Shekhawati

बोलो जय जय शेखावाटी | Shekhawati

बोलो जय जय शेखावाटी

 

रज रज शौर्य अनूप श्रृंगार,
अनंत देश प्रेम अंतर पटल ।
जीवन आह्लाद राष्ट्र रक्षा ,
शिक्षा प्रगति संकल्प अटल ।
सेठ साहूकार अवतरण स्थली,
वीर प्रसूता अलंकृत धरा माटी ।
बोलो जय जय शेखावाटी ।।

झुंझुनूं सीकर चूरू सह,
नीम का थाना उपमा परिधि ।
राव शेखा जी संस्थापक आभा,
पुरात्तन हवेलियां अनमोल निधि।
इतिहास स्वर्णिम वर्तमान मोहक,
भविष्य उज्ज्वल संग परिपाटी ।
बोलो जय जय शेखावाटी ।।

धर्म आस्था सांप्रदायिक सौहार्द,
सर्वत्र दर्श स्नेह प्रेम भाईचारा ।
कृपा सालासर बाबा खाटू श्याम ,
जीण शाकंभरी मात आशीष धारा ।
कोटिश वंदना रानी सती दादी,
नरहड़ पीर अथाह खुशियां भाटी ।
बोलो जय जय शेखावाटी ।।

पिलानी प्रौद्योगिकी सीकर शिक्षा,
ताल छापर कृष्ण मृग अठखेलियां ।
खेतड़ी ताम्र नगरी प्रभा विवेकानंद ,
अथक कृषि व्यापार विकास पहेलियां।
शहीदी शान आन बान सुरभि,
व्यंजन माधुर्य चूरमा दाल बाटी ।
बोलो जय जय शेखावाटी ।।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

राम वैभव | Ram Vaibhav

Similar Posts

  • कह देना चाहिए | Kah Dena Chahiye

    कह देना चाहिए ( Kah dena chahiye )    जीवन में कह देना चाहिए हां बहुत प्यार करते हैं हम बच्चों को बहुत डांटते गुस्सा तो कभी चिल्लाते हैं हर काम पर उनके हम सदा कमियां निकालते हैं पर वह कब बड़े हो जाते हैं वह बिगड़ ना जाए इसलिए हम प्यार का इजहार करने…

  • मेरा वतन मेरी चाहत | Mera Watan Meri Chahat

    मेरा वतन मेरी चाहत ( Mera Watan Meri Chahat ) मेरा देश मेरा वतन तुझे नमन ए मेरे वतन हम फूल तू है चमन तुझसे ही है यह तन मन। आंख जो कोई उठाएं आग दरिया में लगाएं दुश्मन को सीमा पार भगाएं तिरंगे को चारों दिशाओं में फहराएं। तेरी खातिर सैकड़ों मर भी जाएं…

  • भूख | Safalta ki Bhookh par Kavita

    भूख ( Bhookh )   चाहे हो दु:ख लाख पालो भूख आप बढ़ने की पढ़ने की आसमां छूने की। भूख बड़ी चीज़ है! भूख ही नाचीज़ को चीज बनाती है वरना यह दुनिया बहुत सताती है बहुत रूलाती है सच को भी झुठलाती है। अधिकारों से भी रखती हमें वंचित मस्तिष्क इनका बहुत ही है…

  • भारत का डंका | Bharat ka Danka

    भारत का डंका ( Bharat ka danka )   भारत का डंका बजता था, विश्व गुरु कहलाता था। मेरा देश स्वर्ण चिड़िया, कीर्ति पताका लहराता था। ज्ञान विज्ञान धर्म आस्था, नीति नियम योग आचार। मानवता प्रेम समर्पण, जन-जन भरा था सदाचार। कला कौशल वीरता भरी, स्वाभिमान सिरमौर रहा। संत सुरों की पावन भूमि, ज्ञान भक्ति…

  • इन लम्हों को मत जाने दो | In Lamhon ko

    इन लम्हों को मत जाने दो ( In lamhon ko mat jane do ​)  नज़्म   जीतने की खुशी में किसी को बे-कफ़न मत करो, क़त्ल का सामान इस तरह कभी जमा मत करो। सदियों पुरानी है विश्व की सभ्यता और संस्कृति, किसी साजिश के तहत इसे छिन्न-भिन्न मत करो। साज मत बिगाड़ो तुम इस…

  • प्रकृति और मानव की उत्पत्ति

    प्रकृति और मानव की उत्पत्ति प्रकृति की गोद मेंमानव की उत्पत्ति हुई।पेड़-पौधों की छाया में मानव का बचपन बीता।प्रकृति की सुंदरता नेमानव को आकर्षित किया। प्रकृति की शक्ति नेमानव को मजबूत बनाया।प्रकृति की सुंदरता नेमानव को जीवन का आनंद दिया।प्रकृति की गोद मेंमानव ने अपने जीवनकी शुरुआत की। प्रकृति की सुंदरता नेमानव को जीवन काप्रकृति…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *