धैर्य

धैर्य | Dhairy

 धैर्य ( Dhairy )

धैर्य यानी वह धागा जो आपको जोड़े रखता है। टूटने नही देता। यह एक ऐसी लौ है जो दिखती नही है। जो इसे जलाए रखता है, बुझने नही देता उसका जीवन प्रकाशमान हो जाता है।
कुछ वर्ष पहले शिव खेड़ा की “जीत आपकी”पढ़ी थी। उसमें उन्होंने चीन में पाए जाने वाले एक ऐसे बांस की कहानी लिखी है जिसे लगाने के बाद करीब 4 वर्ष तक कोई रेस्पॉन्स नही मिलता। पता ही नही चलता पौधा चल रहा है या नही।
सब्र बनाये रखते हुए उसकी निरंतर देख-रेख करनी होती है, खाद -पानी डालना होता है। गमले के ऊपर हम देखते हैं कि उस पौधे में कोई वृद्धि नही हो रही लेकिन ऐसा नही है।
उस बांस के पौधे की जड़ें मिट्टी के अंदर निरंतर विकसित होती रहती हैं।करीब 4 वर्ष तक ऐसी ही स्थिति रहती है।
5वें वर्ष में प्रवेश करते ही अगले 6 महीने में वह पौधा हमारे देखते ही देखते बड़ा और बड़ा होता चला जाता है और वृक्ष बन जाता है। पौधे का वृक्ष बनना पिछले 4 वर्षों के सब्र का परिणाम है।
धैर्य का इससे बेहतर उदाहरण और क्या हो सकता है!! धैर्य है भी ऐसा ही।जब यह प्रक्रिया में होता है तब कोई परिणाम नही दिखते लेकिन जैसे ही इसका वर्तुल पूरा हुआ जमाना चकित रह जाता है। फिर बूंद बूंद नही मिलता छप्पर फाड़ के मिलता है।
बहुत से लोग धैर्य की उस लम्बी प्रक्रिया से उकताकर लक्ष्य छोड़ देते हैं, हार मान लेते हैं। वो नही समझ पाते कि धैर्य रूपी उस पौधे की जड़ें अंदर ही अंदर विकसित हो रही हैं।
जो लोग परिणाम की आशा न देखकर पौधे की देखभाल करना छोड़ देते हैं वो नही जान पाते कि वह लक्ष्य के कितना करीब पहुंच चुके थे।
हम लोग तो त्वरित परिणाम चाहते हैं, बस कल का लगाया हुआ पौधा 1-2 दिन में वृक्ष बन जाये और फल देने लगे!!
हर चीज की एक प्रक्रिया है, वर्तुल है, समय-सीमा है। हर इंसान के लिए इस वर्तुल की समय-सीमा अलग-अलग है। यह उसके द्वारा की गई मेहनत, उसके संस्कारों और अंदरूनी गुणों पर निर्भर है।
इसी वजह से किसी को 6 महीने में परिणाम मिलने शुरू हो जाते हैं तो किसी को 6 वर्ष तक इंतजार करना पड़ता है।
जीवन मे कुछ भी पाने के लिए धैर्य का होना बहुत जरूरी है। सफलता का ताला धैर्य रूपी जादुई चाभी से ही खुलता है।
?

Similar Posts

  • प्राइवेट स्कूलों का गोरखधंधा

    स्कूल बने कॉपी-किताब की दुकान, अभिभावक परेशान। निजी स्कूलों की मनमानी पर कैसे लगेगी लगाम? देश भर में के प्राइवेट स्कूलों में कॉपी किताबों के नाम पर बड़ा खेल चल रहा है। बाजार से अधिक दामों में लूट मचा रखी है। प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से परेशान…

  • दिगम्बर जैन मुनि | Digambara Jain Muni

    जैन मुनियों के बारे में बहुत से लोगो को जानकारी न होने के कारण बहुत सारी गलत धारणाये मन में व्याप्त है। जिसके कारण लोग उन्हें सही ठंग समझ नहीं पाते है और उन्हें भला बुरा कहते है। जबकि हकीकत कुछ और ही होती है। हम आज अपने लेख के द्वारा आपको उनके बारे में…

  • हर समस्या का समाधान है योग

    21 जून को हम धरतीवासी योग को योग दिवस के रूप में मनाते हैं। भौगोलिक दृष्टिकोण से 21 जून, उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे बड़ा दिन होता है। बड़ी अच्छी बात यह है कि योग की उत्पत्ति हमारे भारत से हुई है। हजारों सालों से योग साधना हमारे मानसिक तथा रोजमर्रा के जीवन में व्यवहरित होती…

  • बिखर रहे चूल्हे सभी

    बिखर रहे चूल्हे सभी, सिमटे आँगन रोज।नई सदी ये कर रही, जाने कैसी खोज॥ पिछले कुछ समय में पारिवारिक ढांचे में काफ़ी बदलाव हुआ है। मगर परिवारों की नींव का इस तरह से कमजोर पड़ना कई चीजों पर निर्भर हो गया है। अत्यधिक महत्त्वाकांक्षी होना ही रिश्ते टूटने की प्रमुख वज़ह है। जब परिवारों में…

  • भेड़ चाल | Bhed Chaal

    जब किसी भेड़ को नदी पार कराना होता है तो भेड़ी का मालिक एक भेड़ को नदी में फेंक देता है। उसकी देखा देखी सभी भेड़िया नदी में कूदने लगतीं हैं वह यह नहीं देखती हैं कि उससे हमारा हित है या अहित। ऐसा ही कुछ भेड़ चाल हिंदुओं के द्वारा मजार दरगाह आदि की…

  • नाजुक रिश्ते | Najuk Rishte

    क्या कभी आप ने देखा है, या महसूस किया है, कभी समझने की कोशिश की है, कि जब एक बहुत ही नाजुक व नन्हे पौधे को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाया जाता है, वो भी जड़ से उखाड़ कर, उसे दूसरी माटी में बोया जाता है, एक वातावरण से वह नन्हा सा…

2 Comments

Leave a Reply to Bhupendra Singh Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *