ईश प्रार्थना बल देती है

ईश प्रार्थना बल देती है

ईश प्रार्थना बल देती है

( Eesh prarthana bal deti hai )

 

ईश प्रार्थना बल देती, हिम्मत और संबल देती है।
आस्था विश्वास प्रेम से, उर में शक्ति भर देती है।

 

मनोकामना पूरी करके, खाली झोली भर देती है।
आशाओं के दीप जला,ईश प्रार्थना बल देती है।

 

हर लेते प्रभु संकट सारे, सच्चे हृदय जो पुकारे।
जीवन में कर उजियारा, दूर करें मन के अंधियारे।

 

घट घटवासी अंतर्यामी, अंतर्मन पीड़ा छू लेती है।
भक्त वत्सल प्रभु हमारे, ईश प्रार्थना बल देती है।

 

सब को जीवन देने वाले, सारे जग के वो करतार।

 

विघ्न बाधायें मार्ग से, सभी सहायक हो लेती है।
जीवन में खुशियां बरसे, ईश प्रार्थना बल देती है।

 

जो सबके काम आता, हरिभजन में दिन बिताता।
आठों पहर प्रभु वंदन, हर कारज मंगल हो जाता

 

उसकी लीला वो ही जाने, कब प्रलय कर देती है।
भक्ति में शक्ति अपार है, ईश प्रार्थना बल देती है।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

24+ Desh Bhakti Kavita in Hindi देश भक्ति कविता हिंदी में

Similar Posts

  • Kavita | चित आदित्य

    चित आदित्य  ( Chit Aditya ) देखो ! उसकी सादगी, गीली मिट्टी से ईंट जो पाथ रही। लिए दूधमुंहे को गोद में, विचलित नहीं तनिक भी धूप में। आंचल से ढंक बच्चे को बचा रही है, रखी है चिपकाकर देह से- ताकि लगे भूख प्यास तो सुकुन से पी सके! खुद पाथे जा रही है।…

  • मां शारदे | Maa Sharde

    मां शारदे ( Maa Sharde )  ( 3 ) हो ज्ञान का भंडार माँ,यह लेखनी चलती रहे। शुभदा सृजन उपवन खिले,नित ज्योति बन जलती रहे।। कर्तव्य का पथ हो विमल,हर स्वप्न भी साकार हो। पावन रहे ये गंग सी,हर शब्द में रसधार हो।। हो भावना कल्याण की, बस प्रेम का गुंजार हो। रस छंद जीवन…

  • मौला तू करम करना

    मौला..! तू करम करना ( Maula tu karam karna )    अल्लाह..! तू करम करना मौला..! तू रहम करना बस…. इतनी दया तू करना जो भटक गए हैं उनको तू राह दिखाना उनको तू सद्बुद्धि देना उनको तू सन्मार्ग दिखाना वे नापाक हरकतों को छोड़ दें कदाचार को वे छोड़ दें अल्लाह..! तू इतना करम…

  • एक दिन और | Ek Din Aur

    एक दिन और ( Ek din aur )   मध्यान्ह जिस वक़्त थोड़ी देर के लिए रुक – सा जाता है, उस वक़्त धूम भी रुकती-सी जान पड़ती है । जब उस पार का अरण्य गहरा हरा हो उठता है, और मैं अपने कामों की गिनती करते-करते जब अपना सिर ऊपर उठाती हूँ— मन्दार अपनी…

  • मधुर अहसास | Madhur Ehsaas

    मधुर अहसास ( Madhur ehsaas )   अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं मृदुल मधुर अहसास, विमल उर श्रृंगार । चाहत पर राहत, भाव कूप मन आगार । अपनत्व अनूप संबंध, सादर अर्पित याचनाएं । अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं ।। आकलन निज भूल त्रुटि, बेझिझक अब स्वीकार । दृढ़ संकल्प भावी जीवन , अनैतिक कृत्य दुत्कार ।…

  • पग बढ़ाते चलो

    पग बढ़ाते चलो ***** कंकड़ी संकरी पथरीली, या हों रास्ते मखमली। हृदय में सदैव जली हो अग्नि, स्वार्थ हमें सब होगी तजनी। सेवाभाव की मंशा बड़ी, रास्ते में मुश्किलें भी होंगी खड़ी। पर जब करने की मंशा हो भली, बाधाएं दूर हो जातीं बड़ी से बड़ी। खुदा के वास्ते न देखो पीछे मुड़कर, बस तू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *