जय तुलसी मैय्या

जय तुलसी मैय्या | Kavita Tulsi Maiya

जय तुलसी मैय्या

( Jay Tulsi Maiya )

 

बड़ा ही सुन्दर बड़ा ही पावन है यह त्योंहार,
माॅं लक्ष्मी धरा पधारी लेकर तुलसी अवतार।
कार्तिक शुक्ल‌-पक्ष एकादशी दिन शानदार,
आशीष भक्तों पर बरसता इसरोज भरमार।।

मंगल कार्यों का इस-रोज से होता शुरुआत,
तुलसी-द्वार सालिगराम पधारे लेकर बारात।
भक्ति की पावन प्रथा नाचते गाते सारी रात,
देवता भी ख़ुशी मनाते करते पुष्प बरसात।।

पीतांबर चुनरी औढ़ाके करते तुलसी श्रृंगार,
पुष्पों से मण्डप को सजाकर करते है तैयार‌।
सभी घरों में तोरण लगाते महिमा अपरंपार,
विपदाएं सबकी हरती है तुलसी माॅं संसार।।

एकादशी ख़ास है यह तुलसी पूजा का दिन,
शादी-सगाई गृहप्रवेश एवं बच्चों का मुण्डन।
धार्मिक कार्य हो जाते निर्विघ्न सभी सम्पन्न,
सुख-समृद्धि का सब घर में होता आगमन।।

धूप दीप व पुष्प चढ़ाकर करते हरि गुणगान,
रूप जलंधर का धरे इसदिन विष्णु भगवान।
केला सेव मौसमी जिनके चढ़ाते है पकवान,
हिंदूओं में तुलसी पूजा का ख़ास है विधान।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नींबू | Kavita Nibu

Similar Posts

  • मिस्टी सी मुस्कान | Meri Beti Poem

    मिस्टी सी मुस्कान ( Misty si muskan )   मिस्टी सी मुस्कान बेटी बनो देश की शान आसमां की सैर करो तुम उंची उड़ो उड़ान पंख लगाकर सपनों को सब पूरे हो अरमान घर आंगन महके फुलवारी बेटी तुम गुणवान सुरभित पुष्पों से महके तेरा जीवन संसार सृष्टि का उपहार है तू शक्ति का अवतार…

  • शहीदे आजम भगत सिंह | Bhagat Singh par kavita

    शहीदे आजम भगत सिंह ( Shaheed-E-Azam Bhagat Singh )     राजगुरु सुखदेव भगतसिंह हमको आजाद चाहिए वतनपरस्ती दिलों में जोशीले जज्बात चाहिए   भारत मां को वीर सपूत धरा को बलिदान चाहिए आजादी का दीवाना हमें भगतसिंह जवान चाहिए   सरजमी पर मिटने वालों का दौर फिर लाना होगा वतन की पुकार फिर से…

  • दूधवाला | Kavita Doodhwala

    दूधवाला ( Doodhwala ) घर-घर आता सुबह शाम, ड्रम दूध के हाथों में थाम। दरवाजे पर आवाज लगाता, संग में लस्सी भी है लाता। सुबह-सुबह जल्दी है उठता, उठकर दूध इकठ्ठा करता। साफ- सफाई रखता पूरी, तोल न करता कभी अधूरी। मिलावट से है कतराता, दूध हमेशा शुद्ध ही लाता। आंधी, वर्षा, सर्दी, गर्मी, भूल…

  • लोग | Log

    लोग ( Log )    जिंदा रहने के नाम पर, केवल जी रहे हैं लोग मिलने के नाम पर, केवल मिल रहे हैं लोग बेवफाई का आलम यह, खुदे से ही खुद को छल रहे हैं लोग यकीन करें किस पर, मतलबी शहर के बीच अपना कहकर, अपनों का ही गला घोट रहे हैं लोग…

  • बच्चों तुम हो जान मेरी | Bachcho par kavita

    बच्चों तुम हो जान मेरी ( Bachcho tum ho jaan meri )    बच्चों तुम हो जान मेरी तुम में ही भारत बसता है खुशी बाँटते इन चेहरों से हर जर्रा जर्रा हँसता है देश के तुम हो प्रतिनिधि तुम में बसती हर निधि विधि बनोगे तुम भाल इस देश का अर्जित होगी कई नई…

  • तेरा शेष बचे | Tera Shesh Bache

    तेरा शेष बचे ( Tera Shesh Bache )   मेरा सभी नष्ट हो जाये, तेरा शेष बचे। महाशून्य के महानिलय में, तेरी धूम मचे। तब कोई व्यवधान न होगा। मान और अपमान न होगा। सुख-दुख, आशा और निराशा का कोई स्थान न होगा। मन की सभी कामनाओं में, तू ही मात्र रचे। मेरा सभी नष्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *