घूंघट

घूंघट

घूंघट

सतरंगी रश्मियों सा आकाश होगा।
घूंघट का पट खुलेगा तो प्रकाश होगा।।

मीन जल के बीच करत कलोल जो है,
नैन के गोलक अमोलक लोल जो हैं,
कनक कामिनि अचिद मिथ्याभास होगा।। घूंघट ०

सप्तफेरी हुयी तब घूंघट मिली है,
कितने झंझावात आये न हिली है,
घूंघट के पट झीन न कर नाश होगा।। घूंघट ०

भूखे पेट जगती है सो जाती है,
घूंघट में ही अश्रुजल पी जाती है,
पर तुम्हें तो कब भला विश्वास होगा।। घूंघट ०

रक्षा कर इस घूंघट की उपहार है यह,
गृहस्थी है मान है संस्कार है यह।
शुद्ध अन्त:करण शेष सुवास होगा।। घूंघट ०

 

?

लेखक: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

मृत्युबोध | Mrityu Bodh par Kavita

 

Similar Posts

  • नेह | Neh

    नेह ( Neh )   अंतर हिलोरें उठ रहीं, नेह के स्पंदन में मन गंगा सा निर्मल पावन, निहार रहा धरा गगन । देख सौम्य काल धारा, निज ही निज मलंग मगन । कर सोलह श्रृंगार कामनाएं, दृढ़ संकल्पित लक्ष्य वंदन में । अंतर हिलोरें उठ रहीं ,नेह के स्पंदन में ।। नवल धवल कायिक…

  • कवि की कविता | Kavita kavi ki

    कवि की कविता  ( Kavi ki kavita )    अब हम भी लिखेंगें  ऐसी कविता ख़ास, कर ली जो हमनें कक्षा मैट्रिक यह पास। ज्ञान विज्ञान और हिन्दी गणित के साथ, करेंगें अब हम  साहित्यिक मंच विकास।।   सीखा व्यंजन और सीखा स्वर का ज्ञान, सीखें हमने शब्द और इनके बहुत अर्थ। गद्य पद्य पाठ…

  • चरण स्पर्श क्यों | Kavita Charan Sparsh

    चरण स्पर्श क्यों ( Charan Sparsh )   एक हि अग्निपिंड से है बना ब्रम्हांड होता रहता इनमे अखंड नाद रहती इक दूजे मे ऊर्जा सदा प्रवाहित करती आदान प्रदान निज गुणों के साथ होता कण कण प्रभावित इक दूजे से होकर देह से विसर्जित हो जाती वसुधा मे सिर शिखा से हो पद तल…

  • रीड योर वे , आनंद का परम स्पंदन | Kavita Read Your Way

    रीड योर वे , आनंद का परम स्पंदन   पुस्तक आभा मनोहारी, उरस्थ शीतलता प्रदायक। तृप्त कर जिज्ञासा पटल, अभिव्यक्ति प्रेरणा नायक । शब्द भाव सरित वाहिनी, नित्य शुभता मानस मंडन । रीड योर वे, आनंद का परम स्पंदन ।। स्व रुचि अभिरुचि चयन, विषय शीर्षक सहज विकल्प । ज्ञान तरंगिनी भव्य उपमा, शिक्षण अधिगम…

  • चंद्रयान | Chandrayaan

    चंद्रयान ( Chandrayaan )   खुशियां मनाओ सब मिलकर प्यारे, चांद पर पहुंच गए अब कदम हमारे। चंद्रयान की सफल लैंडिंग पर, गूंज रहा हमारा नाम पूरी दुनिया भर। स्पेस रिसर्च के फील्ड में अब हम भी आगे बढ़ जायेंगे, नित नई खोजों से हम अब कई राज़ के पर्दे उठाएंगे। भारत के ज्ञान विज्ञान…

  • Hindi Kavita | Hindi Poetry -गलतफहमी!

    गलतफहमी! ( Galatfahmi ) ***** वो समझते हैं समझते नहीं होंगे लोग। वो उलझते हैं पर उलझते नहीं हैं लोग। वो सुलगाते हैं पर सुलगते नहीं हैं लोग। उम्र कद कर्म अनुभव संस्कार की कमी, लहजे से ही दिख जाता है, हर कहीं। कुछ ज्यादा ही उछलते है वो, आका के संरक्षण में पलते हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *