बड़े मामले में विफल होती सीबीआई!

बड़े मामले में विफल होती सीबीआई!

बड़े मामले में विफल होती सीबीआई!

******

हाईप्रोफाइल मामलों में विफल होती सीबीआई,
यह बात कुछ हजम नहीं होती भाई !
बोफोर्स तोप घोटाला,
2 जी स्पेक्ट्रम घोटाला।
कर्नाटक खनन घोटाला-
जिसमें मुख्यमंत्री येदियुरप्पा थे अभियुक्त,
या आरूषि हत्याकांड जिसमें सीबीआई थी नियुक्त;
जांच नहीं कर पायी युक्तियुक्त।
मस्जिद ढ़ांचा विध्वंस मामले में भी-
सीबीआई जांच संदेह के दायरे में है आई,
जब न्यायालय ने सभी आरोपितों को बरी
करने का फैसला सुनाई।
सीबीआई के आरोप, गवाह और साक्ष्य
विश्वसनीय व सिद्ध नहीं हैं,
यह बात स्वयं न्यायाधीश महोदय ने कही है।
जज साहब ने कहा कि-
जो साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं वो फोटो कापी व पुरानी हैं,
कोर्ट में उसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
फोटो हैं तो निगेटिव नहीं है,
वीडियो संपादित हैं।
भाषण का टेप, सील नहीं है,
गवाहों के बयान विरोधाभासी हैं।
कई तो घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे,
इतने वर्षों से आप कर क्या रहे थे ?
खबरों की कतरन है,मूल अखबार नहीं हैं,
न तारीख और वर्ष ही डाली है!
इसलिए इन्हें खारिज किया जाता है,
सभी आरोपितों को बरी किया जाता है।
सीबीआई 28 वर्षों में-
अखबारों की कतरन पर डेट नहीं डाल पाई,
ना ढ़ंग के गवाह जुटा पाई ।
इन्हीं सब बातों से संदेह होता है!
आखिर बड़े मामलों में ही ऐसा क्यों होता है?
पिछले दिनों पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा था-
जांच एजेंसी में मानव संसाधन की भारी कमी है,
लगभग 50 प्रतिशत पद खाली हैं।
एजेंसी की कानूनी स्थिति पर है शंका,
राजनैतिक दखलंदाज की रहती है आशंका।
ट्रेनिंग के लिए प्रर्याप्त निवेश-
तथा जवाबदेही का है अभाव,
जिसका एजेंसी की कार्यक्षमता पर पड़ता है प्रभाव।
2013 में गुवहाटी उच्च न्यायालय ने
सीबीआई को ही अवैध घोषित कर दिया था!
बाद में सुप्रीम कोर्ट ने स्टे लगा दिया था।
फिलहाल एजेंसी की जांच स्टे आर्डर पर ही टिकी है,
और उसी के हाथ न जाने कितने मामलों की जांच अटकी है?
जनता सब देख रही है,
भोली है पर सब समझ रही है।

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

 

Similar Posts

  • लोग | Log

    लोग ( Log )    जिंदा रहने के नाम पर, केवल जी रहे हैं लोग मिलने के नाम पर, केवल मिल रहे हैं लोग बेवफाई का आलम यह, खुदे से ही खुद को छल रहे हैं लोग यकीन करें किस पर, मतलबी शहर के बीच अपना कहकर, अपनों का ही गला घोट रहे हैं लोग…

  • आओ म्हारा राजस्थान मं | Rajasthan diwas special kavita

    आओ म्हारा राजस्थान मं ( Aao mhara Rajasthan ma )   रंग रंगीलो प्यारो म्हारो धोरा रो राजस्थान वीरा री आ धरती मीठां मोरां रो राजस्थान   मरुधरा हेत घणो उमड़ै ईं धोरा री मुस्कान मं पलक पांवड़ा राह बिछावा आओ म्हारा राजस्थान मं   राणा सांगा कुंभा जनम्या राणा प्रताप री आन अठै जौहर…

  • बारिश | Barish Poem in Hindi

    बारिश ( Barish ) बारिश जब जब आती है, खुशियां लेकर आती है। धरती मां की प्यास बुझाती, किसान के मन में खुशियां लाती। मोर पपीहा कोयल गाये, सब जीवों की प्यास बुझाए। फल, फूल और हरियाली लाए, जब जब भी बारिश आए। यह बच्चों के मन को भाए, कागज की वह नाव चलाए। बारिश…

  • राम-राम गूंज गगन में | Ram Ram Goonj

    राम-राम गूंज गगन में ( Ram Ram Goonj Gagan Me )   धनुष की टंकार हुई है, धर्म की जयकार हुई है। अयोध्या सजी संवरी, दीपों की छटा बहार हुई है। राम-राम गूंज गगन में, राम महिमा साकार हुई है। सनातन परचम फहराया, राम नाम झंकार हुई है। मंदिर मंदिर राम पूजा, घर-घर दिवाली आई…

  • उदासी | Udasi par Kavita

    उदासी ( Udasi )   बादल  जैसी  छाई  उदासी । घिर- घिर कर फिर आई उदासी ।।   दिन-दिन बढ़ती ही जाती है । जैसे  हो  महंगाई  उदासी ।।   सूने दिल में बजती जैसे । दूर कहीं शहनाई उदासी ।।   सागर की लहरों सी खुशियां सागर की गहराई उदासी ।।   शमा  जली …

  • जीस्त में जब ख़ुशी नहीं मिलती

    जीस्त में जब ख़ुशी नहीं मिलती     जीस्त  में जब ख़ुशी नहीं मिलती ! दिल को राहत कभी नहीं मिलती   नफ़रतों के चराग़ जलते है हर दिल में आशिक़ी नहीं मिलती   हो गये लोग बेवफ़ा दिल से अब सही दोस्ती नहीं मिलती   यार ढूंढू मै कैसे मंज़िल को । राह में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *