दशहरा 2024

दशहरा 2024 | Dussehra

दशहरा 2024

कब तक जलाओगे मुझे ?
युग बीत गये
कितने कल्प गये बीत
रखता हूँ
दशकंठ
है मेरे दशशीश..
आँखे घूमती सब दिशाओं में
हाथ रखता मैं बीसो बीस…
शब्द जो निकला मुँह से
भिक्षाम दे माई…
फीर देखी मैने माँ सीता में
जगदजननी की प्रीत
मर्यादा की निभाई रीत
चाहता तो मैं बदल जाता
शब्द जाता भूल
मन के वचन को बनाता धूल…
मैंने बचाया जगदजननी का मान
स्वयं से स्वयं का था वचन
बिना अनुमति के नहीं छूआ कभी शक्ति का आँचल..
मैं सतयुग का था ..
तुम्हारे आज तक समझ नहीं आया
कलयुग के रावन को तुमने हर बार बचाया
अब तो करो स्वीकार
युग परिवर्तन हो अब
सतयुग का रावन जले नहीं
जले आज का रावन
जो कर रहा शक्ति का पग-पग पर
मान हनन..
सत्य की हो विजय
असत्य की पराजय…
इस दशहरा में
हारे आज का दशानन
जो रखता है छिपाकर अपने दसशीश
पाप के बीच
पाप के बीच…

Shubhangi  Chauhan

चौहान शुभांगी मगनसिंह
लातूर महाराष्ट्र

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • श्री रतन टाटा जी को श्रध्दांजलि

    श्री रतन टाटा जी को श्रध्दांजलि देखो लोग कलयुग से आजसतयुग पुरुष की विदाई हो गई।जो जीता और मरता थाबस भारत देश के लिए।जिसने पिन और नामक से लेकरहवाई जहाज तक बनाकर दिखाया।ऐसे महान पुरुष श्री रतन कोश्रध्दा सुमन अर्पित करता हूँ।। जीवन का उनका जो लक्ष्य थाउसको उन्होंने सदा पूरा किया।मानवता की ह्रदय पर…

  • मन तू क्यूं ना माने ?

    मन तू क्यूं ना माने ? मन तू ,क्यूं ना माने ?सबको क्यूं , अपना माने । सब होते ना ,यहां अपने ।कुछ होते, हैं बेगाने । बनते हैं, बहुत ही अपने ।दिखाते, नित नए सपने । फिर एक दिन, रंग दिखाते ।उनके नकाब, गिर जाते । वो प्रेम ,कहीं खो जाता ।ढूंढ़े से,नज़र ना…

  • श्याम मेरा बड़ा निराला है | Shyam mera bada nirala hai | Bhajan

    श्याम मेरा बड़ा निराला है ( Shyam mera bada nirala hai )   नटवर नागर मदन मुरारी मोहन मुरली वाला है मेरा श्याम बड़ा निराला है -2   सारे जग का तारणहारा जो चक्र सुदर्शन धारी है मात यशोदा का नंदलाला धरती पर अवतारी है ग्वाल बाल के संग खेले सारे जग का रखवाला है…

  • परिकल्पना | Kavita parikalpana

    परिकल्पना ( Parikalpana )   बाइस  में  योगी आए हैं, चौबीस में मोदी आएगे। भारत फिर हो विश्व गुरू,हम ऐसा अलख जगाएगे।   सदियों की अभिलाषा हैं, हर मन में दीप जगाएगे, हूंक नही हुंकार लिए हम, भगवा ध्वज लहराएगे।   सुप्त हो रहे हिन्दू मन में, फिर से रिद्धम जगाएगे। जाति पंथ का भेद…

  • आनंदिता स्पंदन | Kavita Aanandita Spandan

    आनंदिता स्पंदन ( Aanandita Spandan ) आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर नेह अंतर मंगल प्रवाह, सुख वैभव क्षणिक धार । तात्विक तथ्य गहन मंथन, ज्योतिर्मय दर्शन साकार । चंचल चितवन आरूढ़, नवल धवल भव रथ पर । आनंदिता स्पंदन, चिन्मय पथ पर ।। दृष्टि बिंब नैतिक सात्विक, आस्था स्पर्श अलौकिक छोर । क्रोध वैमनस्य मूल…

  • आओ रोएँ

    आओ रोएँ ०जिसको खोया उसे याद कर बिलखें कलपें नयन भिगोएँआओ रोएँ०जो न खो गए उनको भूलेंखुशी दफ़्न कर, मातम वर लेंनंदन वन की जमीं बेचकरझट मसान में बसने घर लेंसुख-सपनों में आग लगाकरदुख-दर्दों के बीजे बोएँआओ रोएँ०पक्ष-विपक्ष नयन बन जाएँभूले से मत हाथ बँटाएँसाथ न चलकर टाँग अड़ाएँफूटी आँख न साथी भाएँनहीं चैन से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *