डॉ. राही की कविताएं

डॉ. राही की कविताएं | Dr. Rahi Hindi Poetry

हृदि समंदर !

मन के अन्दर !
एक समन्दर !
एक समन्दर !
मन के अन्दर ।

गहरा – उथला
उथला – गहरा
तट पे बालू –
रेत समन्दर ।

इच्छाओं की
नीलिमा ले
मन का है
आकाश समन्दर।

इसमें सपनों
के मोती हैं
संघर्षों की
प्यास समन्दर।

इसके गहरे
पानी पैठ
अनुभव के हैं
ज्वार समन्दर।

ये रत्नाकर
उन लोगों का
जो डूबे
संसार समन्दर।

बहा पसीना
खून लहू का
करते खुद से
प्यार समन्दर।।

राजनीतिक बहर

(हरियाणवी बहर)

और किसे का मोर बणाकै
आपणा उल्लू सीधा चाह् वैं ।

घाल हल़ाई बांगी टेढ़ी
उसनै सीधी राह बतावैं।।

मैं हे कल्याण करूंगा थारा
आपणी बिद्या ठीक बतावैं ।

जनसेवा के करकै वादे
सत्ता रसमल़ाई खावैं।।

सीधी बात करणिया दीखैं
जलेबी ज्यूं उल़झे पावैं ।

भोल़ी जनता बीच म्है फंसगी
ना न्यूं बेरा ईब कित जावैं ।।

बोल़ी कुत्ती बैल़ नै भोंसै
कदे परुआ कदे पछुआ आवैं ।

सुण-सुणकै नै बोल़े होगे
चल ‘राही’ बहरे बणज्यांवैं ।।

ओ ताऊ थाम चाल़े करगे

(हरियाणवी कविता)

ताऊ ओ ! थाम चाल़े करगे
घणे कसूते माणस थे
जो कमांदे कमांदे मर गे।

लोही पाटी हल़ जोत सबेरे
हाथें बहाया करदे !
नूल़ा काढणा,पैरी करणा
फल़सी चलाया करदे।

खून चले करदे बुल़दां के पैरां म्है
थाम किसी कष्ट कमाई करगे।।

ताऊ ओ ! थाम चाल़े करगे……….

ना पहरण का ना ओढण का
ना कदे खाण-पीण का चा~~
कदे खब्बे पैर,कदे सोल़े हाथ
तेरै बारहमासी घा~~

सारी उम्र रह् या दु:ख गात म्है
थाम इसी नीम झराई करगे।।

ताऊ ओ ! थाम चाल़े करगे……..

ताऊ-ताई टको टकी और
चलो चली म्है मरगे ।
सारी उम्र के जमीदारे म्है भी
बाल़कां के सिर कर्जा करगे।

कर काल़े हाड़, लहू पसीना आपणा
साहूकारां क धरगे ।

ताऊ ओ ! थाम चाल़े करगे…….

लेखन का अता-पता

मैं !
लिखता हूं
तुमको पता है ।

तुम !
लिखते हो
मुझको पता है ।

मैं !
क्या लिखता हूं
ना तुमको पता है ।

तुम !
क्या लिखते हो
ना मुझको पता है ।

क्यों ?
क्योंकि !

ना तुमने
मुझको पढ़ा है ।

ना मैंने
तुमको पढ़ा है ।।

डॉ. जगदीप शर्मा राही
नरवाणा, हरियाणा।

यह भी पढ़ें :-

सावन की फुहार | Kavita Sawan ki Fuhar

Similar Posts

  • मां चंद्रघंटा | Maa Chandraghanta

    मां चंद्रघंटा ( Maa chandraghanta ) तीसरा स्वरूप अदभुद माता का, कहाती जो दुर्गा मां चंद्रघंटा। मस्तक धारे मां अर्धचंद्र, चमकीला रंग उनका स्वर्ण। दस भुजाएं अस्त्रों से सुशोभित, खड़ग, बाण शस्त्र किए धारण। तीसरा नेत्र सदा खुला रहता, बुराई से लड़ने की दिखाए तत्परता। मां चंद्रघंटा का सिंह है वाहन, शांति मिलती जो करे…

  • सफलता | Safalta

    सफलता ( Safalta )    उनको आज कल,  एक ही धुन सवार है,  चाहे कुछ भी करना पड़े , परंतु सफलता पाकर रहूंगा । इस सफलता को पाने के लिए, उन्होंने त्याग दिए घर बार , दोस्ती यारी को भी भुला दिया,  मशीनों की तरह , सोचना छोड़ दिया है,  सामाजिक रिश्तों के बारे में…

  • साइकिल की सवारी | Cycle ki Sawari

    साइकिल की सवारी ( Cycle ki sawari )    स्वस्थ रहना है तो प्यारे लो साइकिल चलाओ। तंदुरुस्ती का राज अनोखा जीवन में अपनाओ। साइकिल की करें सवारी प्रदूषण ना हो भारी। हाथ पांव में जान हो सब सांसे बुलंद हो हमारी। तन हो चंगा मन पावन हो चुस्ती फुर्ती का है राज। सुबह-सुबह साइकिल…

  • सजना है मुझे सजना के लिए | Kavita sajna hai mujhe sajna ke liye

    सजना है मुझे सजना के लिए ( Sajna hai mujhe sajna ke liye )   सजना है मुझे सजना के लिए दिल सजनी का झूम झूम गाने लगा ओढ़ ली चुनरिया गोरे गालों पे चांद भी थोड़ा सा शर्माने लगा   दुल्हन बनी फिर बहु श्रृंगार किया पिया से मिलन को पुकार लिया मनमीत मेरे…

  • विश्व शांति दिवस | Poem on World Peace Day in Hindi

    विश्व शांति दिवस ( Vishwa shanti divas )    शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में तन मन पुनीत पावन, अलौकिक मृदु अहसास । पटाक्षेप सघन तम, दर्शित चहुं दिशा उजास । रग रग अथाह मंगलता, मोहक सुरभि पवन में । शुचिता के प्रसून खिलते,शांति के उपवन में ।। शमन पथ अग्रसर, क्रोध वैमनस्य उग्र…

  • आँसू | Aansoo

    आँसू ह्रदय के हरेक भाव का द्रव भी,बह कर बन जाता है आँसू ।प्यार घृणा करुणा के विरोध का,द्रवित रूप होता है आँसू ।। सभी भावों की अभिव्यक्तियों पर,टपक आँख से जाता आँसू ।मन हँसता तो हँसे है वक्त भी,गिर जाता है आँख से आँसू ।। उसका स्थान नियत है कर डाला,मनुज आँख में बसता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *