मनमोहन | Manmohan

मनमोहन

मन को जिसने मोहा
जिसकी कार्य रही महान,
माॅं भारती की तुम संतान
हे मनमोहन तुम्हें बारम्बार प्रणाम।

अर्थशास्त्र के डॉक्टर बने
आरबीआई का गवर्नर,
भारत सरकार में वित्त मंत्री बने
प्रधानमंत्री भी रहे डट कर।

अयोग्यता नहीं तुम्हारे अंदर
नहीं रहा कोई दोष व्यक्तिगत,
कोयले की खान में बने रहे हिरा
चमकते रहे जिवन पर्यंत।

थे दूरदर्शी तुम्हारी योजनाओं ने
जन का कल्याण किया,
भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए
सुचना का अधिकार दिया।

सभी को शिक्षा दी
सभी को उचित स्थान दिया,
देश के उत्थान के लिए
बार-बार अपमान का घूंट पिया।

सत्ता का मित्र था कालयमन
देश के अंदर भी था विभीषण,
सभी को नियंत्रित किया
मौन रहकर हे मनमोहन
तुमने काम खूब किया।

तुम्हारे जाने से दुखी जन
दुखी है यह वसुंधरा
आने वाली समय तुम्हारी
गाएंगी गुण गाथा ।

मन को जिसने मोहा
जिसकी कार्य रही महान,
माॅं भारती की तुम संतान
हे मनमोहन तुम्हें बारम्बार प्रणाम।
हे मनमोहन तुम्हें बारम्बार प्रणाम।

नरेन्द्र कुमार
बचरी (तापा) अखगाॅंव, संदेश, भोजपुर (आरा),  बिहार- 802161

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • अष्ट दीप दान

    अष्ट दीप दान आदि लक्ष्मी अर्पित करें, प्रथम दीप का दान।ह्रदय बुद्धि शीतल करें, और बढ़ाएँ मान।। 1।। धन लक्ष्मी को दीजिये, दूजा दीपक दान।भौतिक सुख सम्पन्नता, मान और सम्मान।। 2।। कौशल प्रतिभा ज्ञान का, दीप तीसरा दान।विद्या लक्ष्मी जान कर, मनुज बढ़ाया मान।। 3 ।। अन्न बिना जीवन नही, अर्पित लक्ष्मी धान ।चौथा दीपक…

  • नींबू | Kavita Nibu

    नींबू ( Nibu )   गैस एसिडिटी और पेट दर्द पलभर में दूर करता, जिसके स्वाद एवं खुश्बू से हमें ताज़गी मिलता। कहते है यह मृत-व्यक्ति को भी जिन्दा कर देता, अगर उसके अन्दर एक भी ये बीज नही होता।। ये पीले रंग का होता लगता झाड़-काॅंटों के बीच, मसूड़ों से ख़ून आने वाली समस्या…

  • सूखे पेड़ पर परिंदे भी घर नहीं बनाते | Sukhe Ped

    सूखे पेड़ पर परिंदे भी घर नहीं बनाते ( Sukhe ped par parinde bhi ghar nahi banate )   तंगहाली में अपने भी साथ नहीं निभाते। सूखे रूख पर परिंदे भी घर नहीं बनाते। बिन जल सरोवर सूना सूना सा लगता। नीरव तलाश में पंछी अन्यत्र चले जाते। हरी भरी हरियाली हो तरूवर लहराते हैं।…

  • सूझबूझ | Soojh – Boojh

    “माँ, तुम मंदिर जाती हो न?” सुधीर ने अपनी मांँ से सवाल किया। ” हांँ, जाती तो हूँ।” मांँ ने अपने बेटे के पूछे सवाल का जबाब दिया। “तब, धर्म और अधर्म ये दोनों कौन हैं? जिनके नारे जय और नाश के लिए लगाए जाते हैं।” सुधीर की बातें मां को अच्छी नहीं लगी फिर…

  • पुरानी पेंशन योजना | Purani Pension Yojana

    पुरानी पेंशन योजना ( Purani pension yojana )   सबसे बड़ा पर्व पैरामिलेट्री उस रोज़‌ ही मनाएगा, पुरानी पेंशन लागू हमारी जब कर दिया जाएगा। बहुत बड़ा मुद्दा बन गया है आज यह हमारे लिए, सोचो समझो महामानवों अब जवानों के लिए।। हालात हमारे कैसे भी रहें हमने झुकना न सीखा, सर्दी-गर्मी तेज़ धूप में…

  • शुभ दिवाली | Subh Diwali

    शुभ दिवाली ( Subh Diwali )    ढ़ेरों खुशियां और सिखलाई देती है दिवाली, प्यार से रहना हम सबको सिखाती दिवाली। जगमगाती रहे ज़िन्दगी कहती यही दिवाली, हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण पर्व है शुभ दिवाली।। नौ रोज़ नवरात्रा व दसवा दिन दशहरा होता, बीसवे दिन दीवाली का पावन पर्व ये आता। दरिद्रता से न रहता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *