Ehtiyat

एहतियात | Ehtiyat

एहतियात

( Ehtiyat )

 

जिंदगी सफर ही नही
एक विद्यालय भी है
जहां हर लम्हे देने होते हैं इम्तिहान
कर्म के अलावा भी
भरने होते होते हैं सहायक पन्ने

कभी वक्त साथ नही देता
कभी हम पहचान नहीं पाते
बगल से होकर निकल जाती हैं राहें
और हम भटक कर ,आ जाते हैं फिर वहीं

सीधे की तलाश मे
मिलते हैं घुमावदार रास्ते ही
जहां ,अपनों को हम बेगाना समझ बैठते हैं
और बेगानों को अपना

हर रास्ते घर तक नही पहुंचे
हर घर में अपने नही मिलते
इस राज को समझ लेने वाले गिर तो सकते हैं
फिसल नही सकते
जिंदगी के इस सफर मे
एहतियात जरूरी है

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

ग्लानि | Glaani

 

Similar Posts

  • वक्त नहीं लोगों के दामन में | Waqt poem in Hindi

    वक्त नहीं लोगों के दामन में ( Waqt nahi logon ke daman mein )     वक्त नहीं लोगों के दामन में, भागमभाग है सारी। महंगाई ने पैर पसारे, डरा रही हमें नित महामारी।   चकाचौंध दिखावा ज्यादा, वादे प्रलोभन सरकारी‌। आटा दाल आसमान छूते, बीत रही जिंदगी सारी।   दिनभर की दौड़ धूप से,…

  • राजनीति की हठधर्मिता | Rajneeti ki Hathdharmita

    हम बेहद आहत हैं राजनीति की इस हठधर्मिता से   देश की राजनीति तय करती है सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था और राजनीतिक सोच लेकिन धार्मिक , बौद्धिक सोच तय नहीं करती यदि तय करती है तो यह उसकी फासिस्टवादी सोच है लेकिन कुरीतियाँ , अन्धविश्वास और रूढ़िवादिता को रोकना सजग राजनीति का हिस्सा है बौद्धिकता…

  • दीवाली 2020 | Short poem for diwali

    दीवाली 2020   आई दीवाली लाई खुशियां हर कोई मतवाला है । किसी की यह भव्य दीवाली तो किसी का निकला दीवाला है । कोई तिजोरी वाला हो गया कोई टुटा कटोरे वाला है । कोरोना का रोना ही नहीं वैश्विक संकट का बोल बाला है । चाह बहोत है मन में । पर मैंने…

  • कविता गऊ | Gau mata par kavita

    कविता गऊ gau mata par kavita   चीतो के आने से होता अगर विकास ll गायो के मरने पर उड़ता नही परिहास ll पूजते थे गाय को भूल गए इतिहास ll गोशाला मे ही अब भक्ष रहे गोमांस ll महंगाई के कारण मिलत नही है दानll भूखी गाय घूमती द्वारे द्वारे छान् ll रोटी देने…

  • Kavita | अबोध

    अबोध ( Abodh ) बहुत अच्छा था बचपन अबोध, नहीं  था  किसी  बात का बोध। जहाॅ॑  तक  भी  नजर जाती थी, सूझता था सिर्फ आमोद -प्रमोद।   निश्छल मन क्या तेरा क्या मेरा, मन लगे सदा जोगी वाला फेरा। हर  ग़म मुश्किल से थे अनजान मन  में  होता  खुशियों का डेरा।   हर  किसी  में …

  • व्हाट्सएप का संसार | WhatsApp par kavita

    व्हाट्सएप का संसार  ( WhatsApp ka sansar )    आज मैं व्हाट्सएप की गलियों में घूम आया , फिर सोचा मैंने वहां क्यों समय गवाया। मैसज देखकर जब अपने अंदाज से मोबाइल में कुछ समूह को मैंने फुलफिल भरा भरा सा पाया, कुछ समूह का आनंद लिया,बाते करके मैंने बहा कुछ में जाकर टांग अड़ाया,उत्तर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *