गर है लिखने का शौक

गर है लिखने का शौक | Kavita

गर है लिखने का शौक

( Gar hai likhne ka shauq )

 

गर है लिखने का शौक तो कविता चुपचाप चली आती है।

टूटे-फूटे शब्दों में भी भावनाएं निकल जाती है।

हम तो मिश्रित भाषी हैं कभी हिंदी कभी सिंधी कभी पंजाबी कभी गुजराती निकल जाती है।
भाषा के झरोखों से दिल की ऋतु में बदल जाती हैं।
गर है लिखने का शौक तो कविता चुपचाप चली आती है।

क्या फर्क पड़ता है ऋतु कोई भी हो,

हर मौसम में भी हर मौसम की कविताएं चुपचाप चली आती हैं।

मन चंचल हो तो चंचल हवा भी कविताओं में चुपचाप चली आती है

बिन कहे शब्दों में सुगंध भर जाती है।
गर है दिल में हलचल तो तूफा से निकलकर भी शब्दों की बौछार कर जाती है।

दमकती है जब दामिनी तो कविता की हर पंक्तियां चमक जाती हैं,

गर हो लिखने का शौक तो कविता चुपचाप चली आती है।
सात सुरों की सरगम गुनगुनाती कविताओं में सिमट जाती है,

कान्हा की मुरली से राधा की पायल तक कविता बन जाती है।

गर है लिखने का शौक तो कविता चुपचाप चली आती है।

टूटे-फूटे शब्दों में भी भावनाएं निकल जाती है।

 

?

लेखिका :-गीता पति ( प्रिया) दिल्ली

यह भी पढ़ें :-

Nazm Woh Goonj | वो गूंज

Similar Posts

  • चरण स्पर्श क्यों | Kavita Charan Sparsh

    चरण स्पर्श क्यों ( Charan Sparsh )   एक हि अग्निपिंड से है बना ब्रम्हांड होता रहता इनमे अखंड नाद रहती इक दूजे मे ऊर्जा सदा प्रवाहित करती आदान प्रदान निज गुणों के साथ होता कण कण प्रभावित इक दूजे से होकर देह से विसर्जित हो जाती वसुधा मे सिर शिखा से हो पद तल…

  • बिन बुलाए | Bin Bulaye

    बिन बुलाए ( Bin Bulaye ) बिन बुलाए आज तुम फिर कहां से आ गए हो। बंद पड़े सूने मकां की कुंडी खटखटा गए हो। मोगरे सी महका गई है तेरी यादों की खुशबू । छटपटा उठी जो दफन थी दिल में कोई जुस्तजू। पता नहीं अब क्या होगा आंख बाईं फड़का गये हो।। क्यों…

  • चांद तू जल्दी आना | Karwa Chauth Special

    चांद तू जल्दी आना ( Chand tu jaldi aana : Karwa Chauth Special )   चांद तुम जल्दी आना रस सुधा बरसाना धवल चांदनी प्यारी चांद लगे सुहाना   सोलह सिंगार गोरी प्रीत की बांधती डोरी पावन चौथ का व्रत प्यार पिया का पाना   खुशियों से भर देना आशीष अपार देना जिंदगी में भरो…

  • चोर चोर मौसेरे भाई | Geet chor chor mausere bhai

    चोर चोर मौसेरे भाई ( Chor chor mausere bhai )   सड़क पुल नदिया निगले घोटालों की बाढ़ आई। चारा तक छोड़ा नहीं नेता वही जो खाए मलाई। महकमे में भ्रष्टाचार फैला लगे जैसे सुरसा आई। जनता की कमर तोड़ दी ऊपर से बढ़ती महंगाई। चोर चोर मौसेरे भाई,चोर चोर मौसेरे भाई   सांठगांठ से…

  • गोरी नखराली | फागुनी धमाल

    गोरी नखराली ( Gori nakhrali )   गोरी नखराली नथली थारी हंस बतलावे ए गोरी नखराली-नखराली गोरी   गोरा गोरा गाल गुलाबी थारा नैणां तीर शराबी फागण आयो मस्त महीनों ल्यायो गुलाल गुलाबी थारी तिरछी तिरछी चाल रसीला होठ करै बदहाल चाल थोड़ी धीमै चालो ए गिगनार गोरी नखराली नखराली गोरी   फागण म गोरी…

  • शारदे मां का वंदन

    शारदे मां का वंदन ज्ञान की देवी मातु शारदे, मां मैं तुझको प्रणाम करूं,निशदिन तुझे प्रणाम करूं,तेरे चरणों में मैं शीश धरुं।जग का भाग्य बनाने वाली मां,मेरा भी जग नाम करो,इतनी बुद्धि दे देना मां शारदे,आठों पहर तेर नाम धरूं।। मां मेरी अभिलाष यही,जग में ज्ञान की ज्योति जगाऊं मैं,तेरे आशीर्वाद से मां बस जग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *