Badal Poem

Badal Poem in Hindi | बादल

बादल

( Badal ) 

सांसों की हाला पिलाएगा बादल,
उजड़ी दुनिया बसाएगा बादल।
स्वागत करेगी प्यासी ये धरती,
प्रलय बाढ़ साथ में लाएगा बादल।

सूख गई है जो जीवन की डाली,
हरी- भरी धरा बनाएगा बादल।
अमराई जागेगी बागों में फिर से,
अधरों की प्यास बुझाएगा बादल।

पट जाएगी फिर ऋतुओं से धरती,
डालों पे झूला डलाएगा बादल।
चढ़ेगा नशा जड़ -चेतन के ऊपर,
भर-भरके प्याला पिलाएगा बादल।

कलियों की फूलों से भरेगा प्याला,
मखमली घासों पे सुलाएगा बादल।
रस से भर जाएँगी अंगूरी लतायें,
तपोवन को फिर सजायेगा बादल।

करेंगे प्रणय कलियों से भौंरे,
आँख – मिचौली सिखाएगा बादल।
संघर्ष करेगा, बढ़ेगा भी वही,
चढ़ी है जिसकी उतारेगा बादल।

खंडाला जाओ या अम्बाला जाओ,
बदन में लपट उठाएगा बादल।
महकती नहीं यूँ जीवन की क्यारी,
सोने के जैसा तापएगा बादल।

कौन निगल रहा हरियाली यहाँ,
उंगली पे उसको नचाएगा बादल।
झीलें हैं उसकी, नदिया हैं उसकी,
हँस -हँस के पानी पिलाएगा बादल।

बरसने का हुनर सबको आता नहीं,
ऐसा इल्म भी सिखाएगा बादल।
भरा पेट अपना, मैदान क्या मारा,
उसका जहर वो उतारेगा बादल।

पहले वाष्प बनना तुम भी सीखो,
स्वर्ग से अप्सरा उतारेगा बादल।
झूमेंगी बालें खेतों में एक दिन,
सबको अमृत पिलाएगा बादल।

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

आशिक़ी | Aashiqui

Similar Posts

  • सारथी | Sarathi

    सारथी ( Sarathi )    यूं ही गुजरते रहेंगे दिन महीने साल लेते रहिए वक्त का भी हाल चाल लौट कर न आएं कहीं फिर दिन वही कहना न फिर किसीने कहा नही आंख मूंद लेने से कुछ बदलता नही कौन कहता है वक्त फिसलता नही कैसे कहूं मैं तुम्हे आज शब्दों मे खुले करो…

  • टुकड़ों में बटी ज़िंदगी | Poem tukadon mei bati zindagi

    टुकड़ों में बटी ज़िंदगी ( Tukadon mein bati zindagi )   टुकड़ों में बटी ज़िंदगी जोड़ूँ कैसे सुलझाती इस ज़िंदगी को उलझ जाती हूँ कभी मैं सुलझाऊँ ‘गर खुद को तो उलझ कर रह जाये ज़िंदगी टुकड़ों का कोना तुड़ा मुड़ा जुड़े न इक दूजे से मसला – ए – ज़ीस्त हल करते करते खुद…

  • दशहरे का त्यौहार | Dashare ka Tyohar

    दशहरे का त्यौहार ( Dashare ka tyohar ) प्यारा और न्यारा यह दशहरे का त्यौहार, सभी करों रावण रुपी राक्षसों का संहार। छोड़ो क्रोध, छल-कपट चुगली भ्रष्टाचार, होती अच्छाई की जीत व बुराई की हार।। ये उत्सव मनातें सभी जगह पर धूमधाम‌, रावण को हराकर विजय हुऐ थे श्री राम। विजयादशमी है इसी त्यौहार का…

  • तुम्हें कब मना किया है | Sandeep poetry

    तुम्हें कब मना किया है   किसी से प्रेम करने को तुम्हें कब मना किया है लेकिन! प्यार करना तुम ….. किसी से प्यार करना कहाँ गलत है….? बस….! इतना ध्यान रहे कि प्यार में अंधे हो कर अपनों को नहीं भूलें…… उन्हें भी उतना ही प्यार दें……… जितना अपनी प्रेमिका को प्यार देते हो……..!!…

  • पिता | Pita par kavita

    पिता ( Pita : Kavita )   रोज सवेरे निकल पड़ता पिता परिवार की खातिर कठिन परिश्रम पसीना बहाता घर संसार की खातिर   बच्चों की शिक्षा ऊपर से मोटी फीस का चक्कर बारिश के मौसम में होती टूटे छप्पर की फिकर   जीवन भर पूरी करता रहता सारी फरमाइशें घर की लगता है ऐसा…

  • दिल तोड़कर | Geet dil tod kar

    दिल तोड़कर ( Dil tod kar )   दिल तोड़कर ग़म से ही प्यार कर दिया! दिल इस क़दर  मेरा आजार कर दिया ये क्या हाये  तूने ये यार कर दिया क्यूं बेसहारा यूं  बेदर्द कर दिया   ये जिंदगी अकेली ऐसी हो गयी के भीड़ में तन्हाई का अहसास हो ऐसा मिला मुहब्बत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *