Chahe tumse bhi batiyana

चाहें तुमसे भी बतियाना | Chahe tumse bhi batiyana | Kavita

चाहें तुमसे भी बतियाना

( Chahe tumse bhi batiyana )

 

नये पौधों को पानी देकर, बूढ़े बरगद को भी जाना ।
बूढ़े है वो अपने घर के, चाहें तुमसे भी बतियाना ।।

 

माना कि अब फल ना देंगे,पर अनुभव की खान है बूढ़े
तेरी जो हस्ती है आज, उसकी ही पहचान है बूढ़े
अपनी बीती दुनिया रीति, चाहें तुमको भी समझाना ।
बूढ़े है वो अपने घर के, चाहें तुमसे भी बतियाना ।।

 

तुम ही गर पानी ना दोगे, तो कैसे पनपेंगे बूढ़े
इतना सा बस याद रखो तुम, फिर से ना जन्मेंगे बूढ़े
आँखो देखी दुनिया रीति, चाहें तुमको भी दिखलाना।
बूढ़े है वो अपने घर के, चाहें तुमसे भी बतियाना ।।

 

तुम भी तो फल की आशा में, नये पौधों को पाल रहे हो
बूढ़ों की भी यही सोच थी, फिर क्यों कर्तव्य टाल रहे हो
“चंचल”गलत अगर है ये तो,थोड़ा मुझको भी समझाना।
बूढ़े है वो अपने घर के, चाहें तुमसे भी बतियाना ।।

 

🌸

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें : –

इतना भी मत शोर मचाओ | Poem itna bhi mat shor machao

Similar Posts

  • जिंदगी की पगडंडियों

    जिंदगी की पगडंडियों कांटों से भरी, ऊ उबड़ खाबड़ जिंदगी की पगडंडियां कहां तक साथ चलेंगी क्या जानूं। कष्टकर हैं बोझिल सी फिर भी मेरी, जिंदगी में उम्मीद की किरण लातीं , कहीं तो मंजिल मिलेगी मुझे चलते चलते अविराम डगर पर। मै हूं कि कभी कभी निराश हो जाती हूं, थक जाती हूं खुद…

  • आषाढ़ के काले बादल | Ashadh ke Kale Badal

    आषाढ़ के काले बादल ( Ashadh ke kale badal )    चारों और छाया ये घोर ॲंधेरा, ये प्रकृति की देखों क्या माया। आज नीले- नीले आसमान में, घना ही काला ये बादल छाया।। घड़ड घड़डकर ये बादल गरजे, बादल संग बिजली भी कड़के। गरज रही आज बदली नभ मे, मोर पपीहा भी बोले ये…

  • कजरी सावन | Sawn Par Kavita

    कजरी ‘सावन’ ( Kajari savan )   अबकी सावन में हमै चाही चीज मनमानी सैंया। बरसइ रिमझिम पानी सैया, सबदिन कहां जवानी सैंया ना।। सासु ससुर तीरथ यात्रा पर चार महीने डटे रहें। ननद रहे ससुराल में अपने जेठ भी घर से हटे रहें। पास पड़ोसी घर न आवै दूर-दूर ही कटे रहें। नदी नार…

  • खोज | Poem khoj

    खोज ( Khoj )   जिस सूरत को खोजने,दर दर भटके पाँव । किन्तु नहीं पाया उसे,कहीं किसी भी ठाँव ।।   शहर गाँव में हरतरफ, देख लिया सबओर । जाने पहचाने सभी ,पाया ओर न छोर ।।   चहल पहल का हरजगह,था विस्तृत संसार । शायद कोई बता दे , मेरा वांछित द्वार ।।…

  • नवदुर्गा पर कविता | Maa Durga Kavita

    नवदुर्गा पर कविता ( Navdurga par kavita )   मां मुझको तू शक्ति दे दे जीवन के तू दुख हर ले जुड़ा रहे तुझसे यह नाता इतनी मेरी बिनती सुन ले मांगू मैं ना तुझसे कुछ मैं चरणों में शरणागत कर ले दीया जनम जो तूने मुझको दूजो की सेवा का वर दे तुझे चढ़ाऊं…

  • गुरु शिष्य का भाग्य संवारते | Kavita

    गुरु शिष्य का भाग्य संवारते ( Guru shishya ka bhagya sanwarte )   किस्मत का ताला खुल जाता, गुरु शिष्य का भाग्य विधाता। ज्ञान ज्योति जगा घट घट में, अंतर्मन उजियारा लाता।   शिल्पकार मानव निर्माता, शत शत वंदन हे गुण दाता। बुरे मार्ग से हमें बचाओ, प्रगति का मार्ग दिखलाओ।   गढ़कर नित नये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *