Beta

बेटा | Beta

बेटा

( Beta )

 

झूले में पड़े रो-रो कर मां को बुलाने वाले
गोदी से ना उतरने की जिद करने वाले
बिना मां की लोरी के ना सोने वाले
लकड़ी के गडले को पकड़ के खेलने वाले
मां के आंचल में दौड़ कर छुपने वाले
मिट्टी के सने हाथ मुंह पर रख हंसने वाले
धूल में लौटकर पानी में छप छप करने वाले
घर की दीवारों पर बेतरतीब लाइने खींचने वाले
घर में उधम धमाचौकड़ी मचाने वाले
कभी पतंग तो कभी पेड़ों पर चढ़ने वाले
पतली सी किताब से मोटी किताबों को पढ़ने वाले
छोटे से चूजे से चिड़िया के
पंख फैलाने वाले
बचपन से कब वयस्क होने वाले
मां को प्यार से अलविदा कहने वाले
मां के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले
मां की प्रार्थना से सफलता पाने वाले
उंगली पकड़कर चलने से बगल में खड़े होने वाले
बेशक पास नहीं पर दिल के हर कोने में बसने वाले
खुशियों से दामन भरा रहे मेरे लाड़ले

 

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

शिरोमणि महाराणा प्रताप | Maharana Pratap veer ras Kavita

Similar Posts

  • भाग्य | Poem on Bhagya

    भाग्य ( Bhagya )   भाग्य निखर जाये हमारा जब तकदीरे मुस्काती। ग्रह आकर साथ देते, खुशियों की घड़ी आती। सेवा स्नेह संस्कार हृदय में विनय भाव पलता है। सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य खिलता है। पुष्प भाग्य खिलता है किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार। अनुराग दिलों में पलता, जीवन में…

  • रामनवमी | Kavita

    रामनवमी ( Ram Navami )   ( 2 ) हाथी घोड़े ऊंट सज रहे रामनाम की जय जयकार रामनवमी पर्व सनातन खुशियों भरा आया त्योहार केशरिया ध्वज लहराये गूंज रहा है नारा श्रीराम हर हर महादेव स्वर गूंजे रामनाम बस राम ही राम झूम रहे हैं राम राम में राम सिवा नहीं कोई काम नगर…

  • हृदय की पीर लेखनी | Lekhni par kavita

    हृदय की पीर लेखनी ( Hrdaya ki peer lekhni )    जब हृदय की पीर कागज पे भावों से बहकर आती है कलम की धार बने कविता दिल को बहुत लुभाती है   ओज प्रेम करुणा बरसती शब्द सुरीले प्यारे-प्यारे कुदरत करे श्रंगार अगणित कलम के बहते धारे   देशभक्ति राष्ट्रप्रेम की अलख जगाती रही…

  • .फितरत | Poem on Fitrat in Hindi

    .फितरत ( Fitrat )    जरूरत के बिना कमी का एहसास नही होता लगाव न हो तो ,करीब भी कभी पास नही होता मांगने से मिल गई होती,यदि चाहत किसी की तो किसी की याद मे,मुहब्बत खास नही होती यूं तो भरते हैं दम सभी,अपनेपन का इस दौर मे यदि चाहत दिल की होती,तो कोई…

  • जीवन है अनसुझी पहेली | Jeevan

    जीवन है अनसुझी पहेली  ( Jeevan hai anasujhi paheli )    हे! मां आकर मुझे बताओ यह मुझे समझ ना आए क्यों? सब क्यों उलझा उलझा लगता यह कोई ना समझाए क्यों?   पूछो पूछो पुत्र सयाने है खीझा खीझा उलझा क्यों? कौन प्रश्न हैं इतना भारी जो नहीं अभी तक सुलझा क्यों?   जीवन…

  • शराबी की दुनिया | Sharabi

    शराबी की दुनिया ( Sharabi ki duniya )    शराबी की दुनिया अब बोतल में बंद है। मधुशाला डेरा बना बस दारू आनंद है। नदी नाले कीचड़ में कचरे में वो जाता है। झूम झूम शराबी राहों में शोर मचाता है। जमीं बिकती ईमान बिके बीवी तज जाती है। भाई बंधु कुटुंब कबीला प्रीत कहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *