Basant Ritu

बसंत ऋतु | Basant Ritu

बसंत ऋतु

( Basant Ritu ) 

 

आ गए ऋतुराज बसंत चहुं ओर फैल रही स्वर्णिम आभा,
सुंदर प्राकृतिक छटा में खिली पीले पुष्पों की स्वर्ण प्रभा।

मां शारदे की पूजा का पावन अवसर है इसमें आता,
ज्ञानदायिनी देवी की कृपा से जगत उजियारा पाता।

बसंत ऋतु आते ही सुंदर सुरम्य वातावरण हुआ,
ठंडी पवन की छुअन से मन मस्तिष्क प्रसन्न हुआ।

इस ऋतु की सुंदरता में प्रेमीजन भी हर्षित हो जाते,
मधुर मिलन की आस प्यास में सुमधुर गीत संगीत गाते।

सुंदर सुगंधित फूलों की खुशबू से महक उठा जग सारा,
रंग बिरंगी तितलियों और चिड़ियों से भरा बगीचा प्यारा।

बसंत ऋतु में प्रकृति अपनी अनुपम छटा है दिखलाती,
धरती मां को सुंदर हरियाली और पुष्पों की चादर ओढ़ाती।

बसंत ऋतु की सुरम्यता सबके मन को भाती,
प्रकृति अपनी स्वर्णिम आभा से सबको हर्षाती।

बसंत के आ जाने से जीव जगत सब खिल उठे,
सम्पूर्ण जगत के अंतर्मन में हर्ष उल्लास के गुल फूटे।।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें : –

मै नारी हूँ | Main Nari Hoon Kavita

 

Similar Posts

  • Kavita | ये क्या हो रहा है

    ये क्या हो रहा है  ( Ye Kya Ho Raha Hai )     घर से बाहर निकल कर देखिए- मुल्क़ में ये क्या हो रहा है, सबका पेट भरने वाला आजकल सड़कों पर भूखे पेट सो रहा है । मुल्क़ में ये…   खेतों की ख़ामोशियों में काट दी जिसने अपनी उम्र सारी, बुढ़ापे…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) सप्तम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) सप्तम दिवस नवरात्रि पर्व पर पहले अपना करो सुधार ।आत्म रमण में जाने के यह सुखद भव पार ।निज पर शासन फिर अनुशासन सुखकार ।खुद पहले सुधरे तो सुधरे यह सारा संसार ।नवरात्रि पर्व पर पहले अपना करो सुधार ।आगम में प्रभु ने बतलाया शाश्वत नित्य धर्म की छायाआत्मा के…

  • चलो चलें | Chalo Chale

    चलो चलें ( Chalo Chale ) यह संसार तो दुःख का घर है।सपने में भी नहीं सुख यहाँ पर है। माया के हाथों में है सबकी डोर ।फिराए चाहे माया जिस भी ओर।लाचार जीव धुनें सिर पकड़ है।सपने में भी नहीं सुख यहाँ पर है। भटक-भटक कर थक जाएँ।सुकून कहीं पर न जीव पाएँ।भक्ति बिना…

  • राखी | Kavita Rakhi

    राखी ( Rakhi ) “धागा” तो इसका कच्चा सा होता है. मगर यह रिश्ता यह पक्का सा जोड़ता है। होता तो है यह कमजोर बहुत ही… सबसे ज्यादा मजबूती यही प्रदान करता है। भाई तो हर बहन का ही मान होता है. कभी दोस्त कभी पिता समान होता है. कभी हँसाता है, तो कभी रुला…

  • अनिंद्य सुंदरी | Anindh Sundari

    “अनिंद्य सुंदरी” ( Anindh Sundari )   सदियों से तुमसे दीप्त सूर्य और प्रदीप्त होकर चांँद भूधर पाकर अपरिमित साहस अवनि अनंत धैर्य उर में धरती है पग धरती हो तुम उपवन में या मन में पुष्पित हो जाती हैं सुप्त कलियां सज जाती हैं मधुरम मंजरियांँ। मुस्कुराने से तुम्हारे फूट पड़ते हैं झरने प्रकृति…

  • सर्दी | Sardi

    सर्दी सर्दी में होती जब कड़क ठंडी हवा ।चाय की प्याली होती सबकी प्यारी दवा।।मास दिसंबर में जब होती प्यारी सर्दी।भाई पहन लेते सब अपनी गर्म वर्दी।। सर्दी में जब-जब ठंडी हवा चलती।कपड़े भी देखो कहा हवा सुखाती।।ठंडी हवा में चाय की प्याली होती प्यारी।ठंडी हवा में चाय का मजा लें दुनिया सारी।। किट-किट बजते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *