एकता का प्रतीक

एकता का प्रतीक

एकता का प्रतीक मकर संक्रान्ति
जिन्हें जानकर दूर होगी भ्रांति
सभी जाति ,संप्रदाय, पंथ वालों
मिलकर रहो बनी रहेगी शांति ।

तिल है काला
चावल है उजला
शक्कर है गेरूआ
मूंग है हरा
सभी है एक रस में घुला ।

चावल , दाल मसाले मिलकर
सबने एक खिचड़ी बनाई
यह पर्व मानव को सौंपकर
ऋषि, मनि एक बात सिखाई ।

भले हमारा धर्म अलग हो
हमारा कभी ना कर्म अलग हो
मिलकर रहे सभी वर्ग के
जीवन का ना मर्म अलग हो ।

कोई मूल्यवान रहे या साधारण
जो किए हैं मानव तन को धारण
समाज में सभी बराबर है
खिचड़ी है उनका उदाहरण ।

चलो मस्ती में पतंग उड़ाए
जितना दूर हम उन्हें भगाए
उनसे बड़ी हम सोच बनाए
दूर, नजदीक के हम सब प्राणी
एक धागा में बंध के रह जाए ।

रवीन्द्र कुमार रौशन “रवीन्द्रोम “
भवानीपुर, मधेपुरा, बिहार

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • अजमेर | Ajmer par kavita

    अजमेर ( Ajmer )   में हूँ एक जिला-अजमेर, राजस्थान का नम्बर एक। अजयराज ने मुझको बसाया, चौहान का फैला दूर तक साया।। जो था एक महान शासक, बुद्धिमान और वो ताकतवर। हाथी-घोड़े, धन-सम्पदा अपार, जिसका डंका बजता दरबार।। चारों तरफ अरावली पहाड़, झीलें और मनमोहक ये पार्क। क्या बताएं हम यहाँ का वर्तान्त, छटा…

  • बाल-गोपाल नन्द के लाल | Kavita Nand ke Lal

    बाल-गोपाल नन्द के लाल ( Bal-Gopal Nand Ke Lal )    बाल- गोपाल बाबा नन्द के लाल, कर दो कन्हैया फिर ऐसा ‌कमाल। जग मे रहें ना कोई दुःखी इन्सान, जीवन बने यह सब का खुशहाल।। सारे जगत के हो आप पालनहार, भवसागर से करते है सबको पार। बिन कृष्णा नाम के जीवन बेकार, तुम्हारी…

  • दिल वालों की दिल्ली | Delhi

    दिल वालों की दिल्ली ( Dilwalon ki Dilli )    महाभारत काल से है दिल्ली, जो इंद्रप्रस्थ में थी पहले दिल्ली। पहला शहर तोमर राजा ने बनाया, जो लाल कोट शहर कहलाया।। हुमायु और मोहम्मद गोरी आया, तुर्को का आगमन वहां छाया। सात बार शहर बना और उजड़ा, सोमेश्वर राजा निड़र था योद्धा।। पृथ्वीराज ने…

  • इक आह उभरती सीने में | Ek Aah

    इक आह उभरती सीने में ( Ek aah ubharti seene mein )   इक आह उभरती सीने में, और दर्द भी दिल में होता है। मन की पीर ढल शब्दों में, कविता का सृजन होता है। दिल की बातें दिल को छूती, कंठो से सरिता बहती है। अधरों की मुस्कान मोहक, शब्द शब्द में रहती…

  • गर है लिखने का शौक | Kavita

    गर है लिखने का शौक ( Gar hai likhne ka shauq )   गर है लिखने का शौक तो कविता चुपचाप चली आती है। टूटे-फूटे शब्दों में भी भावनाएं निकल जाती है। हम तो मिश्रित भाषी हैं कभी हिंदी कभी सिंधी कभी पंजाबी कभी गुजराती निकल जाती है। भाषा के झरोखों से दिल की ऋतु…

  • आशिक़ी | Poem on Aashiqui

    आशिक़ी ( Aashiqui )    चढ़ा है सोलहवें बरस का ये पानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी। उतरकर सितारे करेंगे वो बातें, मोहब्बत के लहजे में गुजरेंगी रातें। नहीं मुझको अपनी इज्जत गंवानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी, चढ़ा है सोलहवें बरस का ये पानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी। उभरती है देखो जब भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *