Bhishan Garmi

ऐसी भीषण गर्मी | Garmi par Kavita

ऐसी भीषण गर्मी

( Aisi bhishan garmi ) 

कर लिया है गर्मी ने अभी से यह विकराल रूप,
ऐसी भीषण गर्मी से यें शक्लें हो रहीं है कुरूप।
तप रही है धरा एवं सभी प्राणियों का यह बदन,
बुझ ना रही प्यास किसी की पड़ रही ऐसी धूप।।

यह सहा नही जा रहा ताप दिन चाहें वो हो रात,
भास्कर ने फैलाई है माया दया करें ईश्वर आप।
कूलर पंखे और ए-सी आज सभी दे रहें ज़वाब,
भभक रही सारी धरती बरस रहा सूर्य का ताप।।

दहल रहा है गांव-गांव और नगर-शहर परिवार,
खेत-खलिहान भी झुलस रहे यह कैसी है मार।
सूख रहें है गांव ‌के छोटे बड़े यह पोखर तालाब,
बड़ी बड़ी सड़कें भी अपना छोड़ रही कोलतार।।

रोम-रोम से झर रही है सभी के पसीने की धार,
मच्छर भी गुनगुना रहे है अब जैसे राग मल्हार।
सांय-सांय करती हवाएं उड़ रही ऑंधी भरमार,
जेठ सी गर्मी लू के थपेड़े गगन से बरसे अंगार।।

हे सूरज भगवान अब करो नही हमको परेशान,
उमड़ घुमड़कर कर जाओं हे मेघराजा बरसात।
इस गर्मी ने लूट लिया‌ सभी का अमन सुखचैन,
गंगा-जमुना की धार बहाकर हमको दे सौगात।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • स्वयं को बदले और

    स्वयं को बदले और ज़माने में आये हो तो जीने की कला को सीखो। अगर दुश्मनों से खतरा है तो अपनो पे भी नजर रखो।। दु:ख के दस्तावेज़ हो या सुख की वसीयत। ध्यान से देखोगें तो नीचे मिलेंगे स्वयं के ही हस्ताक्षर।। बिना प्रयास के मात्र हम नीचे गिर सकते है। ऊपर उठ नहीं…

  • बोझ स्वाभिमान का | Bojh Swabhiman ka

    बोझ स्वाभिमान का ( Bojh swabhiman ka )   भर लिए भंडार ज्ञान का सर पर लादे बोझ स्वाभिमान का दब गई बेचारी विनम्रता संशय हर बात पर अपमान का बढ़ गई अकड़ दंभ से मिलने का मन बहुत कम से आंकने लगे कीमत और की बढ़ी औकात खुद की सबसे अदब, लिहाज सब छोटे…

  • मेजर ध्यानचंद | Major Dhyanchand

    मेजर ध्यानचंद ( Major Dhyanchand )    राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) ( 2 ) हॉकी भी कायल हुई, जादू भरी अदाओं पर अलौकिक विलक्षण प्रतिभा , जीवन वृत्त हॉकी परिभाषा । हर गोल विजयी भव पर्याय, अंतर कीर्तिमानी अभिलाषा । तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक , जग नतमस्तक हिंद फिजाओं पर । हॉकी…

  • महिलाएं | Mahilayen

    महिलाएं ( Mahilayen )   महिलाएं एक ही गाड़ी के दो पहिए हैं महिलाएं कभी ना थकती हैं कभी ना रूकती है ना जाने कैसे रहती हैं महिलाएं आधी आबादी कहलाती हैं महिलाएं माथे पर शिकन तक नहीं आने देती फिर भी रहती हैं शिकार शोषण का यौन अपराधों का जैसे उस पराशक्ति ने इन्हें…

  • आम के आम गुठलियों के दाम | Kavita Aam ke Aam

    आम के आम गुठलियों के दाम ( Aam ke Aam guthliyon ke daam )   आम के आम हो जाए, गुठलियों के दाम हो जाए। अंगुली टेड़ी करनी ना पड़े, अपना काम हो जाए। कविता में रस आ जाए, श्रोताओं के मन भा जाए। कलमकार रच कुछ ऐसा, दुनिया में नाम हो जाए। आम वही…

  • सनातन नववर्ष | Poem sanatan nav varsh

    सनातन नववर्ष ( Sanatan nav varsh )   हर हर महादेव गूंजे सब रामनाम जय कार करे। श्रद्धा  और विश्वास  भरकर  हर हिंदू हूंकार भरे।   वर्ष नया हो हर्ष नया हो घटा प्रेम की छाई हो। जय श्री राम के नारों से गूंज रही अमराई हो।   आस्था विश्वास हृदय में भावो की बहती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *