Bhatak Raha Banjara sa Man

भटक रहा बंजारा सा मन | Bhatak Raha Banjara sa Man

भटक रहा बंजारा सा मन

( Bhatak raha banjara sa man )

 

आहत इतना कर डाला है,
तन-मन मेरा, गुलाबों ने,
कांटों के इस मौसम में हम,
क्या फूलों की बात करें।

सूरज आग उगलता रहता,
विद्रोही हो गईं हवाएं।
परछाईं भी साथ छोड़ दे,
तो फिर गीत कौन हम गायें।

जिसने इतना दर्द दे दिया,
वह भी कोई अपना ही था,
बन्धन इतना विवश हो गये,
फिर कैसे प्रतिघात करें।

भटक रहा बन्जारा सा मन,
शिथिल स्नेह के बन्धन सारे।
आॅखमिचौनी खेल रहे वे,
जो थे इन आॅखों के तारे।

हरा-भरा वन हुआ मरुस्थल,
रूठ गया है सावन कब से,
हिम सा पिघल उमड़ अंतर से,
आॅखों से बरसात करे।

अम्बर अवसादित सा लगता,
मटमैली हो रहीं दिशाएं।
अब न क्षितिज में राग-रंग है,
भाव विहंग कहां उड़ जाये।

सांय-सांय करता है समीरण,
सूनी हुईं रुपहली रातें,
सपने भी हो गये पराये,
किससे क्या संलाप करें।

 

sushil bajpai

सुशील चन्द्र बाजपेयी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

यह भी पढ़ें :-

मैं गीत नहीं गाता हूॅ | Main Geet Nahi Gata Hoon

Similar Posts

  • जीवन थोड़ा ही सही | Jeevan Thoda hi Sahi

    जीवन थोड़ा ही सही ( Jeevan thoda hi sahi )   जीवन थोड़ा ही सही लेकिन महान होना चाहिए, ख़ुद को बेहतर बनाने हेतु लड़ाई लड़नी चाहिए। पाखण्ड अन्धविश्वास को अब त्याग देना चाहिए, पथ मुसीबतों का हो चाहें घबराना नही चाहिए।। समय रहते अपने आपको बदल ही लेना चाहिए, मानव है हम मानव-धर्मों को…

  • मेरे हमसफर | Kavita Mere Humsafar

    मेरे हमसफर ( Mere Humsafar ) ए मेरे हमसफर देखती हूं जिधर आते हो तुम नजर । कभी दिल की धड़कन बनकर सांसों की डोर से जुड़ जाते हो। कभी आंखों में चुपके से आकर ज्योति बनकर चमकते हो । कभी होठों की मुस्कान बनकर चेहरे का नूर बढ़ाते हो । कभी सूरज की किरण…

  • होली त्यौहार | Holi par Kavita in Hindi

    होली ( Holi )   होली में केवल रंग है अब प्रेम न उमंग है   !! नशा है न मस्ती रंगो से खाली बस्ती बस पसरा है सन्नाटा कहीं न हुड़दंग है …….   होली में केवल…….     बजता नहीं अब गाना मौसम नहीं फगुआना बुढ़वा में नहीं हलचल    बच्चों में न तरंग…

  • अंगदान है महादान | Angdaan hai Mahadaan

    अंगदान है महादान ( Angdaan hai mahadaan )   चलों साथियों दिलदार बनों और करों अंगों का दान, महादान का हिस्सा बनकर बन जाओ सभी महान। समझो इसकी अहमियत करों प्रोत्साहित हर इंसान, यह अमूल्य-उपहार है जो बचाता मरीज़ की जान।। जीवित चाहें मृत व्यक्ति जिसका कर सकता है दान, पहले नेत्रदान एवं रक्तदान था…

  • यम द्वितीय ( भैय्या दूज )

    यम द्वितीय यम द्वितीया कार्तिक मास के द्वितीया को मानते हैं,यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम-सौंदर्य को दर्शाते हैं।बहन अपना स्नेह भाई के प्रति अभिव्यक्ति करती हैं,ये त्योहार यम द्वितीय और भ्रातदूज कहाते हैं।। बहने अपने भाई के खुशहाली की कामना करती हैं,बहने सुबह-सुबह घर में भैयादूज का पूजन करती हैं।भाई की आयु वृद्धि व सर्व…

  • मेरी पूर्णता | Meri Purnata

    मेरी पूर्णता ( Meri purnata )   यथार्थ के धरातल पर ही रहना पसंद है मुझे जो जमीन मेरी और मेरे लिए है उससे अलग की चाहत नहीं रखता क्यों रहूँ उस भीड़ के संग जहां सब कुछ होते हुए भी और भी पा लेने की भूख से सभी त्रस्त हों वहां कोई संतुष्ट हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *