हिन्दी मे कुछ बात है | Short Poem on Hindi Diwas

हिन्दी मे कुछ बात है

( Hindi me kuch baat hai ) 

 

हिन्दी दिवस पर विशेष  (कविता) 

हिन्दी अपनी मातृभाषा,
हिन्दी में कुछ बात है!

हिन्दी बनी राष्ट्र भाषा,
भारत देश महान में।
‘नेताजी’ ” के हिन्दी नारे,
गूंजे हिंदुस्तान में।
‘गुप्त’ सरीखे राष्ट्र-कवि,
‘तुलसी’ जैसे महाकवि।
जाने कितने अमर हो गए,
लिखकर इसी जुबान में।
हिन्दी के महत्त्व को समझो,
जागो तभी प्रभात है।।
हिन्दी अपनी मातृभाषा —

भारतेंदु ने सही कहा था,
निज-भाषा उन्नति का मूल।
शायद उन कवियों की बातें,
आज हम सब गए है भूल।
राष्ट्रभाषा को अपनाकर,
रूस,व चीन, जापान बढे,
भेड चाल छोङो कुछ सीखो,
यही है भारत के अनुकूल।
राष्ट्रभाषा को बिसराकर,
हमने खाई मात है।।
हिन्दी अपनी मातृभाषा ‌‌-‌–

हाय! हैलो! गुङमाॅर्निंग,
संस्कृति पर घात है।
राम-राम, आदाब, नमस्ते,
गहरी इनमें बात है।
एक उसी के बंदे हम सब,
आपस में सब एक है।
जो भारत को एक बनाती,
ये वो मुलाकात है।
एकता का बोध कराने,
में हिन्दी विख्यात है ।।
हिन्दी अपनी मातृभाषा —

कोई भी हो भाषा-भाषी,
सब अपने है ग़ैर नही।
इंग्लिश भी अपनालो चाहे,
हमे किसी से बैर नही।
राष्ट्रभाषा हिन्दी पर,
लेकिन समझौता ना होगा।
ना इसका सम्मान करे जो,
“कुमार” उसकी खैर नहीं।
बहुत सुन चुके,बहुत सह चुके,
नहीं और बर्दाश्त है ।।
हिन्दी अपनी मातृभाषा

?

लेखक: मुनीश कुमार “कुमार”
(हिंदी लैक्चरर )
GSS School ढाठरथ
जींद (हरियाणा)

यह भी पढ़ें : 

जिंदगी में अब न वो मंजर सुहाने आयेंगे | Zindagi Par Shayari in Hindi

 

Similar Posts

  • रंगीन है मौसम | Rangeen hai Mausam

    रंगीन है मौसम ( Rangeen hai Mausam )   रंगीन है मौसम रंगीला है आलम फूलों से कलियों से कुछ रंग ले उधार इंतजार में तेरे मैं बैँठी तन मन संवार धीरे से हौले से चोरी से सबसे छुपते से ज़रा सा रंगवा लो खुदको थोड़ा सा रंग जाओ मुझको विरह की बदरंगियों को इँद्रधनुषी…

  • सीख लिया है | Kavita

    सीख लिया है ( Seekh liya hai )   जिसने जितने दुःख दिये हैं मुझे आकर वे अपने अपने ले जाएं अब कोई ठिकाना नहीं है मेरे पास तुम्हारे दिए हुए दुःखों के लिए…   जो मेरे हिस्से आए हैं वे रख लिए हैं अपने पास उन्हीं को लगा कर सीने से जीवन गुजार दूँगा…

  • कहते है मुझको मच्छर | Machhar par kavita

    कहते है मुझको मच्छर ( Kehte hain mujhko machhar )   कहते है मुझको यहां सभी लोग मच्छर, में इंसानों का ख़ून पीता हूं घूम-घूमकर। घूमता रहता हूं में दिन रात और दोपहर, भूख मिटाता हूं में उनका ख़ून-चूसकर।। पुरुष अथवा महिला बच्चें चाहें वो वृद्ध, पीता हूं में रक्त इनका समझकर शहद। चीटी-समान हूं…

  • छुट्टा पैसा और गरीब आदमी | Gareeb Aadmi

    छुट्टा पैसा और गरीब आदमी ( Chutta paisa aur gareeb aadmi )    छुट्टा पैसा और गरीब आदमी दोनो ही काम के हैं । बड़ी नोट, बड़ा आदमी बड़े नाम के हैं। छुट्टा पैसा को, कुछ लोग चिल्लर भी कहते है । जैसे गरीब आदमी को समझदार लोग ढिल्लर कहते है। गरीब आदमी, धनी के…

  • हिन्दी | Kavita on Hindi

    हिन्दी ( Hindi )  भारत की शान है हिन्दी भारत की पहचान है हिन्दी। संस्कृत की संतान हैं हिन्दी , हमारी संस्कृति की शान है हिन्दी। भारत के भाल की है बिन्दी, हम सब का अभिमान है हिन्दी। हिन्दी से है हिन्दुस्तान, जग में है इसका नाम। ज्ञान का भंडार है हिन्दी , कई भाषाओं…

  • चक्रधारी यशोदा का लाल | Yashoda ka Laal

    चक्रधारी यशोदा का लाल ( Chakradhari yashoda ka laal )    एक वो ही है सबका पालनहार, प्रभु ,परमपिता और तारणहार। हर कण-कण में आप विद्यमान, दुष्टों का करते हो पल में संहार।। श्री राम बनकर रावण को मारा, और कृष्ण बनकर कंस पछाड़ा। तुम्हारी माया का पाया नही पार, लिया तुमने ही नरसिंह अवतार।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *