Kavita Bahe ja Rahe Hain

जलधारा से बहे जा रहे हैं | Kavita Bahe ja Rahe Hain

जलधारा से बहे जा रहे हैं

( Jal dhara se bahe ja rahe hain ) 

 

गीत पुराने कहे जा रहे हैं, जलधारा से बहे जा रहे हैं।
भाव सिंधु काबू रखो, कब से खड़े हम सहे जा रहे हैं।

ये संसार दुखों का सिंधु, पग पग तूफां बने आ रहे हैं।
बाधा मुश्किल अड़चन आती काले मैघ घने छा रहे हैं।

शब्द सुरीले मनभावन से, झर झर मधुर कंठ गा रहे हैं।
सुरभीत बहे मधुर पुरवाई, चमन खिले पुष्प भा रहे हैं।

बहती काव्य सरिताये मधुरम, सुर गीतों में ढले जा रहे हैं।
भागमभाग मची है कैसी, बोलो कहां हम चले जा रहे हैं।

पीर पर्वत हो न जाए, क्यों बन हिमालय सहे जा रहे हैं।
नयन मोती अश्रुधार बनके, जलधारा से बहे जा रहे हैं।

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

धरा हरसाई | Chhand Dhara Harsai

Similar Posts

  • नववर्ष | Poem in Hindi on New Year

    नववर्ष नई उम्मीदें लिए हुए आ रहा नूतन नववर्ष, हर्षोल्लास की मधुर तरंगे करती हृदय स्पर्श। इस अवसर पर आओ मिलजुल खुशियां मनाएं, नव वर्ष का स्वागत करें हम सब बाहें फैलाएं। बीत रहा जो वर्ष उसके रंजो गम छोड़िए, आने वाले नववर्ष के स्वागत की सोचिए। गुजरा हुआ साल चाहे कैसा भी रहा हो,…

  • 2624 वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव

    2624 वां महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव निरख निरख के रूप तुम्हारा “महावीर “दिल भरता ही नहीं,तेरे चरणों से उठकर जाने को मन करता ही नहीं !!सफल हो गए नरभव सबके जो भी दर्शन को पाए,बुला रहा सौभाग्य सभी को विघ्न कोई पड़ता ही नहीं || रवि सम आभा मुखमण्डल पर कामदेव सी काया है,रूप अनंग…

  • जिन्दगी का गुलिस्तां | Poem on zindagi in Hindi

    जिन्दगी का गुलिस्तां ! ( Zindagi ka gulistan )    झुकता है आसमां भी झुकाकर तो देखो, रूठने वाले को तू मनाकर तो देखो। प्यार में होती है देखो ! बेहिसाब ताकत, एक बार जीवन में अपनाकर तो डेखो।   सिर्फ दौलत ही नहीं सब कुछ संसार में, किसी गरीब का आंसू पोंछकर तो देखो।…

  • मैं कान हूं | Kavita main kaan hoon

    मैं कान हूं ( Main kaan hoon )   मैं कान हूं अपने जिम्मेदारियों से परेशान हूं। गालियां हों या तालियां अच्छा हो या बुरा सबको सुनकर,सहकर हैरान हूं। खैर छोड़िए मैं कान हूं। चश्में का बोझ ढोकर डंडियों से जकड़ा हुआ आंखों के मामलों में, मैं बना पहलवान हूं। खैर छोड़िए मैं कान हूं।…

  • मित्र | Kavita Dosti par

    मित्र ( Mitra )   लम्हे सुहाने हो ना हो। चाहत की बातें हो ना हो। प्यार हमेशा दिल में रहेगा, चाहे मुलाकात हो ना हो।   खुशियों में गम़ मे भी शामिल रहेगे। तुझसे अलग हो के कैसे रहेगे। बातें सभी दिल की तुमसे कहेगे। चाहे दिन खुशनुमा ये रहे ना रहे।   लम्हे…

  • अन्नदाता

    अन्नदाता   क्यूँ ! तुम जान लेने पर आमादा हो इन बेकसूर और भोले भाले किसानों की ये अन्नदाता ही नहीं है, देश की रीढ़ भी है ये ही नहीं रहेंगे तो देश कैसे उन्नति करेगा……!   ये तो यूँ भी मर रहे हैं कर्ज़ तले दब कर कभी फाँसी, कभी ज़हर, कभी ऋण कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *