Maharana Pratap Singh

शौर्य शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह | Maharana Pratap Singh

शौर्य शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह

( Shaurya Shiromani Maharana Pratap Singh ) 

 

है  वीरता  ना  हारती

अधीनता  स्वीकारती

हुंकार  भर  हुंकारती

है  चीखती  पुकारती

सर कटे या काट लो,मुड़े नहीं जबान से,

झुके नहीं रुके नहीं,टुटे नहीं इमान से।

आज भारती पुकारती

प्रताप  संग प्रताप को

शौर्य  जिसका सूर्य के

ललकारती है ताप को

मरे भले,लड़े सदा,प्रखर प्रताप शान से,

झुके नहीं रुके नहीं,टुटे नहीं इमान से।

चमक लपक झपक पड़े

सर  काटती  पलक झपे

थी नाचती लचक लचक

अरि   भागते  कपे  कपे,

मुगलों के काल बन दहाड़ते स्वाभिमान से

झुके नहीं रुके नहीं,टुटे नहीं इमान से।

कदम  पड़े  जहां  जहां

अरि  भागते  जहां तहां

न   बोलते   न   टोकते

न   सूझता  चले  कहां

लड़े भिड़े मरे कटे,कौन इस तुफान से,

झुके नहीं रुके नहीं,टुटे नहीं इमान से।

रुण्ड  मुण्ड झुण्ड कटि

विकट  वितुण्ड भू गिरे

ढाल  भाल  चाल  शत्रु

देखि  देखि   खुद  मरे,

गूंजती है आज भी, मेवाड़ यशगान से

झुके नहीं रुके नहीं,टुटे नहीं इमान से।

क्रोध  की  फुंकार  से

भौंहें  कमान  सी तने

लाल  रक्त  सक्त  बन

बहे    नेत्र    में   सने

पड़े कोई खड़े कहीं सुन भागते दहाड़ से

झुके नहीं रुके नहीं,टुटे नहीं इमान से।

काट-काट छांट- छांट

पाट   पाट   लाश  से

रण   बीच   युद्ध   में

पाला  था सर्वनाश से

बिन लड़े भिड़े ही शत्रु, कांपते बलवान से,

पड़े कोई खड़े कहीं सुन भागते दहाड़ से।

अंग  भंग  रंग  देखि

युद्ध   के   मैदान  में

कांपता था रूह मानो

शव  पड़े  श्मशान  में

कांपते थे हांफते अरि महाराणा नाम से,

झुके नहीं रुके नहीं,टुटे नहीं इमान से।

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

गैरों की संगत | Gairon ki Sangat

Similar Posts

  • दहलीज | Dahaleej

    दहलीज ( Dahaleej )    फर्क है तुमने और तुम्हारी बातों मे समझ ही न पाए कई मुलाकातों में मिले हो हर बार नए ही अंदाज मे उजाला हो जैसे दिन और रातों मे कभी गुरुर तो कभी शोखी नजर आया कभी शाम तो कभी सहर नजर आया तुम बिन यूं तो हम जागे हैं…

  • अपने ही घर में बेगाने लगते हैं | Kavita Apne hi Ghar mein

    अपने ही घर में बेगाने लगते हैं ( Apne hi ghar mein begane lagte hain )    मान मर्यादा इज्जत पाने में जाने कितने जमाने लगते हैं। कैसी करवट ली वक्त ने अपने ही घर में बेगाने लगते हैं। जान छिड़कने वाले ही हमको जानी दुश्मन लगते हैं। मधुर मधुर मुस्कान बिखेरे भीतर काले मन…

  • नव वर्ष का आगमन

    नव वर्ष का आगमन नव वर्ष का आगमन, बीते का अवसान।इस मिश्रित बेला में, देता हूँ यह पैगाम।। हुआ साल पुराना, वर्ष नया आएगा।बीते दिनों का, लेखा-जोखा पाएगा।। हर्ष-उल्लास के, अक्सर कई पल पाए।एक नहीं अनेक, दुखद प्रसंग भी आए।। जाने-अनजाने, अवसर भी रहे होते।कुछ को पाया हमने, बाकी रहे खोते।। रख विषाद साल पूरे,…

  • कुछ | Kuch

    कुछ ( Kuch )    चल आज कुछ सुनाती हूं लफ्जों मे अपने बया करती हूं ज़िंदगी का यह बहुत प्यारा अहसास है दूर होकर भी सब के दिल के पास है मानो खुशियों का मेला है, यह जीवन भी कहां अकेला है सब ने गले से लगाया है मुझे तोहफों से सजाया है मुझे…

  • जिंदगी की पगडंडियों

    जिंदगी की पगडंडियों कांटों से भरी, ऊ उबड़ खाबड़ जिंदगी की पगडंडियां कहां तक साथ चलेंगी क्या जानूं। कष्टकर हैं बोझिल सी फिर भी मेरी, जिंदगी में उम्मीद की किरण लातीं , कहीं तो मंजिल मिलेगी मुझे चलते चलते अविराम डगर पर। मै हूं कि कभी कभी निराश हो जाती हूं, थक जाती हूं खुद…

  • रोशनी के दिये | Kavita Roshni ke Diye

    रोशनी के दिये ( Roshni ke Diye ) देखा है मैंने ऐसे गुरुओं को भी जो अपने घरों में अंधेरा करके दूसरे घरों में रोशनी फैला देते है और बदले में उन्हें मिलता है – तिरस्कार। सिर्फ साल के एक दिन उन्हें सम्मान में शाल श्रीफल से नवाज दिया जाता है बाकी के तीन सौ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *