शिक्षक न होते | Shikshak na Hote

शिक्षक न होते

( Shikshak na hote )

शिक्षक ना होते तब क्या होता ?
ये सुंदर , सभ्य संसार ना होता ।

होने को सब कुछ होता पर ,
विज्ञान का विस्तार ना होता ।

फूल भी होती , बाग भी होता ,
पर वो खुशबूदार ना होता ।

शिक्षक से ही सुगंध है जग में,
इतना कार्य – व्यापार ना होता ।

जुनून भरते , हौंसला बुलंद करते ,
हमारा सज्जन – सा व्यवहार ना होता ।

शिक्षक है तो सम्मान है सबका ,
खुशहाल , मृदुभाषी परिवार ना होता ।

Ravindra Kumar Roshan

रवीन्द्र कुमार रौशन “रवीन्द्रोम”
भवानीपुर, सिहेंश्वर, मधेपुरा , बिहार

यह भी पढ़ें :-

अच्छे शिक्षक | Acche Shikshak

Similar Posts

  • कोहरा | Hindi Poem kohara

    कोहरा ( Kohara )   कोहरे की चादर में लिपटी सुबह अठखेलियां सी करती हमारे हिस्से का सूरज भी ज़ब्त कर खुश होती है पगली है नादान है हमें तो चेहरों पर गिरती धुंध भी भा जाती है खुशी से सराबोर कर जाती है…   लेखिका :- Suneet Sood Grover अमृतसर ( पंजाब ) यह भी पढ़ें…

  • बस थोड़ा सा प्यार चाहिए | Bas Thoda sa Pyar Chahiye

    बस थोड़ा सा प्यार चाहिए ( Bas Thoda sa Pyar Chahiye ) बस थोड़ा सा प्यार चाहिए। जीने का ही आधार चाहिए। बहती रहे अनुरागी सरिता। प्रीत फुहार रसधार चाहिए। मधुरम बहती बहार चाहिए। खुशियों की भरमार चाहिए। दिल तक दस्तक दे जाए वो। हमको ऐसा दिलदार चाहिए। भाव जड़ित हमें हार चाहिए। सुरभित भीनी…

  • वजन घटाना जरूरी है | Motapa par kavita

    वजन घटाना जरूरी है ( Vajan ghatane jaruri hai ) ***** डोले शोले नहीं , वजन घटाने पर दें जोर, मधुमेह हृदयरोग व स्ट्रोक का यही है तोड़। ओबेसिटी कांग्रेस में ऐसा जताया गया है, मोटापे को हृदय के लिए खतरा बताया गया है। वजन में कमी लाकर- टाईप-2 मधुमेह की संभावना 42% तक घटा…

  • महाराष्ट्र दिवस | Aalekh Maharashtra Diwas

    कोकण, मराठवाडा, विदर्भ, खानदेश को शामिल कर २२९ तालुका वाले महाराष्ट्र राज्य की स्थापना १ मई, १९६० ई. को हुई थी, इसके पीछे की एक कहानी है। महाराष्ट्र के पहले प्रसिद्ध शासक सातवाहन (ई.पू. २३० से २२५ ई.) थे जो कि महाराष्ट्र के संस्थापक थे। अल्लाउद्दीन खिलजी से लेकर औरंगजेब तक मुगलों ने लंबे समय…

  • श्री राम सिया विवाह | Sita ram vivah par kavita

    श्री राम सिया विवाह ( Shree ram siya vivah )   सम्पूर्ण रामचरित मानस का पाठ करें, श्री रामसिया विवाह का गुणगान करें। यह पारिवारिक जीवन सुखमय बनाएं, भगवान राम सिया की आराधना करें।   भव्य मण्डप सजा था विवाहोत्सव का, शुभमुहूर्त मार्ग शीर्ष शुक्ल पंचमी का। माता जानकी का आशीर्वाद ले जाना, दशरथ नन्दन…

  • कीमत | Keemat par Kavita

    कीमत ( Keemat )    बीस साल की कीमत उससे पूछो- जिसनें पूरी नौकरी अकेंले रहकर निकाल दिया। पन्द्रह साल की कीमत उससे पूछो- जिसने एक ही रैंक में नौकरी निकाल दिया हो ।। दस साल की कीमत उससे पूछो- जिसके अब तक बच्चा-बच्ची नही हुआ हो। पाँच साल की कीमत उससे पूछो- जिसके पास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *