Chehra Tumhara

चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

चेहरा तुम्हारा

( Chehra Tumhara )

बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।
निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा।

ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।
फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।
यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।
सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।
निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा।

नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।
नज़र तुम ही आते हो हर शय से बेहतर।
तुम्हें देख कर ऐसा लगता है जानू।
गुलाबों की निकहत है चेहरा तुम्हारा।
निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा।

घटा बनके उड़ता ये ज़ुल्फ़ों का बादल।
क़यामत है आंखों में सिमटा यह काजल।
रखें क्यों न दिल में बसा कर तुम्हें हम।
ख़ुदा की इ़नायत है चेहरा तुम्हारा।
निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा।

बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।
निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • प्रीत बनी अहिल्या | Preet Bani Ahilya

    प्रीत बनी अहिल्या ( Preet Bani Ahilya )   अगर दिल गोकुल है मेरा ,तो धड़कन बरसाना है। दिल है यहां धड़कन है वहां ,फिर भी एक तराना है। ‌ सांसों की लहरों में हलचल ,होती तेरे आने से। जग की सीमांतों को लांघ के ,प्रेम नगर बसाना है।। अगर दिल गोकुल है मेरा, तो…

  • ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में | Jeevan ki Patwar

    ये जीवन की पतवार तेरे हाथ में ( Ye jeevan ki patwar tere haath mein )   मेरी नैया है मझधार, गुरुवर करना भव से पार। करूं अरदास मैं, यह जीवन की पतवार, तेरे हाथ में।। अनजाना सा राही हूं मैं ,राह नजर ना आवै । राग द्वेष में उलझ रहा हूं, विषयन भी भटकावै।…

  • आ रहे श्रीराम हमारे | Geet Aa Rahe Shri Ram Hamare

     आ रहे श्रीराम हमारे ( Aa rahe shri ram hamare )   जन जन की आंखों के तारे, आ रहे श्रीराम हमारे। घट घट वासी रघुवर प्यारे, अवधपुरी राज दुलारे। आ रहे श्रीराम हमारे दशरथ नंदन जय श्रीराम, रघुपति राघव राजाराम। लीला अपरंपार धनुर्धर, तिर जाते पत्थर धर नाम। दुष्ट दलन आए अवतारी, बड़े-बड़े दानव…

  • खेलो रे होली | Holi ke Geet

    खेलो रे होली  ( Khelo re Holi ) खेलो खेलो रे, खेलो खेलो रे, खेलो रे होली, साथी खेलो रे !! रंग लगाओ, सबको गले लगाओ, मौज मनाओ भाई गुंजिया खाओ, रंगो में रंगो के, मेल मिलाओ, खुशियों का आनंद सब ले लो रे ! खेलो खेलो रे, खेलो खेलो रे, खेलो रे होली, साथी…

  • पुलक उठा

    पुलक उठा पुलक उठा रितुराज आते ही मन।नाप रहे धरती के पंछी गगन ।। पनघट के पंथ क्या वृक्षों की छाँवधरा पर नहीं हैं दोनों के पाँवलगा हमें अपना गोकुल सा गाँवकहा हमें सब ने ही राधा किशन।पुलक उठा –++++ प्रेम राग गाती हैं अमराइयांँउठती हैं श्वासों में अंगड़ाइयांँरास रंग करती हैं परछाइयांँभीग गया प्रेम…

  • यह आग अभी | Geet Yah Aag Abhi

    यह आग अभी ( Yah Aag Abhi )   यह आग अभी तक जलती है ,मेरे आलिंगन में। स्वर मिला सका न कभी कोई ,श्वासों के क्रंदन में ।। जब छुई किसी ने अनायास ,भावुक मन की रेखा । दृग-मधुपों ने खुलता स्वप्नों, का शीशमहल देखा। खिल उठे पुष्प कब पता नहीं ,सारे ही मधुवन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *