हाथरस की भीड़ में

हाथरस की भीड़ में

हाथरस की भीड़ में

हाथरस की भीड़, में शून्य हुआ जीवन रस

अंधविश्वासी बनकर बाबा के दरबार में

मैं तो नत मस्तक करने गई थी।

अपनों के पास पहुंचने से पहले
मैं बाबा धाम पहुंच चुकी थी।

सुलझाने कुछ समस्या
उलझन में सांसे फस गई थी

अंधविश्वासी बनकर मैं तो बाबा के दरबार में गई थी।

चरणों की धूल चटकार जिसने हमको धूल में मिलाया।

उस बाबा के दरबार पर उलझन को सुलझाने गई थी।

वही भीड़ में कहीं मेरी सांसे अटकी थी ,

आंखें खुली आसमान पर अपनों को ढूंढ रही थी।

मैं अंधविश्वासी कोसो दूर पैदल चलकर बाबा के दरबार पर पहुंची थी।

घर में सुख समृद्धि लाने आर्थिक स्थिति को सुधारने ,

कुछ तंत्र मंत्र पढ़कर अपनी विपदाओं को दूर कराने गई थी।

मैं अशिक्षित अज्ञान के अंधकार में डूबी

भूखी प्यासी बाबा के दरबार पर पहुंची थी।

उस भगदड़ में आखिरी सांस बस परिवार देखने को तरस रही थी ।

अंधविश्वास की गहरे कुएं का अब अंत होना चाहिए,

अपने से ज्यादा और किसी पर विश्वास नहीं होना चाहिए।

ना कोई बाबा ना कोई ईश्वर तुम्हारी किस्मत बदल सकता है

चाहो तो अपना नसीब खुद हर व्यक्ति लिख सकता है।

लेखिका :- गीता पति ‌(प्रिया)

( दिल्ली )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/najuk-rishte/

Similar Posts

  • कारें कजरारे नैना | Kare kajrare naina | Kavita

    कारें कजरारे नैना ( Kare kajrare naina )   काली आंखें तिरछे नैना दमक रहा आनन सारा प्रीत भरी इन आंखों में झलक रही प्रेम रसधारा   झील सी आंखें गहरी गहरी डूब न जाना नैनों में मादकता भरे ये लोचन अंदाज मस्ताना नैनों में   नैन कटीले काले कजरारे चले नैना तीर कटार मृगनयनी…

  • दो जून की रोटी | Do joon ki roti kavita

    दो जून की रोटी ( Do joon ki roti )   दो जून की रोटी को खून पसीना बहा कर पाना चाहता सुकून दिन भर की थकान से   घर से निकलता मानव दो जून की रोटी को बेहाल हो गया मनुज हालातों के सामने   दो जून की रोटी की दिनोंदिन चिंता खा रही…

  • बाल मजदूरी बचपन छीने | Baal mazdoori kavita

    बाल मजदूरी बचपन छीने ( Baal mazdoori bachpan cheene )     सीधे-साधे बच्चों का भगवान रखवाला होता है बालश्रम करवाते उनका निकले दीवाला होता है बच्चों का भविष्य उजाड़े उनको कैसे माफ करें कानून की नजरों में वो तो सलाखों वाला होता है   दुष्ट प्रवृत्ति होते हैं वो लोग जो बालश्रम करवाते भोले…

  • अफसाने तेरे नाम के -hindi poems

    अफसाने तेरे नाम के   मेरी वफा का सिला यही वो मुझपे मरता है  मिलता है जब भी जख्म हरा जरूर करताहै जाने कहां से सीखा जीने का यह सलीका कत्ल मेरा काँटे से नहीं वो फूल से करता है। वक्त को रखता हमेशा अपनी निगेहबानी में वो जिनदगी को बडे गुरुर से जीता है…

  • अहं का नशा

    अहं का नशा नशा मदांध कर देता हैमनुष्य जन्म का मूलउद्देश्य ही भुला देता हैजो उड़ते है अहं के आसमानों मेंज़मीं पर आने में वक़्त नही लगताहर तरह का वक़्त आता है ज़िंदगी मेंवक़्त गुज़रने में वक़्त नही लगता हैंनशा जहर से ज़्यादा घातक हैअहं का नशा हावी हो ही जाता हैऔर उनके विवेक पर…

  • आत्मबोध पराकाष्ठा | Atmabodh Parakashtha

    आत्मबोध पराकाष्ठा ( Atmabodh parakashtha )   आत्मबोध पराकाष्ठा, स्वर्वेद अनुपमा में मनुज जीवन परम ध्येय, आत्म ज्ञान अनवरत प्रयास । स्पंदन अलौकिक आभा, साधन साध्य दिव्य उजास । आत्मसात नैतिक जीवन चर्या, अंतर्मन योग ध्यान परिक्रमा में । आत्मबोध पराकाष्ठा, स्वर्वेद अनुपमा में ।। वाराणसी उमराह शोभित, विश्व विशालतम भव्य बिंदु । सात मंजिला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *