Kavita Bhujang hua Badnam

भुजंग हुआ बदनाम व्यर्थ ही | Kavita Bhujang hua Badnam

भुजंग हुआ बदनाम व्यर्थ ही

( Bhujang hua badnam vyarth hi ) 

 

भुजंग हुआ बदनाम व्यर्थ ही अजगर पाले बैठे हैं।
जहर उगल रहा है आदमी घट नाग काले बैठे हैं।

छल छद्मो की भाषा बोले नैन आग बरसते अंगारे।
वाणी के छोड़े तीर विषैले मन ईर्ष्या द्वेष भरे सारे।

सर्पों का सारा विष भीतर अंतर्मन में दबाए बैठे हैं‌।
रंग बदलते गिरगिट सा लगे सब खार खाए बैठे हैं।

नीलकंठ महादेव शिवशंकर गले में सर्पों की माला।
कैसा तांडव जग में छाया यहां नर हो रहा मतवाला।

स्वार्थ का जहर घुल रहा अपनापन सब भूल रहा।
टूट रही रिश्तो की डोरी नर अभिमान में झूल रहा।

आस्तीन में सर्प पाले जाने कितने भ्रम पाले बैठे हैं।
झूठ कपट सीनाजोरी के फंदे अगणित डाले बैठे हैं।

सद्भावो की बातें थोथी है मतलब की मनुहार करें।
चोर चोर मौसेरे भाई नर बस धन का सत्कार करें।

 

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बेजुबानों को प्यार दो | Kavita Bejubano ko Pyar do

Similar Posts

  • हिन्दी कविता बेटी | Poem by Sumit

    “बेटी” नील गगन को छूना चाहती हूँ, आसमान में उड़ना चाहती हूँ, माँ मुझे भी दुनिया में ले आ मैं भी तो जीना चाहती हूँ । मुझे भी खूब पढ़ने दे माँ, मैं आगे बढ़ना चाहती हूँ। भ्रूण हत्या है एक महा पाप, सबको समझाना चाहती हूँ। सब कर सकती है बेटी भी, जमाने को…

  • लाचार नारी | Poem on nari in Hindi

    लाचार नारी ( lachar nari )    एक नारी थी वक्त की मारी थी दुनिया में कोई बेचारी थी। मानवता का स्वांग करने वालों पे फिर भी चोट भारी थी।   लाचार नारी तड़पती रही दर्द से लोग वीडियो बनाते रहे। दरिंदो की दरिंदगी वो वहशीपन का नाना खेल रचाते रहे।   दुनिया की भीड़…

  • प्रकृति का मानवीकरण

    प्रकृति का मानवीकरण प्रकृति की गोद में हम रहते हैं,उसकी सुंदरता से हमें प्रेरणा मिलती है,की उसकी शक्ति से हमें जीवन मिलता है। प्रकृति की हरियाली में हम खो जाते हैं,उसकी ध्वनियों में हमें शांति मिलती है,की उसकी सुंदरता में हमें आनंद मिलता है। प्रकृति की शक्ति से हमें प्रेरणा मिलती है,उसकी सुंदरता से हमें…

  • Poem in Hindi on Nari | नारी

    नारी ( Nari )  ( 2 )  हर युग को झेला है जिसने हार नहीं पर मानी वह नारी। स्वाभिमान को गया दबाया सिर नहीं झुका वह है नारी। जीवन के दो पहलू कहलाते फिर भी इक ऊँचा इक नीचा। विष के प्याले पी पी कर भी अमृत से जग को नित सींचा। कंटक पथ…

  • कुशल राजनीतिज्ञ थे वाजपेयी ‌| Vajpayee ji par kavita

    कुशल राजनीतिज्ञ थे वाजपेयी ‌ ( Kushal rajnitigya the Vajpayee )   अपनें आदर्शों से बनाई जिन्होंने ख़ास पहचान, ऐसे कुशल राजनीतिज्ञ‌ थें वें प्रधानमंत्री महान। अटल जिनके इरादें एवं अटल बिहारी था नाम, ढ़ेर कविताएं लिखी इन्होंने बरसे‌ जिससे ज्ञान।।   वें प्रेरणादायक ऐसी रचनाएं हुई प्रसिद्ध संसार, ज्ञान ध्यान वें करते रोज़ाना सबसे…

  • पहल्यां ही बता देंदी | Hariyanwi kavita

    पहल्यां ही बता देंदी ( Pahalyaan hi bata dendee )   बैरण! तू मनै पहल्यां ही बता देंदी जिब बात्याँ का सिलसिला शुरू करया था क्यूँ इतणा लगाव बढ़ाया तनै तनै जाण बूझ कै नै मेरै गैल यू छल करया सै। मैं तै ठीक था अपणी जिंदगी म्है काट रया था अपणे दिनां नै फेर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *