Jawani

जो ना मचले जवानी जवानी नहीं | Jawani

जो ना मचले जवानी जवानी नहीं

( Jo na machle jawani jawani nahi ) 

 

जो ना मचले जवानी जवानी नहीं।
कह ना सके कहानी कहानी नहीं।
दिल का दर्द उभर लब तक आया।
गले ना पत्थर आंख का पानी नहीं।

याद ना दिलाए निशानी निशानी नहीं।
उड़ानें भर ना सके भाई वो रवानी नहीं।
पंखो में भर लो जान हौसलों की जरा।
बिन हिम्मत बुलंदिया कभी आनी नहीं।

जो ठहर गया पानी वो पानी नहीं।
झरनों सी कल कल वो आनी नहीं।
भावों की भागीरथी निर्मल सी बहे।
दमके मोती आभा कोई सानी नहीं।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मत पूछो हाल फकीरों के | Mat Pucho haal Phakiron ke

Similar Posts

  • घुंघट | Muktak in Hindi

    घुंघट ( Ghoonghat )    शर्म दर्शाता नारी घूंघट सुंदरता का आवरण बुजुर्गों के सम्मान की छवि मर्यादा का चरण सनातन संस्कृति में रिवाज मुगलकाल पनपा उग्र शासक भय से कुरीतियों का किया वरण   पद्मिनी का जौहर साक्षी आन बान शान का घूंघट बन गया था प्रतीक नारी के सम्मान का आलोकित हो उजियारा…

  • परवरिश | Parvarish Par Muktak

    परवरिश ( Parvarish )   पालते लाड प्यार से, ममता दुलार से। खुशियों बहार से, मीठी पुचकार से। रखे औलाद को, दुनिया में मां बाप। आंखों का तारा हमे, दिलों के तार से। शिक्षा संस्कार से, अपनापन प्यार से। रिश्तो में प्रेम घोले, मधुर व्यवहार से। चलना सिखाते हैं, जीवन की राहों पे। मंजिलें दिखाते…

  • बंजारा के मुक्तक | Banjara ke Muktak

    तुम क्यों जाते नहीं सब सहेलियां जाती हैं मंदिर,‌ तुम क्यों जाते नहींखुशगवार मौसम को देख जरा भी मुस्कुराते नहींछत पर ही हिरणी की तरह‌ कुलांचे भरते हो तुमकभी सीढ़ियों से उतर कर, गली तक आते नहीं.. जैसे‌ देखा ही नहीं वह ऐसे देखता था मुझे, जैसे‌ देखा ही नहींमैंने भी उसके बारे में, ज्यादा…

  • खुशनसीब | Khushnaseeb

    खुशनसीब ( Khushnaseeb )    खुशनसीब होते वो लोग जो हंसकर जी लिया करते हैं। भोली मुस्कान रख चेहरे पर दिल जीत लिया करते हैं। जवानी के मद में अंधा बिल्कुल भी नहीं होते कभी वो। शुभ कर्म और व्यवहार से जीवन गुजार लिया करते   जवानी ( Jawani )   जवानी के मद में…

  • कुमार के मुक्तक | Kumar ke muktak

    कुमार के मुक्तक ( Kumar ke muktak )  १ बहते   हुए  जल   पे  कभी  काई नहीं आती, बिना  उबले   दूध  पर   मलाई   नहीं  आती। थोङी  बहुत  शायरी  तो  सभी  कर  लेते  हैं, “कुमार”दर्द से गुजरे बिन गहराई नहीं आती। २ कौन कहता है कि दुःख में, कोई अपना नहीं होता। सितारे होते है कुछ लोग…

  • मुक्तक : कल एक फूल इसी घुटन में मर गया

     कल एक फूल इसी घुटन में मर गया ( Kal ek phool isi ghutan mein mar gaya )   कल इक फूल इसी घुटन में मर गया, कि उसका भँवरा उससे रूठ गया, वो मरकर यही शिकायत करता रहा.. कि मेरा मुकद्दर ही मुझसे रूठ गया ।   सम्मुख शिकायत करूं तो हिदायत है, पीठ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *