गुरु वंदना | Guru Vandana

गुरु वंदना

( Guru Vandana )

 

करता हूं बारंबार ,सौ -सौ बार नमन मैं

पूजूं वह पावन पूज्य, गुरुदेव चरन मैं।

 

जिनकी ही कृपा से मन के भेद है मिटें,

अज्ञानता की यामिनी में रोशनी मिले,

कर सका हूं लोकहित में सच्चा करम मैं,

करता हूं बारंबार ,सौ -सौ बार नमन मैं।

 

जीवन के सच्चे अर्थ को जिसने है बताया ,

कौशल कुशलता ज्ञान को जिसने है सिखाया,

सम्मान समझता हूं जिनका पहला धरम मैं,

करता हूं बारंबार ,सौ -सौ बार नमन मैं।

 

जीवन को संवारा है बन कुम्हार की तरह,

हर एक को जगाया हर एक बार की तरह,

देवों के देव गुरुदेव का, पूजूं चरन मैं,

करता हूं बारंबार ,सौ-सौ बार नमन मैं।

 

नन्हीं सी अंगुलियों में लेखनी को पकड़ना,

दुःख दर्द मुसीबत में खुद से खुद को संभलना,

गुस्से में जिनके प्यार का देखा हूं अमन मैं,

करता हूं बारंबार ,सौ -सौ बार नमन मैं।

 

अक्षर अक्षर शब्द का जो अर्थ बताया

अंतर्मन में ज्ञान की जो ज्योति जलाया

कृपा से जिनके चांद पर रखा कदम मैं,

करता हूं बारंबार ,सौ -सौ बार नमन मैं।

 

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

रक्षाबंधन का बसंत | Raksha Bandhan ka Basant

Similar Posts

  • गुमान | Kavita Gumnam

    गुमान ( Gumnam ) पहुँच जाओगे एवरेस्ट की उचाई तक नाप लोगे पाताल की गहराई भी पर, गिरने या डूबने पर बचाने वाले लोग भी हों ख्याल इस बात का भी रखना होगा हर मौसम अनुकूल नहीं होता हर कोई प्रतिकूल नही होता बनाकर चलते हैं जो उन्हे कुछ भी मुश्किल नहीं होता लहरों की…

  • क्रान्ति वीर सुभाष | Poem on Subhash Chandra Bose in Hindi

    क्रान्ति वीर सुभाष ( Krantiveer subhash )     जो लाखों सिंह सपूत जननि,भारत माता ने जाए हैं ! आख्यानअनगिनत रोमांचक,जगइतिहासों ने गाए हैं !   उनसब में वीसुभाष श्रेष्ठतम, क्रान्तिवीर कहलाए हैं ! उन जैसे कठिन पराक्रम तो,कोई भी ना कर पाए हैं !   साधारण बीज धरा से उठ, साधारण पौधा बन पाया…

  • दीवाली मन गई | Diwali Man Gai

    दीवाली मन गई ( Diwali man gai )    दीपो की बारात आई तुमको अपने साथ लाई । खुशियों की सौगात पाई अब दीवाली मन गई । मेरी दीवाली मन गई । सुर बिना हो साज जैसे वैसे मै जीती रही । काम न था काज कुछ बन बांवरी फिरती रही । नाम जब तुमने…

  • छत पर चाँद बुलाने से अच्छा

    छत पर चाँद बुलाने से अच्छा छत पर चाँद बुलाने से अच्छा,उसपर टहला जाए तो अच्छा, मिलता ना कोई इन्सां से इन्सां,खुद से मिलन हो जाए तो अच्छा, होती है अब ना कोई खातिरदारी,कोई मन ही सहला जाए तो अच्छा, होता ना हमसे चहरे पे लेपन,सेहत सम्हाली जाए तो अच्छा, इस जग में कितनी है…

  • देव भूमि उत्तराखंड | Uttarakhand par kavita

    देव भूमि उत्तराखंड ( Dev Bhoomi Uttarakhand )   ऋषि मुनियों की तपोस्थली बहती कल कल धारा उत्तराखंड देवभूमि पावन हो जहां हिमालय प्यारा   ऊंची ऊंची पर्वत चोटियां पावन सरिताएं बहती हसीं वादियां मनभावन कुदरत भी हर्षाती रहती   देवदार के वन घने जहां पर देव रमण को आते फल फूलों से लदी धरा…

  • रागिनी | Kavita Ragini

    ” रागिनी “ ( Ragini ) सुमधुर गुंजार कोकिल चमक चपला सी चलन का।   रुचिर सरसिज सुमनोहर अधर रति सम भान तन का।   गगन घन घहरात जात लजात लखि लट लटकपन का।   मधुप कलियन संग लेत तरंगता खंजन नयन का।   पनग सूर्य अशेष पावत मात दुति मणि दंतनन का।   धरत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *