नववर्ष दोहे

नववर्ष दोहे

अभिनंदन सबके लिए, लाए ये नववर्ष।
हर तबका फूले फले, पहुँचे नव उत्कर्ष।।

आशा है नववर्ष में, किस्मत हो रंगीन।
प्रेम बढ़े परिवार में, मिटे दु:ख संगीन।।

नये साल में कीजिए, नया-नया कुछ काम।
छोंड़ के गंदी आदतें, पहुँचो सच्चे धाम।।

सदा सत्य अपनाइए, रहो झूँठ से दूर।
मिले सफलता आपको, नहीं रहो मगरूर।।

रखो स्वच्छ तन-मन सदा, पलते स्वस्थ विचार।
संयम वाणी का रहे, चलो पाथ संस्कार।।

आए जीवन में खुशी, नये वर्ष के साथ।
यही भावना बांटिए, खुलें प्रगति के पाथ।।

एक-दूसरे का मिले, हँसकर सब सहयोग।
संग संग सब काम हो, भागे मन का रोग।।

प्रेम करो पितु-मातु से, चरण झुकाओ शीष।
पूरी हो मनकामना, सदा मिले आशीष।।

श्रम करते डरना नही, करना खुद पे नाज।
इस विचार से नित्य ही, अपनी किस्मत मांज।।

Abha Gupta

आभा गुप्ता
इंदौर (म. प्र.)

यह भी पढ़ें :-


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *