ग़म में ही ऐसा बिखरा हूँ

ग़म में ही ऐसा बिखरा हूँ

ग़म में ही ऐसा बिखरा हूँ

 

 

ग़म में ही ऐसा बिखरा हूँ !

अंदर से इतना टूटा हूँ

 

दिल से उसका मेरे भुला रब

यादों में जिसकी  रोता हूँ

 

नफ़रत उगली है उसने ही

जब भी कुछ उससे बोला हूँ

 

ग़ैर हुआ वो चेहरा  मुझसे

उल्फ़त जिससें मैं करता हूँ

 

भेज ख़ुदा कोई तो  साथी

जीवन में रब मैं तन्हा हूँ

 

तल्ख़ करे वो  बातें मुझसे

जब भी उससे मैं मिलता हूँ

 

चैन नहीं आज़म के दिल को

हर पल अब आहें भरता हूँ

 

 

✏

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : 

ये घर की शान है!

Similar Posts

  • आया मौसम बसंत का

    आया मौसम बसंत का (बंसत-पंचमी पर विशेष )   शीतल-मंद बयार बहाता आया मौसम बसंत का। अपनी खुशबू से महकाता आया मौसम बसंत का।।   कङकङाती-ठण्ड का भी अंत जैसे हो गया। कुदरत का श्रृंगार करता आया मौसम बसंत का।।   रंग-बिरंगे फूलों के संग रंग-बिरंगी तितलियां। भ्रमर कलियों पर मंडराता आया मौसम बसंत का।।…

  • नवरात्र

    नवरात्र (नवरात्र पर विशेष )     भूलो मत अपना नाता । माता-पिता जिसे भुला दे बालक जग में चैन कहां पाता।।   ममतामयी तुम करूणामयी तुम प्रेम तुम्हारा विख्याता। कपूत को भी गले लगाती शरण तुम्हारी जो आता ।।   रक्तबीज हो या महिषासुर सामने तेरे जो जाता। महाकाली के तेज के आगे कोई…

  • जिंदगी में जब ख़ुशी रहती नहीं | Heart Touching Emotional Sad Shayari

    जिंदगी में जब ख़ुशी रहती नहीं ( Zindagi mein jab khushi rahti nahin )   जिंदगी में जब ख़ुशी रहती नहीं ख़ुश भरी फ़िर जिंदगी रहती नहीं एक दिन जज्बात मिट जाते सभी जिंदगी भर दिल्लगी रहती नहीं भूल जाते है गिले शिकवे करने उम्रभर नाराज़गी रहती नहीं साथ इक दिन छोड़ जाते है सभी…

  • वो पूछते हैं उस खुदा से 

    वो पूछते हैं उस खुदा से    वो पूछते हैं उस खुदा से खामियाँ क्यूं खूब है। हम भूलते है उसकी मेहरबानियाँ भी खूब है।।     हर एक खुशी मिलती नहीं जीवन में हर इक शख्स को। इतिहास भी इसका गवाही देता है कहानियाँ भी खूब है।।     है आग भङकाती है तो…

  • नया साल : नयी आशाएं

    नया साल : नयी आशाएं ******* बीता यह वर्ष रे आया नववर्ष रे! झूमो ओ काका झूमो रे काकी रात अंतिम यह बाकी? नाचो ए बबलू नाचो ए बबली गाओ ना भैया गाओ ना भाभी बजाओ सब ताली सजाओ जी थाली? छोड़ो पटाखा करो धूम धड़ाका थिरकना जरा सा डिस्को जरा सा! है रात मतवाली…

  • तेरे नाम का सहारा | Hamd in Hindi

    तेरे नाम का सहारा ( Tere naam ka sahara )    तेरे नाम का सहारा,मेरे वास्ते बहुत है तेरा एक ही इशारा,मेरे वास्ते बहुत है मेरी धड़कनों में तू ही,मेरी बस नज़र में तू ही तेरा हर घड़ी नज़ारा,मेरे वास्ते बहुत है मुझे दौलतें भी बख़्शी,मुझे शोहरतें भी बख़्शी ऐ ख़ुदा करम तुम्हारा,मेरे वास्ते बहुत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *