छोड़ो | Chhodo

‘छोड़ो’

किसी बहाने जब देखो छज्जे पर आना-जाना छोड़ो
आता देख मुझे खिड़की में आकर बाल बनाना छोड़ो

क्या नाता है तुमसे मेरा क्यों अपनापन जता रहे हो
हँस हँस के यूँ बार-बार नैनों से तीर चलाना छोड़ो

मैं नसीब का मारा मुझको पाकर होगा हासिल क्या
अपने दिल के बालू पर बरसाती फसल उगाना छोड़ो

आहें भरना होंठ काटना आँखें मलना सब बेकार
घुट-घुट कर यूँ अपना दिल तो मेरा जिगर जलाना छोड़ो

ख़्वाब तसव्वुर तड़प सिसकियों की उलझन से बाहर आओ
इन्द्रधनुष पर लिखना अपना-मेरा नाम मिटाना छोड़ो

देशपाल सिंह राघव ‘वाचाल’
गुरुग्राम महानगर
हरियाणा

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • गर दो इजाजत | Gar do Ijazat

    गर दो इजाजत ( Gar do Ijazat )   गर दो इजाजत तुम पर मर जाऊं, शब्द बनके स्याही में उतर जाऊं ! गुनगुना सको जिसको महफ़िल में, ऐसी कविता बन के मैं संवर जाऊं ! मेरा मुझ में कुछ भी ना रहे बाकी, कतरा-कतरा तुझ में बिखर जाऊं ! दिल-ऐ-समंदर में डूबकर फिर मैं,…

  • हवा रुक जायेगी

    हवा रुक जायेगी गर ख़ुदा रहमत करे तो हर बला रुक जायेगीजल उठेंगे बुझते दीपक यह हवा रुक जायेगी इसलिए हाकिम के आगे रख दिये सारे सबूतजुर्म साबित हो न पाये तो सज़ा रुक जायेगी साथ तेरे हैं अगर माँ की दुआएं ख़ौफ़ क्यातेज़ तूफाँ में भी कश्ती नाख़ुदा रुक जायेगी बेवफ़ाई से तेरी परदे…

  • मेरे यार से तुम मुखातिब करा दो | Mere Yaar Se

    मेरे यार से तुम मुखातिब करा दो मेरी कैफ़ियत को मुनासिब करा दो,मुहब्बत का मसला है वाज़िब करा दो। रहेगा ये अहसान मुझ पर हमेशामेरे यार से तुम मुखातिब करा दो। दुआ ना दया को किसी से कहेंगेसनम बस हमारे मुसाहिब करा दो ! रहेगी शिकायत न जग से कभी फिर,ज़रा इक मुलाक़ात वाज़िब करा…

  • घर नहीं मिला | Ghazal Ghar Nahi Mila

    घर नहीं मिला ( Ghar Nahi Mila ) हमसे मुसाफिरों को कहीं घर नहीं मिला रस्ते बहुत थे राह में रहबर नहीं मिला वीरान रास्तों में पता किससे पूछते राह-ए-सफ़र में मील का पत्थर नहीं मिला दिन रात हम उसी के ख़यालों में ही उड़े तन्हाइयों में चैन तो पल भर नहीं मिला उसके सितम…

  • हाल-ए-दिल बताना है | Haal-E-Dil

    हाल-ए-दिल बताना है ( Haal-e-dil batana hai )    हाल -ए – दिल उसे बताना है। आज कुछ भी नहीं छुपाना है। प्यार करके ये दिल बहुत रोया, और पीछे पड़ा ज़माना है। आँसुओं से लिखे है ख़त मैने, क्यूँ बना वो रहा बहाना है। बेवफ़ा वो नहीं पता मुझको, जान है वो उसे मनाना…

  • सोच बदलना होगा | Soch Badalna Hoga

    सोच बदलना होगा ( Soch Badalna Hoga )   गर समन्दर में रहना है तो तैरना सीखना होगा… मौजों से खेलना है अगर तो उनसा बनना होगा….. पुरानी सोच और सतही तरीके को बदलना होगा…. अब नये तरीकों पर हाथ आज़माना होगा….. काग़ज़ वही रहेगा क़लम भी वही होगा, लफ़्ज़ों का चुनाव मगर बदलना होगा,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *