Emotional short story in Hindi

स्त्री घर की देवी | Emotional short story in Hindi

स्त्री घर की देवी

( Stree ghar ki devi )

 

सुधा … ( जोर से आवाज लगाते हुई सासू मां ) दरवाजे , पर कोई हैं देखो तो जरा में पूजा पर बैठी हूं।

सुधा जाकर दरवाजा खोलती है, आज बाहर से उनके मामा ससुर जी को देख वह चौक गई आखिर इतने दिन बाद सुबह के समय , उनका आना हुआ ।

नमस्कार कर ! उसने तुरंत पूछा सब खैरियत तो हैं, उन्होंने ज़बाब दिया हां बेटा सब ठीक , दीदी से मिलना था और पास के ही कस्बे का एक काम भी निकल आया था अब इस उम्र में कहा रोज रोज आना होता हैं। सुधा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया सही कह रहे हैं मामा जी आप।

मामा जी को गेस्ट रूम में बिठाकर , उसने चाय नाश्ता के लिए उन्हें पूछा और बोली मामा जी आप दिन का खाना यही खाना मैं आपके लौटने तक बना लूंगी।

मामा जी ने कहा जैसी आपकी इच्छा बेटा मैं दिन तक लौट आऊंगा अभी दीदी से मिल निकल रहा हूं बस। इतने में सुधा की सासू मां की पूजा समाप्त होकर वह बाहर आई । छोटे भाई को देख कर खुश हुई और बोली कि सुधा ने चाय नाश्ता करा दिया या अभी नहीं। वे मुस्कुराते हुए बोले तुम्हारी बहू पहले ही पूछ चुकी हैं तुम निश्चिंत रहो दीदी।

जैसे ही मामा जी दिन के समय लौट कर आए तो देखते हैं घर पूरा व्यवस्थित दिख रहा है और खाने की टेबल पर भी खाना लग चुका है इतने में सुधा अपने कमरे से निकल कर आई और बोली आप थक गए होंगे, हाथ मुंह धो लीजिए खाना तैयार हैं।

मामा जी ने आग्रह किया बेटा मैं थक रहा हूं यदि तुम बुरा ना मानो तो आधी कप चाय लूंगा उसके बाद ही भोजन करूंगा। सुधा बोली बिल्कुल मामा जी मैं आपके लिए चाय बना लाती हूं, आप बैठिए । वह उनको यह कहकर किचन में चली गई।

मामा जी चाय के इंतजार करते हुए देख रहे थे कि सुधा घर के अन्य काम भी साथ कर रही है जैसे बच्चों को देखना , खाना की टेबल पर खाना परोसने के साथ सभी पर नजर भी।

इतने में चाय के कारण उसने किचन में तीन चक्कर एक्स्ट्रा लगा लिए और 5 मिनट के अंदर बढ़िया कड़क उबली हुई चाय मामा जी के हाथों में लाकर उन्हें खुशी खुशी दे दी। जैसे ही मामा जी ने चाय पी तो वह आंतरिक रूप से प्रसन्न होकर सुधा को आशीर्वाद देकर बोले, बेटा आप घर का काम बहुत ही शिद्दत से करती है।

सुधा की सास यह सब देख रही थी और बोली यह कोई नई बात थोड़ी ना है सभी कर लेते हैं, व्यंग सुनकर मामा जी ने कहा मैं सब जानता हूं सुधा एक पढ़ी-लिखी लड़की हैं, उसने अपनी जॉब छोड़ कर घर जिस प्रकार से मैनेजमेंट के साथ ही संभाल रखा है , उस प्रकार यदि देखा जाए तो हम कह सकते हैं कि स्त्री घर की देवी है जो अपने घर गृहस्थी के लिए हर सुख त्याग कर पूरी कर्मठता के साथ परिवार को संभालती है।

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

अपनी छवि निहार | Poem apni chabi nihar

 

Similar Posts

  • भाग्य (किस्मत) का साथ

    “पंकज सर, आपका यूजीसी नेट का एग्जाम कब है?” “17 जुलाई को, रविवार के दिन।” “एग्जाम सेंटर तो आपका मेरठ ही पड़ा होगा।” “हाँ बड़े भाई। वहीं है।” “फिर ठीक है। पंकज सर, इस बार आप जब मेरठ एग्जाम देने जाओगे तो आपको मेरे घर पर ही रुकना होगा। रुकने-खाने-पीने से लेकर किसी भी चीज…

  • गुनहगार

    कोतवाली के सामने से गुजरते वक्त… अचानक मेरी नज़र कोतवाली के बाहर गुमसुम, मायूस बैठी चिर परिचित महिला पर पड़ी। ऐसा लगा जैसे कि वह महिला मेरे मित्र राजन की पत्नी सुनीता हो। हालांकि मैं कोतवाली से थोड़ा आगे निकल चुका था, लेकिन मेरे दिल ने कहा… जरूर कोई बात है। तभी वे कोतवाली आयी…

  • निजता का हनन

    पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खूबसूरत होता है… बशर्ते इसमें प्यार, रोमांस, विश्वास, समर्पण, निष्ठा, सहयोग, समर्थन, समझदारी, विश्वास, ईमानदारी, संवाद, समझौता, गोपनीयता, सहनशीलता जैसी महत्वपूर्ण बातों का.. भावों का होना बेहद जरूरी है। कुछ ऐसा ही रिश्ता था मानव और दामिनी का। शादी को 4 साल हो गए थे। सब कुछ बेहतरीन चल रहा था।…

  • समझौता : लघुकथा

    शकुन आज बड़े वर्षों में बाद दोस्तों से मिल रही थी। दोस्तों की बहुत ज़िद करने पर ही घर से निकली थी। बच्चों ने भी जबरदस्ती दोस्तों से मिलने भेजा था। आज वर्षों बाद मुस्कुरा रही थी, गुनगुना रही थी, खुश होकर तस्वीरें खिंचवा रही थी। दिन भर मस्ती में गुज़र गया। शकुन ने तो…

  • लाल मिट्टी | Lal Mitti

    ठाकुर श्याम सिंह के पूछने पर कि हरिया तेरे घर में लड़का पैदा हुआ है कि लड़की, तो उसने अपनी छाती खुशी से ठोकते हुए कहा था-“बेटी हुई है लल्ला बेटी, हम बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं मानते और दहेज से भी नहीं कांपते कि कहाँ से लाएंगे देंगे दहेज। और ,,,, और जो दहेज…

  • अच्छे मूल्यों की शिक्षा

    एक छोटे से गाँव में एक छोटा लड़का रहता था, जिसका नाम रोहन था। रोहन के माता-पिता उसे बहुत प्यार करते थे और उसे अच्छे मूल्यों की शिक्षा देना चाहते थे। उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि किस तरह रोहन को अच्छा लड़का बनाया जाए, उसमें अच्छे संस्कार डाले जाएं। अचानक रोहन के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *