बुरा दौर आने वाला है

बुरा दौर आने वाला है | Kavita

बुरा दौर आने वाला है

( Bura daur aane wala hai )

 

झोंपड़ियों में सुलगती इस आग से,
नेताओं का महल रोशन होने वाला है;
लाशों  के  ढेर  पर सियासत है चालू
लगता है कहीं चुनाव होने वाला है !

अगर तुम आज भी ना बोले
तो यह ज़ुल्म यूँ ही बढ़ता जाएगा;
ज़ुल्म  करने  वाला  तानाशाह
ऐसे ही तुम्हारे हक़ छिनता जाएगा ।

बताओ आने वाली नस्लों के लिए
तुम  क्या  कुछ  छोड़  जाओगे ?
उन्हें भी अपनी तरह गुलामी की
बेड़ियों में जकड़ा छोड़ जाओगे ।

अगर सच में ज़िंदा रहना चाहते हो,
तो यूँ डर-डर कर जीना छोड़ दो ;
जो सदा सच और हक़गोई की बात करें
उन इंक़लाबियों से नाता जोड़ लो ।

यह तो कुछ भी नहीं साथियों !
साज़िशों कि बस शुरुआत भर है ;
अभी तो सच का सूरज छिपा ही है
आगे इससे भी अंधेरी काली रात है ।

अब भी समय है- हो जाओ तैयार
तुम्हारे हक़ों पर डाका डालने वाला है;
ज़ुल्मातों की ये हदें तो कुछ भी नहीं
अभी इससे भी बुरा दौर आने वाला है ।

ज़ुल्मातों की ये हदें तो कुछ भी नहीं
अभी इससे भी बुरा दौर आने वाला है ।

?

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • वाह जिंदगी | Kavita Waah Zindagi

    वाह जिंदगी ( Waah zindagi ) वाह जिंदगी वाह क्या बात ! तूने याद दिलादी, मुझे मेरी पहली मुलाकात ! यू आईने के सामने खड़ा रहा घंटों देख रहा था शायद अपना वो पहला सफेद बाल! मिला मुझे जब वह करीब से मैंने रंग डाला उसे, काले रंग से तुरंत निकाल ! पहले थोड़ा घबराया…

  • खुद से खुद को हारो ना | Motivational Kavita in Hindi for Success

    खुद से खुद को हारो ना ( Khud se khud ko haro na )   थक कर बैठ गया पथ पर क्यों  खुद से खुद को हारो ना, मन से ही सब जीत हार है मन को अपने मारो ना। अंधकार को चीर निकल चल जल्द सवेरा आयेगा थक कर हार गया गर जीवन तो…

  • बिन बुलाए | Bin Bulaye

    बिन बुलाए ( Bin Bulaye ) बिन बुलाए आज तुम फिर कहां से आ गए हो। बंद पड़े सूने मकां की कुंडी खटखटा गए हो। मोगरे सी महका गई है तेरी यादों की खुशबू । छटपटा उठी जो दफन थी दिल में कोई जुस्तजू। पता नहीं अब क्या होगा आंख बाईं फड़का गये हो।। क्यों…

  • ऋषि नार | Rishi naar kavita

    ऋषि नार ( Rishi naar )   विश्वामित्र मुनि संग वन गए जब लक्ष्मण राम ताड़क वन ताड़का मारी रघुपति नंदन श्रीराम   मार्ग में प्रस्तर शिला बनी गौतम ऋषि घरनार अहिल्या पतित पावन तब प्रभु ने किया उद्धार   राम जी अवतारी है लक्ष्मण जी बलधारी है दीनों के रखवारे राम राम की लीला…

  • जगने लगी हूँ मैं | Prem poem

    जगने लगी हूँ मैं ( Jagne lagi hoon main )     देखी हूँ जब से उनको संवरने लगी हूँ मैं, बेकाबू हुआ दिल मेरा जगने लगी हूँ मैं।   दिन- रात दुआ माँगती हूँ उनके वास्ते, इस जिन्दगी से जुड़ गए उनके रास्ते। मुझको बिछाएँ फूल या वो बिछाएँ काँटे, हर साँस में अब…

  • औरों से कैसी बातें…?

    औरों से कैसी बातें…? अब आकर तुम्हीं बतादो, हम गीत कहां तक गायें। पाकर एकान्त बहे जो, वे आंसू व्यर्थ न जायें। इस भांति प्रतीक्षा में ही, बीतेगीं कब तक घड़ियां। बिखरेंगी बुझ जायेंगी, आशाओं की फुलझड़ियां। मरुथल में आ पहुंची है, बहती जीवन की धारा। तुम दयासिंधु हो स्वामी, किसका है अन्य सहारा। भौतिक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *