Dr. Bhimrao Ambedkar par Kavita

डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर | Dr. Bhimrao Ambedkar par Kavita

डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर

( Dr. Baba Saheb Bhimrao Ambedkar )

 

देश विदेश में बुद्धजीवियों के मध्य
बाबा साहेब ने धाक जमाया था
देश विदेश के विश्व विद्यालयों से
सबसे सर्वोच्च बहुत डिग्री पाकर
शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्धि पाया था
भारत में जारी छुआछूत,असमानता को
दूर भगाया था
दलितों,पिछड़ों, गरीब सवर्णों और अल्पसंख्यकों का जननायक होने का
महान गौरव पाया था
भारत का संविधान रच कर
सभी वर्ग की महिलाओं ,आदमियों को
अधिकार दिलाया था
महात्मा गांधी आस्तिक थे
डॉक्टर अंबेडकर नास्तिक थे
महात्मा गांधी जातिवादी व्यवस्था के समर्थक थे
भीमराव अम्बेडकर जातिवादी व्यवस्था का संपूर्ण विनाश चाहते थे
वैज्ञानिक सोच से भरपूर थे
अंधविश्वास के विनाशक थे
कमजोर वर्गो में यही सोच
घर घर तक फैलाया था
अफसोस! कुछ पढे लिखे लोग
बाबा साहेब के विचारों को धता बताते हैं
अंधविश्वास के जाल में
लोगों को फंसाते हैं
पीढ़ी दर पीढ़ी गुलामी की
जंजीरों में जकड़ते जाते है
बाबा साहेब डा.अंबेडकर कहते थे
अंतर्जातीय विवाह करो
उसका असर समाज में दिखता है
फिर भी कुछ लोगों के मन में
यह विचार शूल की तरह चुभता है
कुछ पढे लिखे दलित व अन्य वर्ग के लोग
संसार की चकाचौंध में खो जाते है
अपनों को ही अपने पास से
दूर भागते हैं
फिर भी सच्चे अंबेडकरवादी
बने घूमते हैं

 

© रूपनारायण सोनकर
प्रख्यात साहित्यकार/सूअरदान के लेखक

यह भी पढ़ें :-

गौतम बुद्ध | Gautam Buddha

 

Similar Posts

  • राजनीति की हठधर्मिता | Rajneeti ki Hathdharmita

    हम बेहद आहत हैं राजनीति की इस हठधर्मिता से   देश की राजनीति तय करती है सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था और राजनीतिक सोच लेकिन धार्मिक , बौद्धिक सोच तय नहीं करती यदि तय करती है तो यह उसकी फासिस्टवादी सोच है लेकिन कुरीतियाँ , अन्धविश्वास और रूढ़िवादिता को रोकना सजग राजनीति का हिस्सा है बौद्धिकता…

  • कलम की आवाज | Kavita

    कलम की आवाज ( Kalam ki aawaj ) ( मेरी कलम की आवाज सर्वश्रेष्ठ अभिनेता दिलीप साहब जी को समर्पित करती हूं ) “संघर्षों से जूझता रहा मगर हार न मानी, करता रहा कोशिश मगर जुबां पर कभी न आई दर्द की कहानी”। कुल्हाड़ी में लकड़ी का दस्ता न होता तो लकड़ी के काटने का…

  • परिन्दे | Parinde par Kavita

    परिन्दे! ( Parinde )    परिन्दे ये तारों पे बैठने लगे हैं, बेचारे ये जड़ से कटने लगे हैं। काटा है जंगल इंसानों ने जब से, बिना घोंसले के ये रहने लगे हैं। तपने लगी है ये धरती हमारी, कुएँ, तालाब भी सूखने लगे हैं। उड़ते हैं दिन भर नभ में बेचारे, अपने मुकद्दर पे…

  • समय बड़ा बलवान | Samay poem

    समय बड़ा बलवान ( Samay bada balwan )   वक्त वक्त की बात है, समय समय का फेर, विफलता हाथ लगे, हो जाती जब देर।   वक्त रहते संभल जा, पढ़े समय की मार, फूंक-फूंक कर रखे, कदम घर के बाहर।   वक्त सभी का आता, कालचक्र का खेल, जंग जीतता वही, कष्ट जो लेता…

  • राष्ट्रधर्म | Kavita Rashtradharm

    राष्ट्रधर्म ( Rashtradharm ) देश काल सापेक्ष संस्कृति का जिसमें विस्तार है। राष्ट्र धर्म है श्रेष्ठ सभी से, सब धर्मों का सार है। प्राप्त अन्नजल जिस धरती से, बनी प्राणमय काया, जिसकी प्रकृति सम्पदा पाकर, हमने सब भर पाया, पवन प्रवाहित हो श्वांसों में, ऊर्ज्वस्वित है करता, अपने विविधि उपादानों से, जीवन सुखद बनाया, करे…

  • कस्तूरी गंध | Kavita Kasturi Gandh

    कस्तूरी गंध ( Kasturi Gandh ) तुमको क्या मालूम कि, कितना प्यार किया करती हूं। ठोकर खाकर संभल-संभल,कर सदा बढ़ा करती हूं।‌। रुसवा ना हो जाए मोहब्बत की ये, दुनियां हमारी। मिले उमर लंबी इसको ये, दुआ किया करती हूं।। आशाओं के दीप जलाएं ,हृदय अंधेरी कुटिया। बाती बन में जली प्रियतम, सदा तुम्हारी सुधियां।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *