Chhatrapati Shivaji Maharaj

छत्रपति शिवाजी महाराज | Chhatrapati Shivaji Maharaj

छत्रपति शिवाजी महाराज!

( Chhatrapati Shivaji Maharaj )

 

जन्म हुआ सोलह सौ सत्ताईस में,
माँ जिसकी जीजाबाई थी ।
शिवनेरी के उस किले में,
खूब बजी बधाई थी ।
घर-घर दीपक जगमगा उठे,
रजनी भी हुलसायी थी ।
क्या नारी, क्या नर, क्या बच्चे,
शिवाई भी हर्षायी थी ।
झूम उठी थी धरती अपनी,
झूम उठा था यह आकाश ।
झूम उठी थी पर्वत मालाएँ,
झूम उठा था सूर्य-प्रकाश ।
दूब, पल्लव, फूल, कलियाँ,
नाची थी गुलशन की गलियाँ ।
चाँद – सितारे झूम रहे थे,
झूम रही थी नभ में परियाँ ।
अजब समां था खुशियाली का,
मावलों ने धूम मचाई थी ।
शिवाजी के जन्मदिन पर,
शहाजी बधाई भेजी थी ।
दिन बदला, बदली ऋृतुएँ,
और शिवा कुछ बड़ा हुआ ।
पराधीनता की बू से,
चेहरा उसका लाल हुआ ।
कुश्ती लड़ना, किला तोड़ना,
घोड़ा दौड़ाना आता था ।
तीर चलाना, भाला फेंकना,
शिवा को खुब भाता था ।
राम-कृष्ण की पावन गाथा,
शिवा को याद जुबानी थी ।
कोंणदेव की न्याय की बातें,
सपने में भी आती थीं ।
रायरेश्वर के पावन मंदिर में,
तब करने-मरने की ठानी ।
मावले बोले देख शिवा,
हम देंगे अपनी जवानी ।
मर जाएँगे, मिट जाएँगे,
हम अपना लहू बहाएँगे ।
मातृभूमि की खातिर हम,
अपना शीश कटाएँगे ।
देख मावलों को रोमांचित,
शिवा ने तब प्रण किया ।
हिन्दवी स्वराज्य बनकर रहेगा,
ऐसा उसने संकल्प लिया ।
बम-बम, हर-हर महादेव की,
मावलों ने जयकार किया ।
जय भवानी, जय अंबे से
शिवा ने आशीर्वाद लिया ।

शौर्य, वीरता से भरा हुआ,
मराठों का खूब घराना था ।
रणकौशल, अदम्य साहस,
जैसे उनका खजाना था ।
तोरण किले पर आक्रमण करके,
स्वराज्य का डंका बजा दिया ।
तानाजी मालुसरे ने उस पर
भगवा झंडा फहरा दिया ।
नगाड़ों और तुरहियों से,
सह्याद्रि घाटी गूँज गई ।
तोरणाजाई देवी की,
दुआएँ शिवा को मिल गई।
कुछ अर्से के बाद शिवा ने,
अफजल खाँ का खून किया ।
आदिलशाही झुककर तब,
शिवाजी से संधि किया ।
जात-पाँत से ऊपर उठकर,
शिवाजी की सेना थी ।
मुगलों की ताकत को वह,
तलवारों पर तौली थी ।
हिन्दू-मुस्लिम दोनों को
शिवा समान समझता था ।
दीन-धर्म के नाम पर,
भेद न मन में लाता था ।
महाशक्ति यह मुल्क बने,
वह सदियों पहले सोचा था ।
राह में रोड़ा बनने वालों को
तलवारों से रोका था ।
सन् सौलह सौ अस्सी में
यह भारत का सूरज डूब गया ।
असंभव को संभव करके,
क्रांति का बिगुल बजा गया ।
भारत का वह गौरव था,
भारत का वह वैभव था ।
हिन्दवी स्वराज्य का शिल्पकार,
वह तो जैसे भैरव था ।
आज देश फिर घिर रहा है,
चहुँ ओर एटमी-तूफानों से ।
करना होगा इसका शमन,
हरेक के अरमानों से ।
ऐसे विष के घूँट को हमको,
मिलकर पीना होगा ।
अक्षुण्ण रहेगी भारतमाता,
तब सुखमय जीवन होगा ।
आओ मिलकर आज शपथ लें,
कभी न टूटने देंगे देश ।
छत्रपति शिवाजी जैसा,
हम भी बचाएँ फिर यह देश ।।

Ramakesh

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

रामलला | Ram Lala

Similar Posts

  • ऐसा कौन करता है | Kavita

    ऐसा कौन करता है? ( Aisa kon karta hai )   तीव्र ज्वर में, भीषण दर्द में। घर में घर पर ही- जो कोई अपना पुकारे, क्या छोड़ देंगे उसे ईश्वर के सहारे? पीड़ा से भरा वह चीख रहा था, नजरों से अपनों को ढ़ूंढ़ रहा था। सभी थे पास, फर्क ना पड़ रहा था…

  • मां कालरात्रि | Maa Kalratri

    मां कालरात्रि ( Maa Kalratri )   नवदुर्गा का सप्तम रूप कालरात्रि है बड़ी महान, इस रूप में रक्तबीज वध को माता की प्रस्थान। जिस दैत्य को मारना था असंभव वो भी हुआ आसान, खड्ग से शीश काट मईया ने किया उसका रक्तपान। रक्तबीज वध करके मईया ने देवताओं को तार दिया, पापी और दुष्टों…

  • 76 वां गणतंत्र दिवस

    76 वां गणतंत्र दिवस गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनायें –गणतंत्र दिवस के पर्व पर हम प्रभु में रत हों जायें ।समय के चक्र को समझ सत्संगत में रम जायें ।नैतिक जीवन को जीकर समता रस को पी लें ।मानव का तारणहारा धर्म का जीवन जी लें ।धर्म के सोपान से अपने जीवन का बाग…

  • पुण्यों का श्री वंदन | मकर संक्रान्ति पर्व पर

    मकर संक्रान्ति पर्व पर ओज पुंज सूर्यदेव भगवान, सहर्ष उत्तरायन शुभागमन । धरा गगन उत्संग शुभता, रज रज पावनता रमन । देवलोक जागरण बेला, आनंद जीवन अंकुर नर्व पर। पुण्यों का श्री वंदन,मकर संक्रान्ति पर्व पर।। जप तप अर्पण तर्पण , अद्भुत अनुपम संयोग । मंगलता अथाह संचरण, परमानंद अनुभूत योग। नूतनता उत्सविक श्रृंगार, कर्म…

  • लव-कुश का दर्द | Lav Kush ka Dard

    लव-कुश का दर्द ( Lav-Kush ka dard ) पुत्र की पाती पिता के नाम   आदरणीय पिताजी, दुनिया कहती हैं, आप भगवान है, मैं भगवान का बेटा हूं, जो सबका मालिक है, जो संसार के दुःखों को हरता है, जो कण कण में समाया हुआ है, जो न्यायकारी है, मैं उन्हीं भगवान का बेटा हूं,…

  • बदल गया है | Hindi mein kavita

     बदल गया है  ( Badal gaya hai )   बदल गया है लोगों के रहने का,चलने का खाने का, पीने का उठने का,बैठने का एक-दूसरे मिलने का साथ-साथ चलने का ढंग………….।   बदल गया है लोगों के सड़क पर निकलने का सफ़र में जाने का दुकान से खरीददारी का किसी वस्तु को छूने का बाज़ार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *