डॉ. राही की कविताएं

डॉ. राही की कविताएं | Dr. Rahi Hindi Poetry

हृदि समंदर !

मन के अन्दर !
एक समन्दर !
एक समन्दर !
मन के अन्दर ।

गहरा – उथला
उथला – गहरा
तट पे बालू –
रेत समन्दर ।

इच्छाओं की
नीलिमा ले
मन का है
आकाश समन्दर।

इसमें सपनों
के मोती हैं
संघर्षों की
प्यास समन्दर।

इसके गहरे
पानी पैठ
अनुभव के हैं
ज्वार समन्दर।

ये रत्नाकर
उन लोगों का
जो डूबे
संसार समन्दर।

बहा पसीना
खून लहू का
करते खुद से
प्यार समन्दर।।

राजनीतिक बहर

(हरियाणवी बहर)

और किसे का मोर बणाकै
आपणा उल्लू सीधा चाह् वैं ।

घाल हल़ाई बांगी टेढ़ी
उसनै सीधी राह बतावैं।।

मैं हे कल्याण करूंगा थारा
आपणी बिद्या ठीक बतावैं ।

जनसेवा के करकै वादे
सत्ता रसमल़ाई खावैं।।

सीधी बात करणिया दीखैं
जलेबी ज्यूं उल़झे पावैं ।

भोल़ी जनता बीच म्है फंसगी
ना न्यूं बेरा ईब कित जावैं ।।

बोल़ी कुत्ती बैल़ नै भोंसै
कदे परुआ कदे पछुआ आवैं ।

सुण-सुणकै नै बोल़े होगे
चल ‘राही’ बहरे बणज्यांवैं ।।

ओ ताऊ थाम चाल़े करगे

(हरियाणवी कविता)

ताऊ ओ ! थाम चाल़े करगे
घणे कसूते माणस थे
जो कमांदे कमांदे मर गे।

लोही पाटी हल़ जोत सबेरे
हाथें बहाया करदे !
नूल़ा काढणा,पैरी करणा
फल़सी चलाया करदे।

खून चले करदे बुल़दां के पैरां म्है
थाम किसी कष्ट कमाई करगे।।

ताऊ ओ ! थाम चाल़े करगे……….

ना पहरण का ना ओढण का
ना कदे खाण-पीण का चा~~
कदे खब्बे पैर,कदे सोल़े हाथ
तेरै बारहमासी घा~~

सारी उम्र रह् या दु:ख गात म्है
थाम इसी नीम झराई करगे।।

ताऊ ओ ! थाम चाल़े करगे……..

ताऊ-ताई टको टकी और
चलो चली म्है मरगे ।
सारी उम्र के जमीदारे म्है भी
बाल़कां के सिर कर्जा करगे।

कर काल़े हाड़, लहू पसीना आपणा
साहूकारां क धरगे ।

ताऊ ओ ! थाम चाल़े करगे…….

लेखन का अता-पता

मैं !
लिखता हूं
तुमको पता है ।

तुम !
लिखते हो
मुझको पता है ।

मैं !
क्या लिखता हूं
ना तुमको पता है ।

तुम !
क्या लिखते हो
ना मुझको पता है ।

क्यों ?
क्योंकि !

ना तुमने
मुझको पढ़ा है ।

ना मैंने
तुमको पढ़ा है ।।

डॉ. जगदीप शर्मा राही
नरवाणा, हरियाणा।

यह भी पढ़ें :-

सावन की फुहार | Kavita Sawan ki Fuhar

Similar Posts

  • मन और तन | Man aur tan

    मन और तन ( Man aur tan )   इस जीवन में कोई नहीं ईश्वर के बिना, इंसानों ने तो कर दिया मुश्किल जीना, आज इसके तो कल उसके हो जाते है, हर दिन नए परिंदो से मिल जाते है, ना भावनाओं की कद्र उनको, ना ही मेरे मन की, उन्हें तो होड़ मची है…

  • 265 वां भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस पर मेरे भाव

    265 वां भिक्षु अभिनिष्क्रमण दिवस पर मेरे भाव ( 265 Bhikshu abhinishkraman divas ) भिक्षु स्वामी की शरण भारी जगत में कुछ भी सार नहीं है । करे हम क्यो इतनी नादानी । शिरोधार्य करे समता धर्म को । आत्मा हो जाती भव पार ।। भिक्षु स्वामी की शरण भारी । हम पढ़ते धर्म –…

  • बदलते रिश्ते | Poem badalte rishtey

    बदलते रिश्ते ( Badalte rishtey )   रिश्ते बदलते सारे रिश्तो की अब डोर संभालो। प्रेम की धारा से खींचो प्यार के मोती लुटा लो।   मतलब के हो गए हमारे सारे रिश्ते नाते। खो गया प्रेम पुराना खोई सब मीठी बातें।   स्वार्थ रूपी शेषनाग डस रहा है रिश्तो को। सद्भाव प्रेम को भूल…

  • तूफान | Kavita toofan

    तूफान ( Toofan )   सर पे आसमां रखता दिल में समाए तूफां रखता। शमशीरो का आगार हूं हृदय में हिंदुस्तान रखता।   तूफान उठे उठने दो चाहे बिजलिया गिरे अविरत। बुलंद हौसला रखे दिल में रहती माँ भारती मूरत।   हम आंधी तूफानों को भी मोड़ नया दिखा देंगे। काली अंधियारी रातों में हम…

  • आंवला नवमी दिवस

    आंवला नवमी दिवस आंवले के वृक्ष की छांव में, सुख की अनुभूति पाए,हर शाख इसकी वंदना करें, आरोग्य का संदेश ये लाए। धरा का ये अनमोल वर, गुणकारी अमृत कहलाए,सर्दियों की पहली दस्तक में, नवमी पर्व मनाए। सौंदर्य और सेहत का, अनोखा संगम लाए,शारीरिक बल और आरोग्य का आशीर्वाद दिलाए। आंवले के रस का रसिक,…

  • वक्त | Poem waqt

    वक्त ( Waqt )   वक्त से ना बड़ा कोई पहले हुआ, वक्त से ना बड़ा कोई हो पायेगा। वक्त से कोई पहले हँस ना सका, वक्त से कोई पहले ना रो पायेगा।।   ना किसी के लिए रुका है कभी ना किसी के लिए झुका है कभी उसके अंतस में क्या है समझ न…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *