बिजलियां

बिजलियां | Bijliyan

बिजलियां

( Bijliyan )

किस क़दर रक़्स़ां हैं हाय बहरो-बर में बिजलियां।
ख़ौफ़ बरपा कर रही हैं दिल-जिगर में बिजलियां।

जिनकी हैबत से लरज़ता है बदन कोहसार का।
बन्द हैं ऐसी तो मेरे ख़स के घर में बिजलियां।

या ख़ुदा मेह़फ़ूज़ रखना , आशियाने को मिरे।
वो गिराते फिर रहे हैं शहर भर में बिजलियां।

क्या डरेंगे हम तिरी बर्क़-ए-ख़िराम-ए-नाज़ से।
सैंकड़ों फिरती हैं ऐसी तो नगर में बिजलियां।

भूलकर भी मुफ़लिसों को मत सताया कीजिए।
खेलती रहती हैं इनकी चश्म-ए-तर में बिजलियां।

जो ठिठक जाते हैं जुगनू की चमक को देख कर।
उनको आती हैं नज़र हर रहगुज़र में बिजलियां।

इक नज़र ही देखना उसका क़यामत है फ़राज़।
मिलयनों हैं क़ैद उस की इक नज़र में बिजलियां।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • बेवफ़ाई किसी ने | Bewafai Ghazal

    बेवफ़ाई किसी ने ( Bewafai kisi ne )   बिगाड़ी किसी ने बनाई किसी ने कभी दिल्लगी कब निभाई किसी ने। फिज़ा में उदासी घुली आज़ क्यूं है कहीं की है फ़िर बेवफ़ाई किसी ने। अगर तल्ख़ियां हों रखो फ़ासले तुम मुझे बात ये थी सिखाई किसी ने। मुझे भूल कर ख़ुश नहीं संगदिल वो…

  • 2 Line Ghazal in Hindi | देख चुका हूँ

    देख चुका हूँ ( Dekh chuka hoon )   ख्वाबों से हकीकत का सफर देख चुका हूँ I अब वक़्त का बेवक़्त कहर देख चुका हूँ II सब आब की किस्मत में कहाँ होता समंदर I दम तोड़ती दरिया ,वो नहर देख चुका हूँII आब-ए-हयात दौर में विष का ये समंदर I अँधा वकील-ए-गूंग नगर…

  • तिश्नगी हमारी | Tishnagi Hamari

    तिश्नगी हमारी ( Tishnagi Hamari ) कुछ तिश्नगी हमारी भी बुझवाइए ज़रा।इक जाम मस्त आंखों से पिलवाइए ज़रा। क्या-क्या शिकायतें हैं पता तो चले हमें।उनको हमारे पास तो बुलवाइए ज़रा। शेअ़रो सुख़न में आपके चर्चे हैं हर तरफ़।कोई ग़ज़ल हमें भी तो सुनवाइए ज़रा। कर देना क़त्ल शौक़ से अरमाने नो-ब-नो।दामन से पहले दाग़ तो…

  • हम से | Ghazal Hum Se

    हम से ( Hum Se ) मुदावा इस ग़म-ए-दिल का किया जाता नहीं हम से। तुम्हारे बिन किसी सूरत जिया जाता नहीं हम से। दबे लफ़्ज़ों में ले लेते हैं अक्सर ग़मज़दा हो कर। तुम्हारा नाम भी खुल कर लिया जाता नहीं हम से। जो तुम आकर पिलाओ तो ख़ुशी से पी के मर जाएं।…

  • दौर-ए-जदीद | Daur-e-Jadid

    दौर-ए-जदीद ( Daur-e-jadid ) नफ़रत का दौर है न मुह़ब्बत का दौर है।दौर-ए-जदीद सिर्फ़ सियासत का दौर है। बातिल के साथ सैकड़ों, तन्हा है ह़क़ परस्त।कैसे कहूं यह दौर सदाक़त का दौर है। लहरा के क्यों न रक्खें क़दम वो ज़मीन पर।यह ही तो उनकी नाज़ो नज़ाकत का दौर है। जिस सम्त देखता हूं क़ज़ा…

  • निगाहें मिलाकर | Ghazal Nigahen Mila Kar

    निगाहें मिलाकर ( Nigahen Mila Kar )   देखों ना सनम तुम यूँ नज़रे घुमाकर करों ना सितम यूँ निगाहें मिलाकर ! करोगी कत्ल तुम कई आशिको का, ये जलवें हसीं यार उनको दिखाकर ! घटाओं सी जुल्फ़े बनाती है कैदी, करोगी हमें क्या कैदी तुम बनाकर ! ज़रा सा ये दिल है इसे बख़्श…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *