Kavita Nand ke Lal

बाल-गोपाल नन्द के लाल | Kavita Nand ke Lal

बाल-गोपाल नन्द के लाल

( Bal-Gopal Nand Ke Lal ) 

 

बाल- गोपाल बाबा नन्द के लाल,
कर दो कन्हैया फिर ऐसा ‌कमाल।
जग मे रहें ना कोई दुःखी इन्सान,
जीवन बने यह सब का खुशहाल।।

सारे जगत के हो आप पालनहार,
भवसागर से करते है सबको पार।
बिन कृष्णा नाम के जीवन बेकार,
तुम्हारी लीला का पाया नही ‌पार।।

देवकीनन्दन तुम ‌‌यशोदा के लाल,
नन्द के घर आए स्वयं पालनहार।
बांके बिहारी व मुरलीधर, गोपाल,
राम और ‌श्याम तुम ही ‌तारणहार।।

जब- जब जुर्म बढ़े इस धरती पर,
आपने मानवरुप में लिए अवतार।
जानना है तो पढ़ लो पवित्र- ग्रन्थ,
तुम रामायण गीता हाथ में उठार।।

श्री हरि नारायण के प्रभु अंश बनें,
ये मत्स्य, क्रूण,वराह श्री राम बनें।
श्री कृष्ण, बुद्ध और परशुराम बनें,
राक्षसों और दुष्टों के संहारक बनें।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • बागबा | Bagba

    बागबा ( Bagba )    तुम तो बागबा थे तुम्हारे खिलाए हुए फूल,आज भी किए हैं गुलजार गुलशन को…. आप अपने ही लगाए कांटों की बाड़ मे कर लिए पैर जख्मी कसूर तो आप ही का था.. बदलेगी न जब तक मानसिकता आपकी संभव होगी न उन्नति कभी टटोलते हो गैर की कमियों को भूल…

  • सावन मास है आया | Sawan Mahina

    सावन मास है आया ( Sawan mass hai aya )   हरा भरा यह दृश्य देखकर मन सभी का हर्षाया, खुशियों की प्यारी सौगातें सावन मास है लाया। दुल्हन सी आज सजी वसुंधरा इंद्रदेव जो आया, मन की बातें हम लिखें इसलिए क़लम चलाया।। उमड़ घुमड़कर बादल आएं धरती को महकाया, आसमान से इन्द्रदेव ने…

  • हमने पढने पर कब रोक लगाई है

    हमने पढने पर कब रोक लगाई है     हमने पढने पर कब रोक लगाई है। कपड़े सही कर लो इसीलिए तो ड्रेस लगाई है।।   मैं नहीं कहता कि पश्चिम की कल्चर छोड़ दे। बस जरा खुले तन पर तू ओड ले।।   आपत्ति नहीं है हमें तेरे जींस पर ,बस तू उसको फुल…

  • सूझबूझ | Soojh – Boojh

    “माँ, तुम मंदिर जाती हो न?” सुधीर ने अपनी मांँ से सवाल किया। ” हांँ, जाती तो हूँ।” मांँ ने अपने बेटे के पूछे सवाल का जबाब दिया। “तब, धर्म और अधर्म ये दोनों कौन हैं? जिनके नारे जय और नाश के लिए लगाए जाते हैं।” सुधीर की बातें मां को अच्छी नहीं लगी फिर…

  • मेरी सुबह मेरी शाम | Meri Subah meri Shaam

    मेरी सुबह मेरी शाम ( Meri subah meri shaam )   मेरी सुबह भी तुम मेरी शाम हो मेरे चेहरे की हर मुस्कान हो कुदरत भी ठहर जाए जिसे देखकर बारिशों में भीगी तुम ऐसी शाम हो मेरी सुबह भी तुम मेरी शाम हो इतरा रहे हैं बाग जिन फूलों को देखकर उन फूलों की…

  • Poem On Time in Hindi | वक्त

    वक्त ( Waqt )  ( 2 )  वक्त सिखा हि देता है घरौंदे की कारीगरी झुक जाती है अकड़, भूल जाती है दादागिरी हो जाते हैं हौसले पस्त, रोज की बदनामी से टूट जाता है परिवार भी, रोज की मारामारी से उठता ही नहीं सर कभी, किसी भले के आगे पुरखे भी रहते सदमे में,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *