Dhool Rahe na Man Aangan me

धूल रहे ना मन आंगन में | Dhool Rahe na Man Aangan me

धूल रहे ना मन आंगन में

( Dhool rahe na man aangan me )

 

लो आ गई दिवाली भाई, कर लो साफ सफाई।
धूल रहे ना मन आंगन में, कर लो थोड़ी चतुराई।

मन का मेल मिटाओ प्यारे, उजियारा घट कर लो।
मनमंदिर में दीप जलाओ, सद्भाव प्रेम उर भर लो।

मन का कोना-कोना दमके, करुणा प्रेम धीरज धारो।
यश कीर्ति परचम लहरे, शुभ कर्म कर जीवन संवारों।

ईर्ष्या द्वेष नफरत त्यागो, प्रीत की बहा दो गंगा।
हंस हंस सबसे गले मिलो, मन हो जाएगा चंगा।

स्नेह सुधा प्रेम बरसाओ, जगमग दीपों की कतार।
दिवाली रोशन हो जाए, जन मन उमड़े बस प्यार।

दमक उठे भाग्य सितारे, वैभव भंडार भरा मिले।
हर्ष खुशी आनंद उमड़ता, खुशियों से चेहरे खिले।

प्यार भरे अनमोल मोती, मीठे बोल कहो भावन।
दीपों का त्योंहार हमारा, दीपावली पर्व है पावन।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नयनों से बरसे अंगारे | Naino se Barse Angare

Similar Posts

  • स्वप्न | Swapan

    स्वप्न ( Swapan )    घरों से दूर होते तो कोई बात न होती हम तो आज दिलों से ही दूर जा रहे हैं ललक तो सभी को है कुछ कर गुजरने की मगर करना है क्या सही,ये ही भूले जा रहे हैं समझ बैठे हैं खुद को ही ,अफलातून हम जीत की होड़ मे,बुजुर्ग…

  • पिता के संग | Pita ke sang

    पिता के संग ( Pita ke sang ) पिता के संग देखे है कई रंग जीवन की आंख मिचोली वक्त के भिन्न रंग दिल में दबे पिता के अरमान आँखों में सजे सपने भूतकाल की जमीं गर्द भविष्य के उजले सवेरे की उम्मीद बांहों में खेलने से लेकर उनके काँधे तक पहुंचने का सफर जिंदगी…

  • ऋषि नार | Rishi naar kavita

    ऋषि नार ( Rishi naar )   विश्वामित्र मुनि संग वन गए जब लक्ष्मण राम ताड़क वन ताड़का मारी रघुपति नंदन श्रीराम   मार्ग में प्रस्तर शिला बनी गौतम ऋषि घरनार अहिल्या पतित पावन तब प्रभु ने किया उद्धार   राम जी अवतारी है लक्ष्मण जी बलधारी है दीनों के रखवारे राम राम की लीला…

  • मोल क्या दोगे | Mol kya doge

    मोल क्या दोगे ( Mol kya doge )    यूं ही बरसती नही बूंद बादल से याद है उसे सागर की गहराई छूकर भी ऊंचाई को हर कोई जमीनी धरातल को भूला नहीं करता… चुका दोगे ली गई कर्ज की दौलत को उस वक्त के एहसान का मोल क्या दोगे कम पड़ जायेगी तुम्हारी उम्र…

  • भीगी प्रेम दीवानी राधा | Poem Prem Deewani Radha

    भीगी प्रेम दीवानी राधा ( Bhigi prem deewani Radha )    तन भीगा है मन भीगा है, रंगों से उपवन भीगा है। भीगी प्रेम दीवानी राधा, चोली दामन सब भीगा है। मन का कोना कोना भीगा, रोम-रोम हर तन भीगा है। फागुन रंग बसंती छाया, प्रेम रंग से जन-जन भीगा है। भीगा शहर गांव भीगा…

  • स्वास्थ्यवर्धक है नारंगी | Narangi

    स्वास्थ्यवर्धक है नारंगी ( Swasthya vardhak hai narangi )    आयुर्वेदा में ‌इसके गुणों के फ़ायदे बताएं है अनेंक, गेंद जैसा दिखने वाला गुणकारी यह फल है एक। रंग-रूप एवं स्वाद जिसका है सभी फलों से भिन्न, आसानी से जो मिल जाता नाम इसके है अनेंक।। फल फूल छिलके पत्ते जिसके सभी आते है काम,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *