Badhe Saurabh Pragyan

बढ़े सौरभ प्रज्ञान | Badhe Saurabh Pragyan

बढ़े सौरभ प्रज्ञान

( Badhe Saurabh Pragyan )

जन्मदिन की बधाइयाँ, करें पुत्र स्वीकार।
है सबकी शुभकामना, खुशियाँ मिले हजार।।

बहुत-बहुत शुभकामना, तुमको प्रियवर आज।
हो प्रशस्त जीवन सुखद, सुन्दर साज समाज।।

जीवन भर मिलती रहें, खुशियाँ सदा अपार।
मात शारदे! आपके, भरें ज्ञान भण्डार।।

शुभ सरिता बहती रहे, जीवन हो सत्संग।
घर आँगन खिलते रहें, प्रेम प्रीति के रंग।।

धर्म-कर्म अध्यात्म का, सदा करें उत्थान।
लक्ष्य प्राप्ति हेतु अनवरत, बढ़े सौरभ प्रज्ञान।।

जीवन भर प्रज्ञान को, खुशियाँ मिलें अपार।
बुजुर्ग शुभ आशीष दें, बाँटे लाड-दुलार।।

उन्नति पथ बढ़ते रहो, स्वप्न करो साकार।
ईश्वर की कृपया रहें, खुशियाँ मिलें अपार।।

Dr. Satywan  Saurabh

डॉo सत्यवान सौरभ

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
हरियाणा

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *