Kavita Bin Thokar ke

बिन ठोकर के अक्ल न आती | Kavita Bin Thokar ke

बिन ठोकर के अक्ल न आती

( Bin thokar ke akal nahi aati ) 

 

गुरु का डंडा और राह की ठोकर,
दोनों दरवाजे कामयाबी खोलती।
जिस जिसको भी लगा यह दोनों,
उसे मंजिल तक पहुँचाकर रहती।।

बदल ही जाती तकदीर सभी की,
कलम फिर सरपट चलने लगती।
तलाश ना करो तुम मुस्कराने की,
बिन ठोकर के अक्ल नही आती।।

प्रकृति सभी को यह पाठ पढाती,
कौन आगे बढ़ता पहाड़ हटाकर।
कही पे कांटे एवं पत्थर बिछाती,
आगे वह बढ़ते चलते सभंलकर।।

बुरा समय जब किसी का आता,
तब बुद्धि घास चरने चली जाती।
मनुष्य सही निर्णय नही ले पाता,
बिन ठोकर के अक्ल नही आती।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

महाशिवरात्रि | Mahashivratri par Kavita

Similar Posts

  • शादी में दावत | Kavita Shadi me Dawat

    शादी में दावत ( Shadi me Dawat ) शादी हो बेटा बेटी की दावत खाएं हम सब खर्च हो मां-बाप का मजा उड़ाएं हम सब शादी का निमंत्रण आते ही देखें तारीख प्रतिभोज फिर मन में आता ख्याल अब तो व्यंजनों की होगी मौज तरह-तरह के पकवान रखे वहां फिर भी आंखें ढूंढे और नये…

  • समय के लम्हे | Kavita Samay ke Lamhe

    समय के लम्हे ( Samay ke Lamhe ) काश! समय के वो लम्हे फिर से वापस आ जाएं । मुरझाए जो फूल पलाश के फिर से हर्षित हो जाएं।। फिर से हो चुहलबाज़ी उन तिरछी नजरों की। बिन बोले ही कहते जो बातें उन अधरों की। ये चुप्पी साधे होंठ फिर से मंद मंद मुस्काएं…

  • नवदुर्गा | Navdurga

    नवदुर्गा ( Navdurga )   नवदुर्गा के नौ रूपों को पूजे हैं संसार। मात  करतीं सबका कल्याण । सिंह सवारी वाली मैया ,आईं गज पे सवार।  मात करतीं जग का कल्याण।  प्रथम शैलपुत्री कहलातीं,  पिता हिमाचल के घर जनमीं।  द्वितीय ब्रह्मचारिणी हो माते, संयम नियम का पाठ पढ़ातीं।  माथे पर घंटा सा चंदा, चंद्रघंटा है…

  • अभिमन्यु का शौर्य अमर है | Abhimanyu kavita

    अभिमन्यु का शौर्य अमर है ( Abhimanyu ka shaurya amar hai )   एक असाधारण योद्धा अर्जुन नंदन कहलाता वो सुभद्रा दुलारा शूरवीर जा तूफ़ानों से टकराता जो   चक्रव्यूह तोड़ा रण में डगमगा जाता महासमर है महाभारत वीर योद्धा अभिमन्यु का शौर्य अमर है   युद्धवीर रणधीर वो महारथी कांपने लगते सारे दुर्योधन शकुनि…

  • मुझे भी याद कर लेना | Geet

    मुझे भी याद कर लेना ( Mujhe bhi yaad kar lena )   मेरे आँगन का सावन जब लिये बरसात आयेगा इस फुलवारी में आकर के गुलो गुलशन महकायेगा मैं तुझको याद करूंगी तुम्हारे दर पर आँधी की जब होंगी दस्तक बेशुमार दबाकर सारी हलचल तुम मुझे बस गुनगुना लेना मुझे भी याद कर लेना…

  • कर्मठ बनिए | Kavita Karmath Baniye

    कर्मठ बनिए ( Karmath Baniye ) निरन्तर लगाव का भाव रखना , हद और सरहद जमीन की होती है ।।1। भारतीय अंधेरे भी हैं मुट्ठी बांधे , हाथापाई की झड़प चीन की होती है ।।2। शब्द के प्रयोग से प्रभाव शून्य होता, सम्मान सदैव मनहर मौन की होती है।।3। हर युद्ध का पथप्रदर्शक धर्म रहा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *