदगी का सरमाया।

 

माँ की गोद से, हर आंगन तक था जग अपना,
नित देखते जल्दी-जल्दी बड़े होने का सपना;
जब होंठों पर क्षण भर की मुस्कान है आती
संग हमारे ममतामयी प्रकृति भी खिलखिलाती ।

 

?

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • संत गुरु घासीदास | Sant Guru Ghasidas

    संत गुरु घासीदास छोटे-बड़े का भेद मिटाकर,सबको एक समान बनाए।संत गुरु घासीदास का संदेश,जो जग को राह दिखाए।दूसरे का धन पत्थर समझो,परस्त्री को माता मानो।सत्य की डगर पर चलकर,जीवन को उजियारा जानो। जुआ-शराब के मोह को छोड़ो,ये दुख का कारण है।पाप की राह जो चुने,वो केवल संकट का दर्पण है।संत की वाणी अपनाकर, सत्य की…

  • बलिदान | Kavita

    बलिदान ( Balidan )   क्या है आजादी का मतलब देश प्रेम वो मतवाले लहू बहाया जिन वीरों ने बलिदानी वो दीवाने   मातृभूमि पर मिटने वाले डटकर लोहा लेते थे देश भक्ति में ऐसे झूले फांसी तक चढ़ लेते थे   जलियांवाला बाग साक्षी अमर कथा उन वीरों की वंदे मातरम कह गए जो…

  • विश्व चाय दिवस | Kavita International Tea Day

    विश्व चाय दिवस   प्रेम के रंग ,चाय के संग आधुनिक जीवन शैली, चाय महत्ता अद्भुत विशेष । भोर काल प्रथम स्मृत बिंदु, स्पर्श सह आनंद अधिशेष । हाव भाव प्रियेसी सम, चुस्की अंतर अपनत्व कंग । प्रेम के रंग,चाय के संग ।। मृदुल मधुर संवाद सेतु , चिंतन मनन भव्य आधार । स्वभाव उष्ण…

  • अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस | Beti Divas

    अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस ( Antarrashtriya antarrashtriya beti divas )    बेटी की आहट से खुलते,खुशियों के अनंत द्वार मनुज सौभाग्य जागृत, मंगलता गृह प्रवेश । सुख समृद्धि सरित प्रवाह, आह्लाद पूर्ण परिवेश । दर्शन कर भव्य उपमा , आशा उमंग असीम संचार । बेटी की आहट से खुलते,खुशियों के अनंत द्वार ।। सृजन दिव्य अठखेलियां,…

  • किसान | Kisan par kavita

     किसान  ( Kisan )   क्या करें मजबूर किसान….|| 1.बैलों को हल मे नह दिया, पसीना बहाये किसान | सून-सान पड़ी जमीन पर, हल रहा चलाये किसान | बीज डाल पानी सींचा, अब चौंकीदारी होने लगी | भरपूर फसल का सपना ले, खुशिहाली होने लगी | क्या करें मजबूर किसान….|| 2.दिन दोपहरी रात-दिन, मेहनत कड़ी…

  • विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं

    विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं   विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं आओ चलो एक पेड़ लगाएं। सबकी रक्षा धर्म हमारा चलो पीपल ,बरगद ,नीम लगाएं। एक पेड़ लगाएं। सावन भादो ढूंढ के लाएं गौरैया, गिलहरियां आंगन बुलाएं। एक पेड़ लगाएं। पेड़ हमारा जीवन है इसकी रक्षा करना है धरती उजड़े इससे पहले हरियाली को पुनः…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *