ब्याह | Byah

ब्याह

( Byah ) 

 

तेरे आंगन की चिड़ियां बाबा एक दिन मैं उड़ जाऊंगी,
दिखेगा चंदा सूरज तुझको पर मैं नजर ना आऊंगी।

मंडप सजाया खुशियां मनाई सहरे सजें बाराती थे,
वो तो तेरे दहेज के बाबुल आए बन सौगाती थे,
तेरी आंखों ने सपने बुने थे गुड़ियां को ऐसे ब्याहूंगा,
अपनी लाडो की खातिर कोई राजकुमार सा लाऊंगा,
कुल परिवार को ताऊ ने देखा बुआ ने ले ली खुश हो बलाई,
राजकुमारी मेरी देखो राजकुमार के साथ ब्याही।
तेरे आंगन की चिड़ियां बाबा एक दिन मैं उड़ जाऊंगी,
दिखेंगे चंदा सूरज तुझको पर मैं नजर ना आऊंगी।

चलीं डोली जब देखो बाबुल फिर क्या जमाता से कहते हैं,
सुनो जमाता जी, लाड़ो की फिक्र में मेरे आंसू बहते हैं,
कहें लाड़ो से सुन मेरी लाड़ो, कैसे लाज बचाएं रखें,
तेरे हाथों में मेरी पगड़ी का कैसे सम्मान बनाए रखें।
तेरे आंगन की चिड़ियां बाबा एक दिन मैं उड़ जाऊंगी,
दिखेगा चंदा सूरज तुझको पर मैं नजर ना आऊंगी।

सिसकियां भर भर रोएं लाड़ो कैसी ये जग ने रीत बनाई,
तेरी बगिया की पुरवइया बाबा कैसे हो गई आज पराई,
खुश हो होकर सब देवें बधाई खुशियां छाई आंगन थी,
पर कौन जाने हाय: बाबुल तेरी लाड़ो कितनी अभागन थी।
तेरे आंगन की चिड़ियां बाबा एक दिन मैं उड़ जाऊंगी,
दिखेगा चंदा सूरज तुझको पर मैं नजर ना आऊंगी।

किसको जाकर पीर सुनाऊं किसको करूं फरियाद बता,
सात फेरे वचनों को बाबुल कितना रखा याद बता,
नैया पार लगी ना देखो समय ने ऐसा तोड़ दिया,
तेरी लाड़ो का पल्लू बाबुल तेरे जमाता ने छोड़ दिया,
घुट घुट तेरी लाड़ो जीतीं सौत ने ऐसी आग लगाई,
गाड़ी गहने जेवर बाबा आज मेरे किसी काम ना आईं।
तेरे आंगन की चिड़ियां बाबा एक दिन मैं उड़ जाऊंगी,
दिखेगा चंदा सूरज तुझको पर मैं नजर ना आऊंगी।

जब भी ढूंढो वर बेटी का मन को उनके भांपो तुम,
लाड़ो को स्वावलंबी बनाओ विवाह में जीवन ना आंको तुम,
कहें तुमसे कलम ये मेरी ऐसा दस्तूर ना पालों तुम,
अपनी अपनी लाड़ो को बस ऐसे विवाह से बचा लो तुम,

तेरे आंगन की चिड़ियां बाबा एक दिन मैं उड़ जाऊंगी,
दिखेगा चंदा सूरज तुझको पर मैं नजर ना आऊंगी।

Shiwani Swami

रचनाकार: शिवानी स्वामी

गाजियाबाद, ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

शिक्षक दिवस पर | Teachers Day Poem in Hindi

Similar Posts

  • है वह एक फूल | Hai Vah ek Phool

    है वह एक फूल ( Hai vah ek phool )    है वह एक फूल नाजुक सी जिसे हर कोई पाना चाहता है छूना चाहता है और करना चाहता है महसूस इसी उधेड़ बुन में तोड़ देते हैं लोग उसे अपनी डाली से और देते हैं नोच सूख जाती है वह भी बिन कहे अपने…

  • दादाजी | Kavita Dada Ji

    दादाजी ( Dada Ji ) दादाजी बड़े विद्वान चलते सीना तान l हाथ में छाता उनकी पहचान l मुछे रखते तान सुबह सैर सपाटे में जाते l बैठ पेड़ की छांव आराम फरमाते l छतरी के गुणों का करे बखान l छतरी में गुण तीन धूप से बचाए बारिश से बचाए l उचका लुचा, कुत्ता…

  • कलम बोलती है | Kalam bolti hai kavita

    कलम बोलती है ( Kalam bolti hai )   कलम बोलती है कलम बोलती है पूरा तोलती है पूरा तोलती है   गूंज उठती है मंचों पर प्यारी सी रसधार बने गीत गजल छंद मधुर महकती बयार बने   बुलंद होती मुखर वाणी कुर्सियां डोलती है कलम बोलती है कलम बोलती है   कांपते हैं…

  • मोहब्बत नाजुक सा एहसास | Kavita Mohabbat

    मोहब्बत नाजुक सा एहसास ( Mohabbat nazuk sa ehsaas )    मोहब्बत नाजुक सा एहसास बेपनाह इश्क है ये मेरे यार दर्द भरी दास्तां कह दो या दिलों का उमड़ता सा प्यार धड़कनों से होकर उतरता है दिल की गहराइयों को जाता तार दिलों के जुड़े होते अटूट हर कोई शिद्दत से निभाता दिलवालों की…

  • जय हो | Jai Ho

    जय हो ( सूर्य नमस्कार एवं युवा दिवस विशेषांक )   जय हो, जय हो, जय युवा वर्ग, जय हो, जय हो, जय योगा पर्व। जय हो…।। सूर्य नमस्कार नित्य ही करो, जीवन में खुश सर्वदा ही रहो। योगा पर्व की सभी को बधाई, युवा दिवस की हार्दिक बधाई। जय हो…।। स्वस्थ रहो तुम निरोगी…

  • पराक्रम दिवस | Parakram diwas

    पराक्रम दिवस ( Parakram diwas )   राष्ट्रीय चेतना के अनूप पर्याय, नेताजी सुभाष बोस स्वतंत्रता संघर्ष अहम भूमिका, अद्भुत ओजस्वी मुखर स्वर । प्रत्यक्ष विरोध फिरंगी शासन, क्रांति ज्वाला आजादी तत्पर । प्रेरणा पुंज नेतृत्व प्रतिभा, प्रदत्त जय हिंद दिल्ली चलो उद्घोष । राष्ट्रीय चेतना के अनूप पर्याय,नेताजी सुभाष बोस ।। तुम मुझे खून…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *