चीख

चीख | Cheekh par kavita

चीख

( Cheekh ) 

 

चीरती नीले गगन को हृदय विदारक चीख सी है।

ले लिया सब कुछ हमारा देता हमको भीख सी है।‌।

 

छोड़कर घर द्वार तेरे पास आयी यहां मैं,

सगे सम्बन्धी सब छूटे अब बता जाऊं कहां मैं‌,

दो रोटी के बदले देता लम्बी लम्बी सीख सी है।।ले लिया ०

 

रात भर तूं चाहे घूमें दिन में मैं सहमी रही,

मेरी ही लज्जा लुटेगी तेरी तो है ही नहीं,

बातों से ही रस टपकाता काम सूखी ईख सी है।।ले लिया ०

 

गर्भ में ही मार देने को विवश करता है तूं,

पर कहीं तरुणी दिखे तो ग्रहण सा लगता है तूं,

तूं दिखे गोरा पर तेरी आत्मा कालीख सी है।।ले लिया ०

 

हम तेरे सहभागी हैं ये बात भी सोचा कभी,

जलाया लूटा घसीटा खरोंचा नोचा कभी,

ये वही चण्डी है शेष समझता तूं लीख सी है।।ले लिया ०

 

 

लेखक: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :

शरद वेदना (ककहरा) | Kahkara sharad vedna

Similar Posts

  • प्यार | Kavita Pyar ki

    प्यार ( Pyar )    जहां पशुता और पुरुषत्व खत्म होता है वहाँ प्यार का फूल खिलता है जहां अधिकार की नहीं सम्मान की भाव हो वहीं प्यार फूलता और फलता है जहां वर्चस्व की कोई जगह नहीं बचता वहाँ पर ही प्यार पनपता है ना कोई छल कपट ना धोखा हो जहां वहाँ प्यार…

  • नारी!कौन हो तुम | Nari Kaun ho Tum

    नारी!कौन हो तुम? ( Nari Kaun ho Tum )   नारी! कौन हो तुम? नारी! शिव की पार्वती है हम, विष्णु की लक्ष्मी है हम, ब्रह्मा की गायत्री है हम, कान्हा की राधा है हम, पांडवों की द्रौपदी है हम, राम की सीता है हम। नारी! कौन हो तुम? नारी!वाणी में सरस्वती है हम, विद्या…

  • ये गूंगी शाम

    ये गूंगी शाम ये गुंगी शाम मेरे कानों में कुछ कहती है, तु है कहीं आसपास ये अहसास मुझे दिलाती है,बेशक तू मुझे छोड़ गया, वादा अपना तोड़ गया, किया था वादा तूने ता-उम्र साथ निभाने का, हर ग़म मेरा बांट कर मुझे खुशी के फूलों की लड़ियां दिखाने का, दे गया तू ग़म उम्र-भर…

  • इतिश्री | Kavita itishree

    इतिश्री ( Itishree )   धीरे धीरे खत्म हो रहा, प्यार का मीठा झरना। उष्ण हो रही मरूभूमि सा दिल का मेरा कोना।   प्रीत के पतवारो ने छोडा,प्रेम मिलन का रोना। अब ना दिल में हलचल करता,मिलना और बिछडना।   पत्थर सी आँखे बन बैठी, प्रीत ने खाया धोखा। याद तो आती है उसकी…

  • मैं विकलांग नहीं हू | Main Viklang nahi Hoon

    मैं विकलांग नहीं हू ( Main viklang nahi hoon )   कुछ लोग हँसते हैं, जबकि अन्य बस देखते रहते हैं। कुछ लोग सहानुभूति भी रख सकते हैं, लेकिन वास्तव में किसी को परवाह नहीं है। मेरे पैर नहीं हैं, और स्थिर नहीं रह सकता. हाँ, मैं अलग हूँ, लेकिन मैं विकलांग नहीं हूं. कुछ…

  • जनकवि अदम गोंडवी

    जनकवि अदम गोंडवी मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।। गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *