Desh Bhakt hai Hum Bharat ke

देशभक्त है हम भारत के | Desh Bhakt hai Hum Bharat ke

देशभक्त है हम भारत के

( Desh bhakt hai hum bharat ke ) 

 

हिम्मत व हौंसला रखतें है हम भारतीय नौजवान,
इसी का नाम है ज़िन्दगी चलते-रहते वीर जवान।
निराशा की कभी ना सोचते और नहीं खोते आस,
सिर‌ ऊपर पानी बह जाएं चलते रहते सीना तान।।

धरा को माता कहते है हम पिता कहते आसमान,
है राष्ट्र की सेवा प्रथम कर्तव्य जय जय हिन्दुस्तां।
हालात चाहें कैसे भी हों दुश्मन को करतें नाकाम,
अपनी प्रवाह न करके शत्रु को पहुॅंचाते कब्रिस्तां।।

सीमाओं पर हम देते है पहरा चाहें हो घोर-अंधेरा,
हंसकर फ़र्ज़ निभातें हम ऐसी ज़िन्दगी है हमारा।
प्राण से भी प्यारा हमको है यह भारत का तिरंगा,
गर्व करते है जिसपर हम लगातें जय हिन्द-नारा।।

नामुमकिन को मुमकिन करके जो कर देते हैरान,
शीत ग्रीष्म या वर्षा ऋतु में भी घबराते न जवान।
देशभक्त है हम भारत के हॅंसते हॅंसते दे देते जान,
हुए है कई स्वतन्त्रता सेनानी जो कहलाए महान।।

राजगुरू सुखदेव आज़ाद व भगत सुभाष है नाम,
तात्या टोपे लाल बाल पाल पीएं स्वतन्त्रता जाम।
स्वर्ण-अक्षर में लिखा है इतिहास में जिनका नाम,
आज देश का हर नागरिक उनको करता प्रणाम।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • Kavita | राम नवमी

    राम नवमी ( Ram Navami )   भक्तवत्सल सत्य अविरल भूमिजा सुखधाम आये। अयोध्या में राम आये,अयोध्या में राम आये।। थी धरा सहमी हुयी बहु पापियों के पाप से, हे प्रभू आकर बचालो इस विकट संताप से, त्रास अवनी की मिटाने संतप्रिय श्रीधाम आये।। अयोध्या में राम ०।। नवमी तिथि नखत पुनर्वसु शुक्ल पक्ष विचार…

  • श्री मज्जयाचार्य जी का 144 वां प्रयाण दिवस

    श्री मज्जयाचार्य जी का 144 वां प्रयाण दिवस तेरापंथ के गणमाली , महानता के आसन पर आसीन , विनय शिरोमणी , भव्य आत्माओ के भीतर संयम का दीप जलाने वाले , अध्यात्म तत्व वेता , समत्व योग के मूर्तिमान आदर्श श्री मज्जयाचार्य जी के चरणो में मेरा शत्-शत् वन्दन ! आज के इस अवसर पर…

  • हिन्दी कविता बेटी | Poem by Sumit

    “बेटी” नील गगन को छूना चाहती हूँ, आसमान में उड़ना चाहती हूँ, माँ मुझे भी दुनिया में ले आ मैं भी तो जीना चाहती हूँ । मुझे भी खूब पढ़ने दे माँ, मैं आगे बढ़ना चाहती हूँ। भ्रूण हत्या है एक महा पाप, सबको समझाना चाहती हूँ। सब कर सकती है बेटी भी, जमाने को…

  • श्रीगंगा-स्तुति

    श्रीगंगा-स्तुति (गंगा दशहरे के शुभ अवसर पर)   जगत् पावनी जय गंगे। चारों युग त्रिलोक वाहनी त्रिकाल-विहारिणी जय गंगे।।   महा वेगवति, निर्मल धारा, सुधा तरंगिनी जय गंगे। महातीर्था, तीर्थ माता , सर्व मानिनी जय गंगे।।   अपारा, अनंता, अक्षुण्ण शक्ति, अघ-हारिणी जय गंगे। पुण्य-मोक्ष-इष्ट प्रदायिनि, भव-तारिणी जय गंगे।।   “कुमार”मन पावन करो ,शिव जटा…

  • कैसे हो | Hasya Ras ki Kavita

    कैसे हो ( Kaise ho )    दांत में दर्द हो रहा बेशुमार चला गया डॉक्टर के द्वार इलाज करवाना है पैसे दो उखाड़े दांत बोला कैसे हो परीक्षा पेपर मिला तेजतर्रार परीक्षक भी मिला होशियार हल हो पाए प्रश्न जैसे तैसे दो बाहर से टीचर बोला कैसे हो शादी बड़ी धूमधाम से मन रही…

  • अप्रेल फूल | एक हास्य कविता

    अप्रेल फूल ( April Fool ) कुंवारे पन से जब मैं एक दिन ऊब गया, फिल्मी माहौल में तब पूरी तरह डूब गया! बॉलीवुड का जब मुझ पर था फितूर छाया, पड़ोसन को पटाने का ख़्याल दिल में आया! मेरे घर के सामने रहती थी खूबसूरत पड़ोसन, चाहने लगा था मैं तो उसे हर पल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *