Kavita Niyati Chakra

नियति चक्र | Kavita Niyati Chakra

नियति चक्र

( Niyati Chakra )

 

टूट जाते हैं तारे भी
लगता है ग्रहण चाँद और सूरज को भी
बंधे हैं सभी नियति चक्र के साथ ही
रहा यही नियम कल भी आज भी

हो सकते हैं कर्म और धर्म झूठे
परिणाम कभी गलत नहीं होता
जीवंत जगत में मिले छुट भले
प्रारब्ध में मोहलत नही होता

बदल जाती हैं भाग्य की रेखाएँ भी
यदि भावनाओं मे सत्य धर्म हो
निष्ठा, आस्था, विश्वास हो निजता पर
मानवता से भरा निज कर्म हो

जरूरी है मोह का बंधन भी
जरूरी है देह का संबंध भी
जरूरी है साधन संपनन्ता भी
पर जरूरी है निष्पक्ष न्याय भी

आईने में दिखता है चेहरा आपका
व्यक्तित्व तो दिखता है समाज में
उभरता है आज हि कल के दरख़्त मे
जो बोते हैं बीज आप आज मे

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

मोहन तिवारी की कविताएं | Mohan Tiwari Poetry

Similar Posts

  • मेलों की बात निराली है | Melon ki Baat

    मेलों की बात निराली है ( Melon ki baat nirali hai )    झूले सर्कस सज रही दुकानें नाच रही मतवाली है। आओ मेला देखन जाए मेलों की बात निराली है। बिके बांसुरी हाथी घोड़े भांति भांति के खेल खिलौने। शहरी ग्रामीण सब जन आए लगे नजारे बड़े सलोने। चाट पकोड़े कुल्फी खाओ खूब पियो…

  • चौखट | Chaukhat Kavita

    चौखट ( Chaukhat ) *** घर के बीचों-बीच खड़ा, मजबूती से अड़ा। आते जाते लोग रौंदते, चप्पल जूते भी हैं घिसते; ‘चौखट’ उसे हैं कहते । घरवालों की मान का रक्षक ‘चौखट’ लोक लाज की रखवाली और – है मर्यादा का सूचक! ‘चौखट’ सुनकर कितने गाली, ताने, रक्षा करे, न बनाए बहाने ! धूप ,…

  • जीवन की कहानी

    जीवन की कहानी जीवन की कहानी अनकही है,हर मोड़ पे एक नयी रहनी है।आंसू और मुस्कान साथ चलते,सपने भी कभी टूटते, कभी पलते। हर दिन नया संघर्ष दिखाता,कभी हलचल, कभी सन्नाटा।हर रात खुद से सवाल करता,क्या खोया, क्या पाया, क्या अब करना। धूप-छांव में ही पलते हैं,राहों में कांटे बिछते हैं।मंज़िल दूर होती है कभी,पर…

  • अवशेषी पुस्तिका | Avsheshi Pustika

    अवशेषी पुस्तिका ( Avsheshi Pustika )   ना सारांश ना ही उद्धरण; ना प्रतिमान ना ही प्रतिच्छाया छोटी सी स्मृति भरी अशुद्ध संवेदी अवधारणा हूँ… अप्रचलित परिच्छेदों; त्रुटियों से पूर्ण परित्यक्ता कही जाने वाली अधुरी सी गूढ़ कहानी हूँ… मेरे घटिया शब्दों के प्रत्युत्तर में तुम्हारी सभ्य खामोशी के अर्थ ढूँढने की कोशिश करती सस्ती…

  • Kavita | नींद

    नींद ( Neend )   आंधी  आई काले बादल घिर  घिर कर आने लगे कहर कोरोना बरस पड़ा खतरों के मेघ मंडराने लगे     रह रह कर डर सता रहा आंखों की नींद उड़ाने को यह कैसी लहर चल पड़ी कैसा  मंजर  दिखाने को     सड़कों पर सन्नाटा छाया नींद  हराम  हुई सबकी…

  • बिन तेरे कृष्ण है आधा | Bin Tere Krishna hai Aadha

    बिन तेरे कृष्ण है आधा ( Bin Tere Krishna hai Aadha ) कौन सा तप की हो राधा? या कोई जादू की हो! कोई शक्ति हो ? अथवा भक्ति की हो? आसक्ति की चरम सीमा तक आसक्त , तीनों लोक के स्वामी विष्णु, तुम्हारे भक्त आसक्त हैं। स्नेह सुधा बरसाने वाली राधा, बिन तेरे कृष्ण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *