चक्र जो सत्य है

चक्र जो सत्य है

कुछ भी अंतिम नहीं होता,
न स्पर्श , न प्रकृति और न कविता ,
बस दृष्टिकोण बदल जाता है
क्योंकि, चक्र जीवन , पवन , गुरुत्वाकर्षण का
अनवरत सहयात्री बन धरा को थामे ,
खड़ा है पंच तंत्र के केंद्र पर तन्हा,
पूछता
क्या मजहब पेड़ , पानी, धरा, पवन , आकाश का ,
लिखा है किसी ने बस वही खड़ा हो और बोले ,
उत्तर नदारद देख मन कराह उठा ,बोल उठा
चक्र के चक्रव्यूह में खड़े होकर ,क्या लक्ष्य है
बताओ तो जरा , वरना
किसी को ललकारे बिना कर लो आत्महत्या ।
यही अनवरत है
विचारों का अतिरेक सोचता
काश अक्षर जन्म न लेता
तो कविता अधूरी न रहती।

नरेंद्र परिहार

नागपुर महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • चाय के घूंट | Chai ke Ghoont

    चाय के घूंट ( Chai ke ghoont ) चाय के गौरव का क्या कहना,नाम आते ही चेहरे पर शबाब आया।पिलाने वाले साकी की बातनही टाली जाती,करके तौबा इसे पीली जाती है।नीलगिरी की वादियों में हैं,चाय के बागान।सुहाना था इसकी आन‌ शान,रहें थे इक‌ दिन हम इस बाग के –आशियाने में।देखें सुबह की धुंध,बालकनी पर दो…

  • तथागत बुद्ध | Buddha

    तथागत बुद्ध  ( Tathagat buddha )   तुम्ही तथागत, बुद्ध तुम्हीं हो तर्कशील प्रबुद्ध तुम्हीं हो।   करुणा  दया  का भाव जगाया तुम्हीं   तर्क   विज्ञान  सिखाया   आत्मज्ञान की ज्योति जलाकर अंधकार    को    दूर   भगाया   ज्योति    पुंज   कहलाने   वाले पुरुष आलोकित सिद्ध तुम्हीं हो।   मानवता   का  सीख  सिखाया पंचशील    का   पाठ   पढ़ाया  …

  • दिल तोड़कर | Geet dil tod kar

    दिल तोड़कर ( Dil tod kar )   दिल तोड़कर ग़म से ही प्यार कर दिया! दिल इस क़दर  मेरा आजार कर दिया ये क्या हाये  तूने ये यार कर दिया क्यूं बेसहारा यूं  बेदर्द कर दिया   ये जिंदगी अकेली ऐसी हो गयी के भीड़ में तन्हाई का अहसास हो ऐसा मिला मुहब्बत में…

  • सौतन | Kavita

    सौतन ( Sautan )   कर में सौतन देके गये ब्रजनाथ राधिका रानी के। खेलते रही अधर पर प्रिय के राज किये मनमानी के।।१   गये श्याम जबसे मथुरा हैं भूल गये गोकुल नगरी, घटा कालिंदी का जल इतना लगती है उतरी उतरी। चले गये चितचोर नैन जलधार बहे राधारानी के।। २   छायी खुशी…

  • सुण पगली | Poem soon pagli

    सुण पगली ( Soon pagli )     सुण पागली…..! तनै तो कुछेक दिनां म्हे ही मेरा क़रार लूट लिया तेरी नजरां नै मेरा चैन छीन लिया तेरी मीठी मीठी बातां नै मेरे दिल का सुकून ले लिया……..   तनै तो इसकी ख़बर भी कोन्या पागल कि मैं तनै अपणा ईब मानण लाग गया……….! तनै…

  • सर्द हवाएं सभी को समझाए | Poem sard hawaye

    सर्द हवाएं सभी को समझाए ( Sard hawaye sabhi ko samjhaye )     यह सर्द हवाऍं आज सभी को समझाऍं, ओढ़ ले यारा चादर तूं कही गिर ना जाऍं। यह प्रकृति देती रहती है सबको ये संदेश, रोना ना आए फूल को यें सदैव मुस्कराऍं।।   सनन सनन करती चलती रहती है हवाऍं, कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *