गांधी बनना है आसान

गांधीजी के जीवन सिद्धांत

गांधीजी के जीवन सिद्धांत

२ अक्टूबर १८६९ को पोरबंदर में जिसने जन्म लिया,
पुतली बाई मां पिता करमचंद ने मोहनदास नामकरण किया,
पीर पराई देख जिसकी आंखें और हृदय भर आता था,
करूणा दया देख टैगोर ने जिन्हें महात्मा नाम दिया।

माता के गुरु श्रीमद राजचंद्र जैन धर्म के अनुयायी थे,
गांधीजी के विदेश जाने पर मां के मन में चिंता समाई थी,
गुरू चरणों में जैन धर्म के सिद्धांतों को अंगीकार किया,
मद्य मांस का त्याग किया ब्रम्हचर्य से रहने की शपथ दिलाई थी !

सदाचार करूणा और दया का बीजारोपण यहां हुआ,
महावीर के मूल सिद्धांत को गांधी जी ने ग्रहण किया,
सत्य अहिंसा को अन्याय के विरुद्ध शस्त्र बना,
विदेशों में भी गांधीजी ने सत्याग्रह का डंका बजा दिया।

गांधीजी की अहिंसक आंदोलन से देश को नई दिशा मिली,
असहयोग जैसे आंदोलनों से अंग्रेजी शासन की नींव हिली,
लाठी डंडे गोलियां चला चला जब हुकूमत हार गई,
तब जाकर भारत माता को बेड़ियों से आज़ादी मिली !!

काया जर्जर होती गई पर आत्मशक्ति उनकी बढ़ती रही,
गोडसे की वैमनस्यता गोली बन उनमें समा गई,
हे राम! के उद्घोष के साथ गांधी जी ने प्राण त्याग दिए,
एक बार पुनः नफरत से प्रेम सद्भाव की भावना जीत गई !!

स्वतंत्र भारत में सबको स्वमान से जीने का अधिकार मिले,
कर्त्तव्य निभाएं भारत की प्रगति को एक नया आधार मिले,
द्वेष घृणा न हो आपस में मिल जुलकर सब रहा करें,
गांधीजी के सपनों के भारत को नया आकार मिले!!

सभी जीव स्वतंत्र रहें पर स्वच्छंद ना कोई हुआ करे,
संस्कारों और संस्कृति की जड़ों से हर कोई जुड़ा रहे,
गांधीजी के आदर्शों को भारतवासियों को अपनाना है,
आज़ादी के अमृतकाल में भारत विश्व विजयी बना रहे!!

विरेन्द्र जैन

( नागपुर )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • कान्हा इस युग में भी आना

    कान्हा इस युग में भी आना इस युग में भी आना कान्हा…, इस युग में भी आना … नहीं चाहिए मयुर पंख, न धुन बंसी मधुर बजाना … कान्हा ..इस युग में भी आना…। जगह जगह बिसात बिछाये, बैठे शकुनि घात लगाये, हाथ सुदर्शन चक्र लिए तुम चमत्कार दिखलाना…, कान्हा… साथ सुदर्शन लाना…, कान्हा ..इस…

  • मेरे पापा | Mere Papa

    मेरे पापा ( Mere Papa )    कहां चले गए हमें यू अकेला छोड़ के कर पाते कुछ बातें रिश्ते सारे तोड़ के बहतेआंखों के आंसू क्यों नहीं अब पोछते हंसते-हंसते चुपके से हाथ हमारा छोड़ के गम दबा ढूंढ रहे हैं मुस्कुराहट ओढ के तलाशते रहते हैं बेटा कोई हमें कहेl   डॉ प्रीति…

  • नवरात्र

    नवरात्र (नवरात्र पर विशेष )     भूलो मत अपना नाता । माता-पिता जिसे भुला दे बालक जग में चैन कहां पाता।।   ममतामयी तुम करूणामयी तुम प्रेम तुम्हारा विख्याता। कपूत को भी गले लगाती शरण तुम्हारी जो आता ।।   रक्तबीज हो या महिषासुर सामने तेरे जो जाता। महाकाली के तेज के आगे कोई…

  • बनना है तो दीपक बन | Deepak Ban

    बनना है तो दीपक बन ( Banna hai to deepak ban )    अगर बनना है तो दीपक बन, दिल जीतना है तो बाती बन। छू ही, लेते वह चाॅंद और तारें, भाव हो जिसके प्यारे ये मन।। जब ये जलता प्रकाश करता, लेकिन स्वयं अन्धेरे में रहता। दीपक से है यह बाती महान, जलती…

  • रंग | Daisy Chain Poem in Hindi

    रंग ( Rang )    विधा: डेजी चैन   रंग रंगीला फागुन आया आया मधुमास महकता महकता रहा चमन सारा सारा समां झूमा खुशियां पा पा लेना मुस्कानों के मोती मोती से शब्द अनमोल अनमोल है बड़ों का प्यार प्यार भरे दो बोल मीठे मीठे मीठे रसीले गाल गोरी तेरे तेरे संग खेलूं सजनी होली…

  • सीख लिया है मुस्कुराना | Poem Muskurana

    सीख लिया है मुस्कुराना ( Seekh liya hai muskurana )   हमने भी अब सीख लिया है यारों अब मुस्कुराना, चाहें आएं कई परेशानी मेहनत से जी ना चुराना। नज़र-अंदाज़ करना एवं बेमतलब बातें न बनाना, गीत ख़ुशी के गाना है अब किसी से ‌ना घबराना।। कम खाना एवं गम पी लेना बातें हज़म कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *